Dumri Updates

Dumri Updates Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dumri Updates, News & Media Website, Vananchal Chowk, Dumri.
(2)

जोहार🙏🙏
आप सभी का झारखंड का गौरव गिरिडीह की शान पवित्र स्थल सम्मेद शिखर पारसनाथ नगरी डुमरी-मधुबन, गिरिडीह में स्वागत है।
डुमरी,ईसरी,निमियाघाट,बगोदर,पीरटांड़,गिरिडीह,धनबाद एवं राज्य के साथ देश दुनिया की खबरों के लिए पेज Dumri Updates को फॉलो एवं शेयर करे

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी 100 से अधिक लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशगिरिडीह, 2 जून। मंगलवार को ...
02/06/2026

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी 100 से अधिक लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

गिरिडीह, 2 जून। मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 100 से अधिक फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार कार्ड, आवास, पेयजल, विद्युत, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता के साथ मामलों का निष्पादन करें। उन्होंने विशेष रूप से राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार कार्ड एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दरबार में प्राप्त कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे जन शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

छात्रावासों की जांच में बड़ी संख्या में छात्राएं अनुपस्थित, सत्यापन प्रक्रिया शुरूगिरिडीह, 2 जून। जिले के छात्रावासों मे...
02/06/2026

छात्रावासों की जांच में बड़ी संख्या में छात्राएं अनुपस्थित, सत्यापन प्रक्रिया शुरू

गिरिडीह, 2 जून। जिले के छात्रावासों में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर गठित जांच समिति ने सर जे.सी. बोस विद्यालय छात्रावास एवं प्लस टू उच्च विद्यालय, गिरिडीह के छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं की उपस्थिति एवं अभिलेखों का सत्यापन किया।

जांच के दौरान समिति ने पाया कि दोनों छात्रावासों में कुल 218 छात्राओं का नामांकन दर्ज है, जबकि निरीक्षण के समय केवल 70 छात्राएं उपस्थित मिलीं। वहीं 130 से अधिक छात्राएं बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। बड़ी संख्या में छात्राओं की अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए समिति ने विस्तृत सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रशासन का कहना है कि छात्रावासों में वास्तविक रूप से निवासरत एवं अध्ययनरत छात्राओं को ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए पहचान एवं उपस्थिति का सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

समिति ने दोनों छात्रावासों में नामांकित सभी अनुपस्थित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अविलंब संबंधित छात्रावास में उपस्थित होकर अपना पहचान सत्यापन कराएं। निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में विभागीय नियमों एवं प्रचलित प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने छात्राओं और अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि छात्रावासों की व्यवस्था और संचालन में पारदर्शिता बनी रहे।

शाहिद अंसारी को  पार्टी से निलंबित.. बरांय के रहने वाले जेएलकेएम नेता शाहिद पर छेड़खानी का आरोप लगा है और बगोदर पुलिस ने...
02/06/2026

शाहिद अंसारी को पार्टी से निलंबित.. बरांय के रहने वाले जेएलकेएम नेता शाहिद पर छेड़खानी का आरोप लगा है और बगोदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.. आरोप के बाद पार्टी ने निलंबित किया है..

गिरिडीह में मत्स्य विपणन योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मत्स्य विक्रेताओं को मछली विक्री किट उपलब्ध कराने हेतु...
02/06/2026

गिरिडीह में मत्स्य विपणन योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मत्स्य विक्रेताओं को मछली विक्री किट उपलब्ध कराने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को किट की लागत पर 95 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक मत्स्य विक्रेता 25 जून 2026 शाम 5:00 बजे तक जिला मत्स्य कार्यालय, गिरिडीह में आवेदन जमा कर सकते हैं। लाभुकों का चयन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।

नावाडीह के कबड्डी खिलाड़ियों को मिला सहयोग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्वडुमरी/नावाडीह, 2 जून। नावाडी...
02/06/2026

नावाडीह के कबड्डी खिलाड़ियों को मिला सहयोग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

डुमरी/नावाडीह, 2 जून। नावाडीह स्थित विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कबड्डी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेल किट की आवश्यकता थी। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी 5 से 7 जून तक धनबाद में आयोजित होने वाली 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

