JHAR MEDiA

JHAR MEDiA Jharkhand ALL CITY NEWZ AND INFORMATION . फ़ॉलो करें हमें और जाने झारखंड की सभी बड़ी छोटी खबरें यहां सबसे पहले Stay connected & updated

*सरैयाहाट पुलिस को बड़ी सफलता: महज 24 घंटे में नाबालिग लड़की के खरीद-बिक्री में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा...
08/12/2025

*सरैयाहाट पुलिस को बड़ी सफलता: महज 24 घंटे में नाबालिग लड़की के खरीद-बिक्री में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*बिहार के मोतिहारी से नाबालिग लड़की को किया सकुशल बरामद, पुलिस पर बढ़ा आमजनों का भरोसा*



सरैयाहाट पुलिस ने महज 24 घंटे में नाबालिग लड़की के खरीद-बिक्री में शामिल सभी चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| सरैयाहाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई की आमजनों ने सराहना करते हुए कहा कि उनका पुलिस पर भरोसा बढ़ गया है| मामले में पुलिस विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बीते 06 दिसंबर 2025 को आवेदिका सुशीला देवी, पति नागेन्द्र ठाकुर, ग्राम बिरना, थाना- सरैयाहाट, जिला- दुमका ने अपनी नाबालिग पोती उम्र करीब 14 वर्ष, को एक माह पूर्व सिलाई सिखने की बात बोलकर घर से निकलने एवं वापस नहीं आने पर गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया था| इस संबंध में सनहा दर्ज किया गया। सनहा के सत्यापन एवं जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि लापता लड़की मुजफ्फरपुर बिहार में है।

सरैयाहाट थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को सूचित किया। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी द्वारा अभिलंब टीम तैयार कर उक्त लापता नाबालिक लड़की के खोज बीन हेतु मुजफ्फरपुर बिहार के लिए टीम को प्रस्थान किया गया। इसी बीच दिनांक- 06.12.2025 को ही रात्रि में ही आवेदिका ने थाना आकर पुनः अपनी पोती को 80,000 रूपया में मसोमात चुड़की देवी, उम्र करीब 50 वर्ष, पति- स्व० परशुराम मिस्त्री, सा० मरकुण्डा, पार्वती देवी उर्फ पानवती देवी उम्र करीब 55 वर्ष, पति- धनेश्वर यादव, ग्राम- बाबुडीह, दोनों थाना सरैयाहाट, जिला-दुमका एवं पिंकी देवी उर्फ प्रियंका देवी उम्र करीब 40 वर्ष, पति महाबीर लैया, ग्राम बकसरा, थाना मोतिया ओ०पी०, जिला-गोड्डा के द्वारा अरूण सिंह उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- स्व०- बबन सिंह ग्राम- सगहरी, थाना- राजेपुर, जिला- मोतीहारी बिहार को बेच देने संबंधित लिखित आवेदन देकर कांड दर्ज कराया गया। कांड दर्ज होते ही मुजफ्फरपुर बिहार निकली टीम को सूचित किया गया। छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काफी लगन एवं मेहनत के साथ ग्राम- सगहरी, थाना राजेपुर, जिला- मोतीहारी बिहार के अरूण सिंह उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- स्व०- बबन सिंह के घर से पीड़िता को बरामद किया एवं अभियुक्त अरूण सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया| वहीं दूसरी छापामारी टीम के द्वारा भी त्वरित कारवाई करते हुए अन्य तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं।

छापामारी दल में पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी सरैयाहाट राजेन्द्र यादव, पु०अ०नि० जय प्रकाश दास (अनुसंधाकर्त्ता), पु०अ०नि० सावन कुमार साहु, पु०अ०नि० नेलशन निरल मानकी, पु०अ०नि० नकी ईमाम खान, स०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, स०अ०नि० विरेन्द्र कुमार, स०अ०नि० शैलेश कुमार मिश्र, ह० महेन्द्र प्रसाद यादव,आ0 48 माशंकर कुमार, आ0 333 रितेश कुमार दुबे, म० चौ० 8/7 सोनामुनी मराण्डी एवं म0 4/4चौ० बेरियम हेम्ब्रम शामिल थे|

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।राष्ट्रपति पु...
04/12/2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।

आज दिनांक 04.12.2025 को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका, प्रखंड जामा अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत सभी  जलसहिय...
04/12/2025

