MadhavRang

MadhavRang जय श्री श्याम

> हरि प्रेरित तेहि अवसर चले मरुत उनचास।> अट्टहास करि गर्जा कपि बढ़ि लाग अकास॥> देह बिसाल परम हरुआई। मंदिर तें मंदिर चढ़ ...
16/09/2026

> हरि प्रेरित तेहि अवसर चले मरुत उनचास।
> अट्टहास करि गर्जा कपि बढ़ि लाग अकास॥
> देह बिसाल परम हरुआई। मंदिर तें मंदिर चढ़ धाई॥

*गणपति बप्पा मोरया की कृपा की कहानी*बहुत समय पहले की बात है। पुणे के पास एक गरीब मोची था, नाम था *मोरया गोसावी।*मोरया दि...
16/09/2026

*गणपति बप्पा मोरया की कृपा की कहानी*

बहुत समय पहले की बात है। पुणे के पास एक गरीब मोची था, नाम था *मोरया गोसावी।*

मोरया दिन-रात भगवान गणेश का नाम जपता था। वह बहुत गरीब था, उसके पास खाने को भी कुछ नहीं होता था, फिर भी वह रोज चिंचवड के मोरया मंदिर में जाकर गणपति जी की पूजा करता था।

एक दिन मोरया को एक सपना आया। गणपति बप्पा ने कहा - "मोरया, तू सच्चे मन से मेरी भक्ति करता है, मैं तुझसे बहुत प्रसन्न हूँ। तू नदी किनारे जा, वहाँ तुझे मेरा प्रसाद मिलेगा।"

मोरया सुबह नदी किनारे गया। वहाँ उसे एक बहुत बड़ी मूर्ति मिली, लेकिन वह मूर्ति रेत में दबी हुई थी। मोरया ने पूरी श्रद्धा से उस मूर्ति को निकाला और अपने घर ले आया।

उस दिन के बाद से मोरया के घर में कभी अन्न की कमी नहीं हुई। उसकी सारी गरीबी दूर हो गयी। लोग कहते हैं कि वह मूर्ति कोई साधारण मूर्ति नहीं, स्वयं गणपति बप्पा थे जो अपने भक्त मोरया से मिलने आये थे।

तभी से लोग अपने भक्त मोरया के नाम को गणपति के नाम के साथ जोड़ कर कहने लगे -

*"गणपति बप्पा मोरया!"*

इसका अर्थ है - *हे गणपति बाप्पा, आप अपने भक्त मोरया जैसे भक्तों पर कृपा करो।*

कहते हैं जो भी सच्चे मन से "गणपति बप्पा मोरया" कहता है, बप्पा उसके सारे विघ्न हर लेते हैं।

Address

Ellenabad
125102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MadhavRang posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share