Etah Live News

Etah Live News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Etah Live News, Media/News Company, Etah Police Head Quarters.

*छात्र के साथ कथित मारपीट के प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा जांच समिति का गठन* जनपद एटा के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत क...
30/01/2026

*छात्र के साथ कथित मारपीट के प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा जांच समिति का गठन*

जनपद एटा के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा-6 के छात्र के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के प्रकरण को जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। अभिभावक द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

शिकायत के अनुसार दिनांक 27 जनवरी, 2026 को सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एटा में अध्ययनरत छात्र के साथ कक्षा में शिक्षकों द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा संवेदनहीन व्यवहार किए जाने का आरोप है।

जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)रमेश मौर्य अध्यक्ष तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत सिंह एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं।
जांच समिति को निर्देशित किया गया है कि वह प्रकरण से संबंधित समस्त पक्षों से पूछताछ कर, तथ्यों की गहन जांच करते हुए अपनी विस्तृत आख्या 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करे,ताकि इस प्रकरण में अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Address

Etah Police Head Quarters

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Etah Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share