Tamak News

Tamak News News from dumka & whole santhal Pargana will be provided here.

16/04/2026

दुमका: DAV Public School Dumka में नए सत्र के पहले दिन छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के प्राचार्य धर्मेन्द्र देव एवं शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर रोली लगाकर और फूलों से अभिनंदन कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कक्षा में प्रवेश से पूर्व बच्चों ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र, स्कूल प्रार्थना और राष्ट्रीय गान गाकर अपने शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत की। पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को DAV संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि DAV विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों के विकास पर विशेष जोर देता है, ताकि छात्र एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच भी सकारात्मक संवाद देखने को मिला। पहले दिन का यह स्वागत समारोह बच्चों के लिए यादगार बन गया और उनके मन में विद्यालय के प्रति आत्मीयता का भाव उत्पन्न हुआ।

06/04/2026

दुमका कोर्ट परिसर उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया जब एक पत्नी ने अपने ही पति की सरेआम पिटाई कर दी।
घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
क्या है पूरा मामला, देखिए ये रिपोर्ट।
दुमका के व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब मसलिया थाना क्षेत्र के छैलापाथर गांव की रहने वाली सवेरा खातून ने अपने पति नुरेमान अंसारी की सरेआम पिटाई कर दी।
दरअसल, महिला अपने केस की तारीख पर कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान उसकी नजर अपने पति पर पड़ी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पति को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की होने लगी। कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए।
सवेरा खातून ने कहा की हमें इंसाफ चाहिए। मेरे पति ने दूसरी शादी की है, मेरे साथ मारपीट की है। मेरी बच्ची के भविष्य के लिए मेंटेनेंस दिया जाए, दहेज का सामान वापस किया जाए और उसे गिरफ्तार कर सजा दी जाए।
वही पति नुरेमान अंसारी ने पत्नी के सारे आरोपों को गलत बताया । उसने कहा की वह पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, और मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है।
महिला का आरोप है कि पहले भी उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, बावजूद इसके जामा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
वहीं, पति ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए दूसरी शादी से भी इनकार किया है।
फिलहाल, इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दुमका कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के विवाद ने किस तरह हिंसक रूप ले लिया, ये तस्वीरें उसी की गवाही दे रही हैं।
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

05/04/2026

दुमका में DAV स्कूल की नई शाखा का शुभारंभ, वैदिक हवन व मंत्रोच्चार से हुआ उद्घाटन
दुमका:
शिक्षा के क्षेत्र में दुमका को एक और बड़ी सौगात मिली है। सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, झारखंड जोन-एच डॉ. प्रबिल हाजरा की अध्यक्षता में दुमका के टॉवर चौक के पास DAV स्कूल की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में DAV परिवार के कई प्रमुख शिक्षाविद उपस्थित रहे। इसमें DAV पाकुड़ के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती, ऊर्जानगर महगामा के प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव, दुमका के प्राचार्य डी.के. देव, साहिबगंज के प्राचार्य संजीव कुमार मिश्रा सहित डी.के. सिंह, रतन कुमार पांडेय, पापिया मुखर्जी, अमित कुमार, संजय कुमार यादव और गोपाल विश्वास मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पाकुड़ के संस्कृत शिक्षक दीपक कुमार गर्ग द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ की गई। इस दौरान DAV पाकुड़ के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। मंत्रोच्चार से गूंजते वातावरण और हवन कार्यक्रम ने उपस्थित अतिथियों को आध्यात्मिक रूप से अभिभूत कर दिया।
इस अवसर पर DAV साहिबगंज, DAV पोड़ैयाहाट और DAV दुमका के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 200 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
समारोह में गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद और भारत विकास परिषद के सदस्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. विश्वजीत चक्रवर्ती ने बताया DAV का उद्देश्य, कहा– बच्चों का विकास ही असली लाभ
दुमका में DAV स्कूल की नई शाखा के उद्घाटन अवसर पर DAV पाकुड़ के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत चक्रवर्ती ने संस्थान के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि DAV स्कूल “नो प्रॉफिट” के सिद्धांत पर चलता है, जहां किसी व्यक्ति विशेष को लाभ नहीं पहुंचाया जाता। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक बार उनसे पूछा गया कि आपके स्कूल के “बेनिफिशियरी” कौन हैं?
इस पर उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें स्पष्ट नहीं था, लेकिन बाद में समझाया गया कि न तो डायरेक्टर और न ही प्रेसिडेंट, बल्कि DAV के असली लाभार्थी स्कूल के छात्र होते हैं।
डॉ. चक्रवर्ती ने कहा कि यदि किसी स्कूल में 5000 छात्र हैं, तो संस्थान का जो भी लाभ होता है, वह उन्हीं छात्रों के विकास पर खर्च किया जाता है। बच्चों की शिक्षा, संसाधन और समग्र विकास के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं DAV द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि DAV का मुख्य उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बन सकें।हवन कार्यक्रम संपन्न करने के बाद शिक्षक दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा और सनातन मूल्यों से जुड़े रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मन को एकाग्र करना सफलता की कुंजी है और निरंतर अभ्यास व वैराग्य से ही व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज से कुरीतियों को दूर करना और नैतिक शिक्षा का प्रसार करना ही DAV संस्थानों का मुख्य उद्देश्य है।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस नई शाखा में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
दुमका में DAV स्कूल की इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के शिक्षा स्तर को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