आज दिनांक 04.12.2025 को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका, प्रखंड जामा अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत सभी जलसहिया को एफटीके किट के माध्यम से जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता श्री रमेश कुमार लोहरा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विवेक किशोर महोदय के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जल गुणवत्ता विषय पर सभी जलसहिया को कार्यपालक अभियंता द्वारा संबोधन के क्रम में बताया गया कि सभी जलसहिया प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत अपने-अपने गांव के सभी जल स्रोतों का एफ टी के किट के माध्यम से जल जांच करेंगे और अपने गांव अंतर्गत 5-5 सक्रिय महिला को भी जल जांच करने के लिए सिखाएंगे । जल जांच करने के उपरांत सभी जल सहिया अपने-अपने गांव का जल जांच प्रतिवेदन WQMIS के पोर्टल पर अपलोड भी करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी जलसहिया को संबोधन के क्रम में बताया गया आप सभी जल सहिया खासकर सभी स्कूल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों का जल स्रोत अवश्य जांच करेंगे। शुद्ध जल मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक है यदि कोई जल प्रदूषित हो जाता है तो पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है इसलिए आप सभी अपने-अपने गांव में जितने भी पेयजल स्रोत हैं उसका जल जांच परीक्षण आवश्यक रूप से करें और अपने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक करें। बिना जल जांच किये पेयजल के रूप में उपयोग ना करें। जल जीवन मिशन के तहत सभी अवयवो पर जिला समन्वयक-आइ इ सी, श्री ब्रजेश कुमार के द्वारा विस्तार पूर्वक से चर्चा की गई । प्रशिक्षण किरण कुमारी, क्वालिटी मैनेजर, जिला स्तरीय जल जांच प्रयोगशाला दुमका के द्वारा विस्तार पूर्वक से सभी पैरामीटर यथा पी.एच, टरबीडीटी, कुल कठोरता, क्लोराइड, क्षारीयता,लोह तत्व, नाइट्रेट,क्लोराइड, फास्फेट, अमोनिया, सल्फेट आदि को एक एक कर प्रदर्शन कर बताया गया।प्रशिक्षण में सभी जलसहिया ,प्रखंड वास समन्वयक, कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

*दुमका पुलिस को बड़ी सफलता; होटल राधिका गोलीकांड मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*  *दुमका*  *ब्यूरो रि...
04/12/2025

*दुमका पुलिस को बड़ी सफलता; होटल राधिका गोलीकांड मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*दुमका*

*ब्यूरो रिपोर्ट*

सूबे की उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देने के मामले में दुमका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है| पुलिस ने मामले में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|

मामले में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने पत्रकारों को बताया कि बीते 30 नवंबर को मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम कुसुमडीह स्थित होटल राधिका के संचालक से रंगदारी मांगने व रंगदारी नहीं देने पर जान मारने के नियत से गोली चलाने की घटना प्रकाश में आई थी। घटना उपरांत वादी के द्वारा लिखित आवेदन देकर आठ 08 नामजद एवं 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-159/2025 दिनांक -01.12.2025 धारा-190/191(1)/191(3)/115(2) 109/
308(3)308(4)/331(6)/351(3)/352 BNS & 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कांड को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका विजय कुमार महतो के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा कुल पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है| जिसमें से दो (02) नामजद तथा तीन (03) अप्राथमिकी अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन पंजीयन संख्या JH04T-1612 बरामद किया गया है| अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लागातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार पांचो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अपराधियों में किशोर यादव उर्फ पुक्कु, मनीष यादव उर्फ बाबूल यादव दोनों पिता- स्वर्गीय राम प्रसाद यादव वर्तमान पता- नेशनल स्कुल के पीछे थाना नगर जिला, दुमका, अनुप यादव पिता- जयप्रकाश यादव ग्राम दुमा नावाडीह थाना जामा जिला दुमका, कौशल कुछ यादव पिता- संजीत कुछ यादव साकिन दौलतपुर थाना जरगुण्डी जिला दुमका एवं राजकुमार यादव पिता अनुप लाल यादव साकिन मनिया थाना कटोरिया जिला बाँका (बिहार) शामिल हैं| किशोर यादव उर्प पुक्कु का अपराधिक इतिहास भी रहा है|
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका बिजय कुमार गहतो, पु०अ०नि० अजीत कुमार थाना प्रभारी जामा थाना
पु०अ०नि० नंदन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० निरंजन कुमार मुफ्फसिल थाना
म०पु०अ०नि० मेरीबीना किस्कु मुफ्फसिल थाना, अमित कुमार तकनिकी शाखा एवं सशस्त्र बल शामिल थे|

*जामा- जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी के पहल पर सिमरा (हरिणगोहाल) से जामा, भाया कदरजोरिया, बसबुटिया, दुबरीकदेली, हल्दीपट्टी,...
28/11/2025

*जामा- जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी के पहल पर सिमरा (हरिणगोहाल) से जामा, भाया कदरजोरिया, बसबुटिया, दुबरीकदेली, हल्दीपट्टी, भोड़ाबदार, बेलकुपी पथ निर्माण कार्य को पुनः तेजी से शुरुआत किया गया।*

*हंसडीहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने मारी आगे जा रही कार में जोरदार ठोकर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल*  हंसडीहा ...
28/11/2025

*हंसडीहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने मारी आगे जा रही कार में जोरदार ठोकर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल*



हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर मां तारा लाइन होटल हंसडीहा के समीप एक ही दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी| टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक कार का सीसा तोड़ते हुए कार के अंदर पहुंच गया, जिससे मोटरसाइकिल चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्त कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट लाया| मिली जानकारी के अनुसार घायल मोटरसाइकिल चालक शराब का सेवन किए हुए था| घायल की पहचान महेंद्र किस्कू, उम्र 30 वर्ष पिता बाबूलाल किस्कू घर बेलटीकरी के रूप में हुई है। कार सवार ने बताया कि हम सभी सपरिवार बाबा बासुकीनाथ से पुजा अर्चना कर अपने घर पीरपैंती बाराहाट वापस जा रहे थे| इसी दौरान यह घटना हो गयी। कार में बैठे लोगों को हल्की फुल्की चोट लगी है।

राँचीराज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित हुआ भव्य राज्यस्तरीय समारोह।इस दौरान मुख्यमंत्री...
28/11/2025

राँची
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित हुआ भव्य राज्यस्तरीय समारोह।इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8792 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र।इस समारोह में कुल 8792 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें झारखण्ड लोक सेवा आयोग की 11वीं से 13 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से अनुसंशित 197 उप समाहर्ता, 35 पुलिस उपाधीक्षक, 55 राज्य कर पदाधिकारी, 2 काराधीक्षक, 08 झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी -2, 01 जिला समादेष्टा, 8 सहायक निबंधक, 14 श्रम अधीक्षक, 6 प्रोबेशन पदाधिकारी और 3 उत्पाद निरीक्षक हैं। इसके साथ दंत चिकित्सक के 22, कीटपालक के 150 और सहायक आचार्य के 8291 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला। वहीं, कर्तव्य के दौरान 84 शहीद पुलिस कर्मियों के पारिवारिक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

*उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया प्राथमिक विद्यालय, कोलारकोंदा व ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण*  उपायुक्त अभिजी...
28/11/2025

*उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया प्राथमिक विद्यालय, कोलारकोंदा व ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण*



उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शुक्रवार को कोलारकोंदा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय,कोलारकोंदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई की स्थिति जानी। उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से हो, विद्यालय की सभी मूलभूत व्यवस्थाएँ ठीक रखी जाएँ तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस क्रम में उन्होंने संबंधित को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके उपरांत उपायुक्त ने कोलारकोंदा पंचायत के राजपाड़ा गाँव में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जलापूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने समय पर पानी उपलब्ध कराने, पंप ऑपरेटर द्वारा तय समय पर मोटर संचालन सुनिश्चित करने सहित कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिया।

*जामा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने मारी ट्रक में टक्कर, भागने के क्रम में एक ब्यक्ति एवं इनोवा कार को भी ठोका* ज...
28/11/2025

*जामा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने मारी ट्रक में टक्कर, भागने के क्रम में एक ब्यक्ति एवं इनोवा कार को भी ठोका*

जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर भुरभुरी लाइन होटल के समीप से गुजर रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक ट्रक को टक्कर मार दी| इस दौरान भागने के क्रम में उक्त टैंकर ने एक व्यक्ति को भी टक्कर मार दी| टैंकर इतने पर भी नहीं रुका भागने के क्रम में ही महारो ओवर ब्रिज के पास इनोवा कार को ठोक दिया|

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर चालक नशे में गाड़ी चला रहा था| मिली जानकारी के अनुसार टैंकर नेपाल से कोलकाता जा रहा था| स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर नशे में चूर था| पहले एक ट्रक को टक्कर मारने के बाद लकडा़पहाडी़ गांव के पास कैलाश साह को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल कैलाश शाह को परिजन इलाज़ के लिए दुमका ले गए| वही भागने के क्रम में टैंकर ने महारो रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक इनोवा कार जिसमें सवार लोग तारापीठ से सपरिवार पूजा कर अपने घर लौट रहे थे उससे भी आमने-सामने भिड़ंत हो गयी| झटका हल्का था जिससे इनोवा कार में बैठे लोग बाल बाल बच गए। घटना के बाद टैंकर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर रखा और जामा थाना को सूचना दी। खबर मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर जाम लगे सड़क पर आवागमन चालू करवाया, और ड्राइवर और खलासी को थाना ले गए।

