Chanchal Dubey Etawah

Chanchal Dubey Etawah page platform that always helps victims and destitute people.
(3)

05/10/2026

इटावा में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने
➡️चुनाव आयोग पर बड़ा बयान दिया है।

BJP Uttar Pradesh
Etawah Police
DM Etawah
Yogi Adityanath -FanClub
Samajwadi Party
Jaiveer singh
Sarita Bhadauriya MLA
MYogiAdityanath

श्रद्धेय स्वर्गीय अशोक सिंह भदौरिया जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभाइटावा। यू.पी. रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिका...
05/10/2026

श्रद्धेय स्वर्गीय अशोक सिंह भदौरिया जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

इटावा। यू.पी. रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धेय स्वर्गीय अशोक सिंह भदौरिया जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों एवं क्षेत्रों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय भदौरिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनुपम जी, संगठन मंत्री, उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश एवं नेपाल प्रभारी उपस्थित रहे। उनके साथ श्री राकेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, श्री अरुण कुमार सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री, श्री जे.पी. शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा श्री मनोज राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर स्वर्गीय अशोक सिंह भदौरिया जी के पुत्र श्री मयंक भदौरिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कपिल देव, सेवा प्रबंधक श्री एस.के. नगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पंकज वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री श्री अखिलेश यादव, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शैलेंद्र यादव, पूर्व मंत्री श्री पी.के. पाल तथा श्री विक्रम बाबू, प्रभारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त इटावा क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री एवं पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्वर्गीय अशोक सिंह भदौरिया जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अशोक सिंह भदौरिया जी का व्यक्तित्व, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मचारियों के हितों के लिए उनका संघर्ष और उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी स्मृतियां संगठन के प्रत्येक सदस्य के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके आदर्शों और संगठन के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

*सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को होगा ‘सेवा कलश यात्रा एवं रंगोली—सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम माननीय व...
05/10/2026

*सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को होगा ‘सेवा कलश यात्रा एवं रंगोली—सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम माननीय विधायक जी ने तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश*

इटावा 05 अक्टूबर, 2026-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी 07 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘सेवा कलश यात्रा एवं रंगोली—सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए माननीय विधायक जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण एवं व्यवस्थित कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि रंगोली स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रतिभागियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम का आयोजन नुमाइश पंडाल में किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की समूह सखियों/दीदियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी महोदय ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा जाए। बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा रंगोली तैयार कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान सजीव प्रसारण (लाइव प्रसारण) की व्यवस्था की जाए, जिससे कार्यक्रम को व्यापक रूप से देखा एवं सुना जा सके। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता जी ने कहा कि ‘सेवा कलश यात्रा एवं रंगोली—सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम सेवा, सहभागिता और राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।
उक्त बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जनप्रतिनिधिगण, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सन्तोष कुमार सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

इटावा 05 अक्टूबर, 2026-प्रदेश सरकार के "सेवा संकल्प अभियान" के अवसर पर  विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग न...
05/10/2026

इटावा 05 अक्टूबर, 2026-प्रदेश सरकार के "सेवा संकल्प अभियान" के अवसर पर विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 70 एम०आर० किट, 08 ब्रेल किट, 35 व्हील चेयर, 52 ट्राईसाइकिल, 25 कान की मशीन, और 15 वैशाखी, 05 छड़ी का वितरण मा० विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया जी द्वारा वितरित किये गये। शिविर में श्रीमती सरिता भदौरिया जी द्वारा अपने उद्धबोधन में कहा गया कि उनकी सरकार दिव्यांगजन के प्रति पूरी तरह सम्वेदनशील है।
'इस शिविर में श्री प्रदीप कुमार तिवारी, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, श्री लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्रीमती अर्चना सिन्हा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इटावा 05 अक्टूबर 2026-सेवा सकंल्प अभियान-2026 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्...
05/10/2026

इटावा 05 अक्टूबर 2026-सेवा सकंल्प अभियान-2026 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्वदशम/दशमोत्तर एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, शादी अनुदान योजना एवं ओ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित है, छात्र/छात्राओं को शादी अनुदान स्वीकृति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं ओ लेवल के प्रमाण पत्र का वितरण, प्रोत्साहन एवं सिलेबस किट का वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 विधायक सरिता भदौरिया जी की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 05 अक्टूबर, 2026 को प्रेरणा सभागार, विकास भवन, इटावा में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप तिवारी, संस्था ए0 एण्ड ए0 कम्प्यूट्रानिक्स, के प्रबन्धक श्री राहुल दुबे संस्था शम्शी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फारमेशन एण्ड टेक्नोलाॅजी के प्रबन्धक मो0 तारिक शम्शी, संस्था नीलकण्ड कम्प्यूटर सेन्टर, महेवा के प्रबन्धक श्री जितेन्द्र सिंह, संस्था एन0डी0 कम्प्यूटर आई0टी0 के प्रबन्धक श्री प्रदीप यादव तथा मा0 विघायक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
मा0 विधायक जी श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने अपने सम्बोधन में छात्र/छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना एवं शादी अनुदान योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना की उपादेयता एवं विशेषताएं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी, की बेरोजगार छात्र/छात्राओं द्वारा ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर सरकारी सेवाओं में लिपिक वर्ग/समीक्षा अधिकारी आदि की परीक्षा में ओ लेवल का प्रमाण पत्र अनिवार्य है तथा छात्र/छात्राओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सामाजिक सरोकार आज भी ग्रामीण अंचलो में कम्प्यूटर पर स्वयं काम करने या आवेदन करने की जानकारी का अभाव है ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त छात्र उनकी मदद कर अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन कर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते है तथा अपने जीवन को सहज एवं सरल बना सकते है।

05/10/2026

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में दुनियाभर में करीब 272.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन करीब 61 करोड़ रुपये बताया गया है। गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई फिल्म अब तेजी से 300 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ रही है।

MYogiAdityanathBJP Uttar PradeshDM EtawahAkhilesh YadavSarita Bhadauriya MLAJaiveer singhYogi Adityanath -FanClubEtawah ...
04/10/2026

MYogiAdityanath
BJP Uttar Pradesh
DM Etawah
Akhilesh Yadav
Sarita Bhadauriya MLA
Jaiveer singh
Yogi Adityanath -FanClub
Etawah Police
Etawah Police

04/10/2026

इटावा

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव का बड़ा दावा, कहा- अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार।

100044332994367:2048:Samajwadi Party Part 8

04/10/2026

इटावा

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव का बड़ा दावा, कहा- अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार।

100044332994367:2048:Samajwadi Party Part 7

04/10/2026

इटावा

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव का बड़ा दावा, कहा- अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार।

100044332994367:2048:Samajwadi Party Part 6

Address

Etawah
206001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chanchal Dubey Etawah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chanchal Dubey Etawah:

Shortcuts

Share