Tacking News

Tacking News news channel

30/06/2026

यूपी में ONLINE रजिस्ट्री का आदेश योगी सरकार ने किया निरस्त, अधिवक्ताओं को राहत

28/06/2026

सीएम योगी की समीक्षा बैठक के बाद अफसरों को सख्त संदेश, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कानून-व्यवस्था, सड़क निर्माण, टीटीजेड से जुड़े मुद्दों, मेट्रो परियोजना और अन्य विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों, विधायकों और एमएलसी से उनके क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगरा के विकास में यदि टीटीजेड या अन्य कानूनी बाधाएं हैं तो सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर उनका समाधान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नवीन जैन ने बताया कि बैठक में उन्होंने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर लंबे समय से खराब पड़ी सड़क का मुद्दा उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहर की टूटी सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो परियोजना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है और इसके सभी चरण पूरे होने के बाद यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण घटेगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

प्रदेश मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

विजय शिवहरे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगरा आगमन के दौरान मेट्रो और एयरपोर्ट परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों द्वारा कार्यों में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।

28/06/2026

पुणे का केतन अग्रवाल मर्डर केस एक बेहद सनसनीखेज मामला है, जिसमें केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना को पहले एक सामान्य हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस तफ्तीश में यह एक सोची-समझी साजिश निकली।

28/06/2026

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना:01 जुलाई से लागू होंगे नए नियम
न्यूनतम जुर्माने को ₹250 से बढ़ाकर ₹500 किया

28/06/2026

Tacking news से जुड़ने के लिए पेज लाइक फॉलो करें

Address

Etmadpur
282001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tacking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tacking News:

Shortcuts

Share