खिलाड़ियों ने आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए डुमरी विधायक जयराम महतो से संपर्क किया था। खिलाड़ियों की जरूरत को देखते हुए विधायक ने अपने निजी वेतन से कबड्डी किट खरीदने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों के खेल जीवन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी तथा हर संभव सहयोग के साथ वे खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से डुमरी विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

मौके पर झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो, केंद्रीय महासचिव रवींद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। खिलाड़ियों ने सहयोग के लिए विधायक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मुंबई मेल से उतरने के दौरान युवक की मौतपारसनाथ/गिरिडीह, 2 जून। पारसनाथ रेलवे स्टे...
02/06/2026

पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मुंबई मेल से उतरने के दौरान युवक की मौत

पारसनाथ/गिरिडीह, 2 जून। पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत निवासी मिथुन मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुंबई मेल ट्रेन से उतरने के दौरान हुए हादसे में उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही डुमरी विधायक जयराम महतो, झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो, अभिभावक एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रामेश्वर महतो तथा यूनियन के केंद्रीय महासचिव रवींद्र कुमार पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

नेताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस दुखद घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित रेलवे एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने भी मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

माननीय डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो जी आज नावाडीह स्थित विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कबड्डी ...
02/06/2026

माननीय डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो जी आज नावाडीह स्थित विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कबड्डी खिलाड़ियों को खेल संबंधी किट की आवश्यकता थी। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी 5 से 7 जून तक धनबाद में आयोजित होने वाली 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

खिलाड़ियों ने सहायता के लिए मुझसे संपर्क किया था। उनकी आवश्यकता को देखते हुए मैंने अपने निजी वेतन से कबड्डी किट खरीदने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति मेरी प्रतिबद्धता हमेशा बनी रहेगी। भविष्य में भी इनके खेल के मार्ग में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दूंगा और हर संभव सहयोग के साथ इनके साथ मजबूती से खड़ा रहूंगा।

सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से डुमरी विधानसभा, जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगे. संघर्ष जारी है...

सोशल मीडिया में उठने लगी मांग.. राज्य सभा चुनाव में महागठबंधन से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग..
02/06/2026

सोशल मीडिया में उठने लगी मांग.. राज्य सभा चुनाव में महागठबंधन से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग..

झारखंड सरकार अब पंचायत स्तर तक सेवाएं पहुंचाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जल्द ही राज्य की ...
02/06/2026

झारखंड सरकार अब पंचायत स्तर तक सेवाएं पहुंचाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जल्द ही राज्य की पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को लाइसेंस बनवाने के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इसके साथ ही ‘गुरुजी आपातकालीन सेवा-1944’ भी जल्द शुरू होगी, जो 24x7 आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएगी। इस पहल का उद्देश्य गांव-गांव तक सरकारी सेवाओं को आसान, सुलभ और तेज बनाना है।

क्या आपको लगता है कि पंचायत स्तर पर ऐसी सेवाएं लोगों के लिए बदलाव ला सकती हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की मुलाकात में सोमवार को कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...
02/06/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की मुलाकात में सोमवार को कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी क्रम में पड़ासी देश के राष्ट्रपति ने एक ऐसी बात कही जिसे सुनकर पाकिस्तान और चीन को मिर्ची लगनी तय है। दरअसल, राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने पीएम मोदी को भरोसा देते हुए कहा कि हम म्यांमार की धरती का इस्तेमाल भारत की सुरक्षा के खिलाफ नहीं होने देंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी म्यांमार की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की और दोनों पक्षों ने अपनी सुरक्षा हितों के लिए अवैध गतिविधियों के लिए संप्रभु क्षेत्र के दुरुपयोग को रोकने के महत्व पर जोर दिया।

एक संयुक्त बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि म्यांमार के एक दृढ़ और भरोसेमंद सहयोगी के रूप में भारत दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने देश में चल रही शांति प्रक्रिया पर भी चर्चा की और स्थायी शांति, समावेशिता और सभी हितधारकों की भागीदारी के महत्व पर बल दिया।

Address

Vananchal Chowk
Dumri
825106

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dumri Updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dumri Updates:

Share