23/03/2026
21/03/2026

नई दिल्ली।
Earthboy Green Technology द्वारा Constitution Club of India में एक भव्य अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कंपनी के वॉटर प्योरीफायर उत्पादों को मिल रहे देशव्यापी बढ़ते समर्थन का सम्मान करना और लोगों को स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूक करना था।
कंपनी के सीईओ Shailendra Chauhan ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी और विशिष्ट अतिथियों (डिग्नेटरी गेस्ट) को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी का संकल्प है कि देश के हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम के दौरान जल संकट को लेकर गंभीर चिंता भी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने बताया कि भारत की जनसंख्या विश्व की लगभग 18% है, जबकि जल संसाधनों में हिस्सेदारी मात्र 4% है। NITI Aayog की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि देश के 250 से अधिक जिलों में भूजल दूषित हो चुका है, जो आने वाले समय के लिए बड़ी चुनौती है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जल संरक्षण और स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वर्ष 2030 तक स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि जल संकट का समाधान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में राजधानी दिल्ली की स्थिति पर भी चिंता जताई गई, जहां बढ़ते प्रदूषण और यमुना नदी की बिगड़ती हालत को लेकर सवाल उठाए गए।
यह आयोजन केवल एक कंपनी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जल संरक्षण और स्वच्छ पानी की उपलब्धता को लेकर समाज के लिए चिंतन का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हुआ।

20/03/2026

दुमका
दुमका नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हो गया है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सभी जनप्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वही उपाध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस भी खत्म हो गया, जहां मनोज सिंह ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की।
दुमका नगर परिषद का शपथ ग्रहण समारोह समाहरणालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां डीसी अभिजीत सिन्हा ने अध्यक्ष समेत सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर परिषद का कामकाज औपचारिक रूप से शुरू हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने अपने कार्यालय में जाकर जिम्मेदारी संभाल ली।
वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा, जहां 21 वार्ड पार्षदों ने मनोज सिंह और कन्हाई प्रसाद साह के बीच मतदान किया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
मतगणना के बाद नतीजे सामने आए, जिसमें मनोज सिंह ने एकतरफा जीत हासिल की। कुल 21 वोटों में से उन्हें 18 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि कन्हाई प्रसाद साह को मात्र 3 वोट मिले। निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित करते हुए मनोज सिंह को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया।
परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों का भव्य स्वागत किया गया और एक-दूसरे को बधाई दी गई।
कार्यालय में प्रवेश से पहले एक भावुक और शालीन दृश्य देखने को मिला, जब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पूरे सम्मान के साथ कार्यालय के फर्श को प्रणाम किया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने कक्ष में जाकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।
अब देखना होगा कि नई टीम और नई ऊर्जा के साथ दुमका नगर परिषद शहर के विकास को कितनी रफ्तार दे पाती है।

20/03/2026

यूँ ही सफर में एक माँ की व्यथा को सुना तो संस्मरण लिखा

कोटा जाने वाली ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। खिड़की के बाहर अंधेरा गहराता जा रहा था, लेकिन उस डिब्बे के अंदर एक मां की आँखों में नींद नहीं, बस चिंता थी… और उम्मीद भी।
वह अपने सहयात्री से धीरे-धीरे बोलना शुरू करती है—
पता है, बच्चों को कोटा भेजना जितना आसान लगता है, उतना है नहीं
उसकी आवाज़ में थकान थी, लेकिन हर शब्द में एक मां का दिल धड़क रहा था।
मेरा बेटा पिछले साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा है JEE का सपना है उसका। दूसरा बेटा पटना में स्कूलिंग कर रहा है। दोनों की पढ़ाई… दोनों का खर्च… समझ नहीं आता कैसे संभालूं
वह हल्का सा मुस्कुराने की कोशिश करती है, लेकिन आँखें भीग जाती हैं।
कोचिंग की फीस, स्कूल की फीस, हॉस्टल, खाना… हर महीने हिसाब बनाते-बनाते कब कर्जदार हो गए, पता ही नहीं चला
थोड़ी देर रुककर वह खिड़की के बाहर देखने लगती है, जैसे अपने अंदर की बातों को छिपाना चाहती हो।
सबसे मुश्किल क्या है पता है?
वह फिर बोलती है—
डर… कि कहीं मेरा बच्चा गलत संगत में न पड़ जाए… पढ़ाई छोड़कर भटक न जाए
उसकी आवाज़ अब धीमी हो गई थी।
इसलिए बार-बार कोटा जाना पड़ता है… कभी अचानक पहुँच जाती हूँ… सिर्फ यह देखने कि वह ठीक है या नहीं… कभी-कभी तो महीनों उसके साथ रहना पड़ता है… ताकि वह अकेला महसूस न करे
सहयात्री चुप था। शायद उसके पास कोई जवाब नहीं था।
मां आगे कहती है—
हम मिडिल क्लास लोगों के पास ज्यादा कुछ नहीं होता… बस एक ही उम्मीद होती है—बच्चा पढ़ लिख जाए… कुछ बन जाए… हमारी जिंदगी से बेहतर जिंदगी जी ले
अब उसकी आँखों से आँसू गिरने लगे।
हम अपनी हर खुशी, हर जरूरत, हर सपना छोड़ देते हैं… बस उसके सपनों के लिए
सोचते हैं, वह इंजीनियर बन जाए, डॉक्टर बन जाए… तो हमारी सारी तकलीफ खत्म हो जाएगी…”
वह अपने आँसू पोंछती है और हल्की सी हंसी के साथ कहती है—
लेकिन कोई ये नहीं देखता कि उस एक सीट के पीछे… एक मां-बाप अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं…
ट्रेन अपनी रफ्तार से चलती रहती है…
लेकिन उस डिब्बे में बैठे हर इंसान के दिल में एक सवाल रह जाता है—
क्या सच में हम अपने बच्चों के सपनों के लिए जी रहे हैं… या धीरे-धीरे खुद को खोते जा रहे हैं?

Address

Dumka
814101

Telephone

+917004574585

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tamak News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tamak News:

Share