MSD Live

MSD Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MSD Live, Digital creator, सफरी, Ekma.

MSD Live – आपकी अपनी न्यूज़ ।
📍 लोकल मुद्दों से लेकर 🌍 देश–दुनिया की बड़ी खबर तक
📰 Breaking News 📡 Live Updates | 🏘 ज़मीनी सच्चाई | 🏛 सरकारी योजनाएं (जैसे: महा राजस्व भूमि अभियान)
Follow MSD Live – हर खबर, सबसे पहले आपके लिए।”

 #आगामी 24 अगस्त 2026 को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले भव्य ...
20/08/2026

#आगामी 24 अगस्त 2026 को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले भव्य सिंहासनी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक किया।

#सिंहासनी_महोत्सव #बैकुंठपुर

20/08/2026

#प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में तेजी लाने का निर्देश

20/08/2026

ने TRE-4 के तहत शिक्षा विभाग में 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है, लेकिन परीक्षा के बदले पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध जारी है। गर्दनीबाग में छात्र तीसरे दिन भी प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि TRE-4 परीक्षा एक चरण में कराई जाए और नेगेटिव मार्किंग हटाई जाए।
आंदोलन को देखते हुए सरकार ने मामले में बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों के साथ छात्रों की मांगों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बीच छात्र नेता अमन कुमार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

#बिहार_न्यूज़ #बिहार

 #सारण:विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्था की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा*  *जर्जर भवन, शौचालय, पेयजल, व...
20/08/2026

#सारण:विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्था की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा*

*जर्जर भवन, शौचालय, पेयजल, विद्युत, भूमि एवं अन्य कमियों के समयबद्ध निराकरण का निर्देश*

=================
सारण, 20 अगस्त 2026
=================
जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विभिन्न स्कंधों के प्रभारी पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, भवन, शैक्षणिक व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की विद्यालयवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चिन्हित कमियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

*जर्जर एवं असुरक्षित भवनों की स्पष्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश*

विद्यालयों के जर्जर एवं असुरक्षित कमरों की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं संबंधित कनीय अभियंताओं को संयुक्त रूप से स्पष्ट एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट में जर्जर कमरों की संख्या, ऐसे कमरों की अलग सूची जिनमें बच्चों को बैठाना संभव नहीं है तथा मामूली मरम्मत के बाद उपयोग योग्य बनाए जा सकने वाले कमरों का भी अलग-अलग विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया।

उन्होंने निर्देश दिया कि अत्यंत जर्जर एवं असुरक्षित कमरों में किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

*विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश*

विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त शौचालय तथा पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संबंधित विभागों को विद्यालयवार स्थिति का आकलन करते हुए जहां नए शौचालय निर्माण की आवश्यकता हो, वहां निर्माण, जहां मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां मरम्मत तथा जहां पुराने शौचालय को हटाकर नया निर्माण आवश्यक हो, वहां नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पेयजल व्यवस्था के संबंध में भी उन्होंने सभी विद्यालयों में नल-जल अथवा चापाकल के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं सुगम पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

*विद्यालयों तक पहुंचने वाले रास्तों की होगी व्यवस्था
*
विद्यालयों तक पहुंचने वाले रास्तों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता कच्चा है, वहां आवश्यकता के अनुसार सोलिंग, पेवर ब्लॉक, पीसीसी आदि के माध्यम से सड़क निर्माण कराया जाए। निजी भूमि से होकर रास्ता गुजरने की स्थिति में आवश्यक एनओसी प्राप्त कर कार्रवाई करने तथा सरकारी भूमि होने पर नियमानुसार सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।

*भूमि एवं भवनविहीन विद्यालयों की समीक्षा*

भूमि एवं भवन से संबंधित विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां विद्यालय वर्तमान में संचालित है, उसके 500 मीटर से 1 किलोमीटर के दायरे में यदि उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध है तो प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उसका चिन्हांकन करें।

सभी कनीय अभियंताओं एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से जिला शिक्षा पदाधिकारी को भूमि संबंधी फीडबैक प्राप्त कर अंचलाधिकारी से एनओसी प्राप्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की गुणवत्ता पर विशेष जोर*

बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के निरीक्षण एवं अधिकारियों के भ्रमण प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इन विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर गुणवत्ता की सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराना संबंधित पदाधिकारियों की मूल जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित वार्डन से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

 #आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर राज्य के मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेत...
20/08/2026

#आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर राज्य के मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेतन) में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

"एक अधिकारी- एक मॉडल स्कूल" व्यवस्था के तहत अधिकारियों को स्कूलों की जिम्मेदारी देने, प्रत्येक तीन माह पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने तथा पूर्व विद्यार्थियों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन के साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ई-लर्निंग एवं 24×7 इंटरैक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का निर्देश दिया।

#समृद्ध_बिहार #विकसित_भारत

🎉 Facebook recognized me as a consistent post creator this week!
20/08/2026

🎉 Facebook recognized me as a consistent post creator this week!

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में बड़ा बदलाव।➡️600 विशेषज्ञों को हटाकर नए विशेषज्ञों को किया गया शामिल। ➡️प्रश्न-पत्र...
19/08/2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में बड़ा बदलाव।

➡️600 विशेषज्ञों को हटाकर नए विशेषज्ञों को किया गया शामिल।

➡️प्रश्न-पत्रों की गहन पड़ताल के लिए लागू होगी चार-स्तरीय जांच प्रणाली।

➡️शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के निर्देश के बाद परीक्षाओं के सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी संचालन के लिए एनटीए ने उठाया यह कदम।

 #बिहार  #सारण : संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सारण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ➡️जिलाधिकारी  #वैभ...
19/08/2026

#बिहार #सारण : संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सारण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

➡️जिलाधिकारी #वैभव_श्रीवास्तव ने समाहरणालय परिसर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

➡️इस अवसर पर संत रविदास जी के मानवता, समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

 #बिहार  #मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी। ➡️बैठक में द...
19/08/2026

#बिहार #मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी।

➡️बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव समेत मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।

सुपौल के बलुआ पंचायत में बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय जगन्नाथ मिश्र जी की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किय...
19/08/2026

सुपौल के बलुआ पंचायत में बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय जगन्नाथ मिश्र जी की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

#बिहार के विकास एवं जनसेवा के लिए स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र जी के योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

Address

सफरी
Ekma
841208

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MSD Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share