Ellenabad breaking news

Ellenabad breaking news This Page Is For Providing Breaking News Of Ellenabad City
(2)

गोगामेड़ी मेले का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजामहनुमानगढ़ - उत्तर भारत के प्रसिद्ध एवं सांप्...
29/08/2026

गोगामेड़ी मेले का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम

हनुमानगढ़ - उत्तर भारत के प्रसिद्ध एवं सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक गोगामेड़ी मेले का शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, भादरा विधायक संजीव बेनीवाल एवं पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य ने ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया तथा गोगाजी महाराज की समाधि पर चादर चढ़ाकर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस मेले में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, फायर ब्रिगेड, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। कतार में लगे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग क्षेत्र के भीतर छह प्रसाद एवं आवश्यक सामग्री की दुकानें स्थापित की गई हैं, ताकि उन्हें बाहर नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि मेले को श्रद्धा, सौहार्द और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

देवस्थान विभाग के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क रैन बसेरे, बड़े डोम, पेयजल, शौचालय, कूलर एवं पंखों की व्यवस्था की गई है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस बार 255 उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे पूरे मेला क्षेत्र एवं बैरिकेडिंग मार्ग की निगरानी की जाएगी। मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाये रखने के लिए भी विशेष प्रयास किए जायेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने बताया कि मेले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए 932 से अधिक पुलिसकर्मी, आरएसी, होमगार्ड एवं ट्रैफिक पुलिस का विशेष जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं, देवस्थान विभाग द्वारा 631 अस्थायी दुकानों, पार्किंग एवं मनोरंजन स्थलों के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी की प्रक्रिया भी की गई है।

उद्घाटन समारोह में नोहर एसडीएम श्रीमती सुनीता यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौधरी, गोगामेड़ी प्रशासक महंत रूपनाथ, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद स्वरूप सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

*रक्षाबंधन पर्व पर मिठनपुरा की बहनों ने हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालकों को बांधी राखियां*ऐलनाबाद÷ रक्षाबंधन के पावन पर्...
29/08/2026

*रक्षाबंधन पर्व पर मिठनपुरा की बहनों ने हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालकों को बांधी राखियां*

ऐलनाबाद÷ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गाँव मिठनपुरा बहनों ने हरियाणा रोडवेज विभाग के चालक एवं परिचालकों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिठास और अपनापन साझा किया। इस अवसर पर बहनों ने सभी चालक-परिचालकों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस भावुक एवं सुंदर पहल से भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सम्मान और विश्वास का संदेश दिया गया।
बहनों ने चालक-परिचालकों के सुरक्षित एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। वहीं, चालक-परिचालकों ने भी बहनों को हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान वातावरण भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना रहा तथा सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर गांव के समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी कुलदीप मुंदलिया, जसवंत सोलंकी, चौथूपुर राम छिंपा,नरेश छिंपा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

रक्षाबंधन पर INLD सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला परिवार के बीच
28/08/2026

रक्षाबंधन पर INLD सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला परिवार के बीच

28/08/2026
बड़ी ममेराँ से दुःखद समाचार  ऐलनाबाद- गांव बड़ी ममेराँ से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सतबीर जाखड़ के नि*धन का दिल को झ*कझोर ...
28/08/2026

बड़ी ममेराँ से दुःखद समाचार

ऐलनाबाद- गांव बड़ी ममेराँ से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सतबीर जाखड़ के नि*धन का दिल को झ*कझोर देने वाला दुःखद समाचार प्राप्त हुआ । सतवीर जाखड़ सिरसा जिले के बड़ी ममेरा गांव के निवासी थे। वो गांव में खेती के साथ सामाजिक व खेती किसानी पर बागड़ी बोली में वीडियो बनाते थे। उनके वीडियो को बहुत पसंद किया जाता था। उनके निधन के खबर सुनकर उनके गांव व उनके फैन फॉलोविंग में शौक की लहर दौड़ गई ।

चेतन्या ने अपने भाई दिव्यांशु की कलाई पर बांधी राखी l
28/08/2026

चेतन्या ने अपने भाई दिव्यांशु की कलाई पर बांधी राखी l

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से की मुलाकात, जाना हालचाल और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्...
27/08/2026

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से की मुलाकात, जाना हालचाल और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की ।

27/08/2026

ऐलनाबाद- गांधी चौक में बड़ा हा*दसा ट*ला

ऐलनाबाद- शहर के गांधी चौक में लगे कचरे के ढेर में आज दोपहर को अचानक आग लग गई जिससे बड़ा हा*दसा हो सकता था, क्योंकि वहां पर बिजली के ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं लेकिन गनीमत रही की कोई नु*कसान नहीं हुआ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

*📢कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार*हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौस...
27/08/2026

*📢कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार*
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 27.08.2026

रक्षाबंधन स्पेशल: ऐलनाबाद ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ साझा करें बच्चों की ख़ुशियाँ!​आप अपने बच्चों की राखी बाँधते हुए प्यारी ...
27/08/2026

रक्षाबंधन स्पेशल: ऐलनाबाद ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ साझा करें बच्चों की ख़ुशियाँ!
​आप अपने बच्चों की राखी बाँधते हुए प्यारी तस्वीर भेजें 9671898053 पर

Address

New Palika Market, Near Girls School Wali Gali
Ellenabad
125102

Telephone

+919671898053

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ellenabad breaking news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ellenabad breaking news:

Shortcuts

Share