28/08/2026
*रक्षाबंधन पर पौधे को रक्षा सूत्र बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प*
डुमरांव। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जल जीवन हरियाली अभियान के ब्रांड एम्बेसडर अजय राय ने पौधे को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने पौधे की रक्षा और नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
अजय राय ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और रक्षा का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति की रक्षा का भी संदेश देता है। जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी प्रकार हमें पेड़-पौधों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस रक्षाबंधन पर पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।