*सड़क सुरक्षा को लेकर जामा थाना पुलिस ने महारो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान*  *दो पहिया वाहन चालकों को गयी यातायात नियमो...
28/11/2025

*सड़क सुरक्षा को लेकर जामा थाना पुलिस ने महारो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान*

*दो पहिया वाहन चालकों को गयी यातायात नियमों की जानकारी, ट्रक चालकों की ब्रेथ एनालिसिस से जांच*



जिला प्रशासन दुमका के निर्देशानुसार जामा थाना पुलिस ने शुक्रवार को महारो चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान बिना हेलमेट के आवागमन कर रहे दर्जनों मोटरसाइकिल सवार को आगे से हेलमेट पहनने की चेतावानी देकर छोड़ दिया गया। जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सभी को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई और हिदायत देकर छोड़ दिया गया| जिसमें बताया कि हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं| अपनी सुरक्षा स्वयं करें| इस दौरान ब्रेथ एनालिसिस सिस्टम के माध्यम से सभी चालकों की जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी चालक शराब पीकर तो वाहन नहीं चला रहा है| खासकर ट्रक चालकों की ब्रेथ एनालिसिस से जांच की गई। बताते चलें कि उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाएं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें|

*बड़ी खबर: दुमका में बेपटरी हुई पैसेंजर ट्रेन, टला बड़ा रामपुरहाट जसीडीह ट्रेन हादसा*
27/11/2025

*बड़ी खबर: दुमका में बेपटरी हुई पैसेंजर ट्रेन, टला बड़ा रामपुरहाट जसीडीह ट्रेन हादसा*

*सड़क सुरक्षा की बैठक में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने का निर्देश*  *बैठक में उपायुक्त ...
26/11/2025

*सड़क सुरक्षा की बैठक में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने का निर्देश*

*बैठक में उपायुक्त एवं एसपी ने हिट एंड रन मामले की समीक्षा कर दिए कई अहम दिशा-निर्देश*

*दुमका*

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक के निदेशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सड़क सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में चिन्हित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप लगाए जाएँ। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के उन सभी स्थानों को चिह्नित किया जाए, जहाँ पूर्व में सड़क दुर्घटना हुई हो या जहाँ तीखे मोड़ हैं, और ऐसे सभी स्थानों पर कन्वैक्स मिरर लगाया जाए। जिले में अब तक 104 ऐसे स्थलों की पहचान की गई है जहाँ कन्वैक्स मिरर लगाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अतिरिक्त रूप से दुर्घटनाग्रस्त/संवेदनशील स्थलों की पहचान करें और कन्वैक्स मिरर लगाने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

हिट एंड रन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लंबित मामलों की रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि पीड़ितों को योजना के तहत शीघ्र लाभ प्रदान किया जा सके। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में हिट एंड रन के 63 मामले लंबित हैं।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएँ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। जानकारी साझा की गई कि अक्टूबर माह में 4 ड्राइविंग लाइसेंस जिनमें 3 ट्रक चालक और 1 दोपहिया चालक शामिल हैं को सस्पेंड किया गया है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बस स्टैंड में ब्रेथ एनालाइज़र से बस चालकों की नियमित जांच कराई जाए तथा नशे में वाहन चलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो।

*स्कूल बसों की सुरक्षा मानकों का अनुपालन अनिवार्य*

उपायुक्त ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी स्कूल बसें पीले रंग से रंगी हों, बसों की खिड़कियों पर बच्चों की सुरक्षा हेतु नेट लगाया जाना अनिवार्य है| सभी स्कूल बसों में जीपीएस अनिवार्य रूप से लगाया जाए| जीपीएस लोकेशन की जानकारी अभिभावकों को उपलब्ध कराई जाए|

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जाए। इस दौरान ब्रेथ एनालिसिस के माध्यम से चालकों की जांच की जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी चालक शराब पीकर वाहन न चलाए।साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाएँ। बैठक में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने सड़क सुरक्षा जागरूकता को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम एक विद्यालय में अनिवार्य रूप से जाएँ और वहाँ बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दें।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में आयोजित इस जागरूकता सत्र में बच्चों को सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग का महत्व,
तेज गति, स्टंट व मोबाइल चलाते हुए वाहन चलाने के खतरों, स्कूल बस में चढ़ने-उतरने के दौरान सावधानियाँ, ट्रैफिक संकेतों और नियमों का पालन सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाया जाए।
उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर जागरूकता विकसित होने से बच्चे अपने परिवार और समाज में भी सड़क सुरक्षा संदेश प्रसारित करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।
इस दौरान थानों को ब्रेथ एनलाइजर भी उपलब्ध कराया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंड के अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Address

Dumka
814101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JHAR MEDiA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category