10/09/2026
🚩 भारतीय जनता पार्टी, ऐलनाबाद मण्डल 🚩
अति आवश्यक सूचना | सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ऐलनाबाद मण्डल में "सेवा संकल्प अभियान" की महत्वपूर्ण मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी। कार्यशाला में मुख्य रूप से हमारे मार्गदर्शक आदरणीय जिला प्रभारी श्री भारत भूषण जुयाल जी एवं जिला अध्यक्ष श्री यतीन्द्र सिंह एडवोकेट जी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
📍 कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 11 सितम्बर 2026 (शुक्रवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: किसान रेस्ट हाउस, अनाज मण्डी, ऐलनाबाद
👥 अपेक्षित श्रेणी:
मण्डल में निवास करने वाले सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारी / कार्यकारिणी सदस्य
सभी जनप्रतिनिधि (सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, चेयरमैन, पार्षद, सरपंच आदि)
चुनाव प्रत्याशीगण
मण्डल के सभी पदाधिकारीगण
सभी शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालक
सेवा संकल्प अभियान मण्डल टोली के सभी 13 सदस्य
मण्डल के सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख कार्यकर्ता
ऐलनाबाद मण्डल के सभी सम्मानित एवं अपेक्षित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सादर अनुरोध है कि समय पर पधारकर कार्यशाला को सफल बनाएं।
निवेदक:
मण्डल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी
भारतीय जनता पार्टी, ऐलनाबाद मण्डल