MAIN HOON DUMKA

MAIN HOON DUMKA Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MAIN HOON DUMKA, News & Media Website, Dumka.

01/05/2025

*दुमका अपडेट : बारातियों को तेज रफ्तार हाईवा ने कुचला, दुल्हन समेत दो लोगो की मौत, 6 घायल।*

29/11/2024
*दुखद_समाचार**बिरसा मुंडा के वंशज मंगल सिंह मुंडा का निधन*धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा के बड़े पुत्र ...
29/11/2024

*दुखद_समाचार*

*बिरसा मुंडा के वंशज मंगल सिंह मुंडा का निधन*

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा के बड़े पुत्र मंगल सिंह मुंडा का निधन हो गया है. उन्होंने गुरुवार की देर रात रिम्स में अंतिम सांस ली.

25 नवंबर को मंगल मुंडा खूंटी-तमाड़ रोड में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे. उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी. इसके बाद उनको बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया था. 26 नवंबर को डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करना शुरू किया. उन्हें आईसीयू में रखा गया था.देरा रात करीब 12.30 बजे निधन हो गया. उनके निधन से झारखण्डी लोगों में शोक की लहर है.

ऐसी घड़ी में हम सभी प्रार्थना करें कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को हिम्मत.

!!! मंगल सिंह मुंडा दादा को अंतिम जोहार !!!

झारखण्ड क्रांति सेना (JKS)
अमर मरांडी (अध्यक्ष)
29.11.2024

20/11/2024

Ready For Vote

20/11/2024

Voting Time Road ka Nazara

05/11/2024

*गोड्डा ब्रेकिंग*
ललमटिया के सिदो-कान्हू चौक पर अधेड़ पर तीन गोलियों बरसाई, नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस छानबीन में जुटी।

*बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में की गई रामगढ़ प्रखंड के सुप्रसिद्ध लखनपुर काली मेला की बंदोबस्ती* मंगलवार क...
05/11/2024

*बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में की गई रामगढ़ प्रखंड के सुप्रसिद्ध लखनपुर काली मेला की बंदोबस्ती*

मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में रामगढ़ प्रखंड के सुप्रसिद्ध लखनपुर काली मेला की बंदोबस्ती की गई। पंचायत के मुखिया शनि मरांडी, उपमुखिया परमानंद पंडित,ग्राम प्रधान तथा सौलह आना रैयत की मौजूदगी में तीन प्रतिभागियों गिरधारी मंडल,सुलेन्दर मंडल तथा अरुण पंडित ने सुरक्षित जमा राशि 41113 के विरुद्ध बोली लगाई, जिसमें सर्वाधिक 42,000 की बोली लगाकर अरुण पंडित ने बंदोबस्ती अपने नाम करा ली। बता दें कि छठ महापर्व के दूसरे दिन से लगने वाले दो दिवसीय लखनपुर काली मेला में दूर दराज से लोग मेला देखने पहुंचते है। पत्थर तथा लकड़ी से बने सामानों की विक्री के लिए भी लखनपुर मेला प्रसिद्ध माना जाता है।

देवघरझारखण्ड विधानसभा चुनाव में आज यानी रविवार को बड़ा खेला हो गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक और सिधो कान्हू के...
03/11/2024

देवघर
झारखण्ड विधानसभा चुनाव में आज यानी रविवार को बड़ा खेला हो गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक और सिधो कान्हू के वंसज मंडल मुर्मू ने भाजपा जॉइन कर लिया। देवघर में केंद्रीय मंत्री सह झारखण्ड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम एवं झारखण्ड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे की मौजूदगी में मंडल मुर्मू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा जॉइन करने के बाद मंडल मुर्मू ने मीडिया से कहा कि वे सिदो-कान्हू के छठे वंशज हैं। भाजपा की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बरहेट विधानसभा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रस्तावक बनने के बाद वे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। भाजपा में शामिल होने का यह भी एक कारण है। मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मंडल मुर्मू के साथ मिलकर संथाल परगना में काम करेंगे। उनके सहयोग से संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठ को कैसे खत्म करना है, इसपर रणनीति बनायी जायेगी।

जामा थाना क्षेत्र के महारो चेक नाका पर वाहन जांच के दौरान मैजिक वाहन से 3 लाख 10 हजार रुपया बरामद* दुमका भागलपुर मुख्य म...
30/10/2024

जामा थाना क्षेत्र के महारो चेक नाका पर वाहन जांच के दौरान मैजिक वाहन से 3 लाख 10 हजार रुपया बरामद*

दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित महारो चेक पोस्ट पर आज बुधवार को वाहन जांच के दौरान मैजिक वाहन से 3 लाख 10 हजार रुपया नगद बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन के जांच के दौरान एफएसटी टीम ने एक मैजिक गाड़ी में झोले में रखी रकम बरामद की है।
एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट गुंजन कुमार ने करीब 5 बजे बताया कि सुदर्शन मंडल नामक एक व्यक्ति झोले में 3 लाख 10 हजार रुपये लेकर गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट बाजार से दुमका जा रहा था। इसी दौरान जांच के क्रम में पकड़ा गया है। उक्त राशि को जब्त कर जिला कोषागार में जमा कर दिया गया है।

29/10/2024

झारखण्ड क्रान्ति सेना के प्रत्याशी जामा विधानसभा से राजीव बस्की का नामांकन में शामिल संथाल परगना के युवाओं / युवतियों
#दुमका

Address

Dumka
814191

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MAIN HOON DUMKA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MAIN HOON DUMKA:

Share