03/06/2026
बंदर और गली के कुत्ते कर रहे हैं जनगणना कार्य प्रभावित
अयोध्या l अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लगाई गई महिला जनगणना कर्मियों का अपना अलग दर्द सामने आया है खास तौर पर बेसिक शिक्षा विभाग की महिला अध्यापिकाओं ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया की विभिन्न मोहल्ले में जाने पर बड़े तादाद में या तो घर के बाहर बंदर मिलते हैं या फिर गली के कुत्ते l क्योंकि महिला अध्यापक अकेली होती है उसके साथ कोई होता नहीं है और दिन में मोहल्ले की गलियों में सन्नाटा रहता है l गर्मी का महीना है कपड़े से मुंह और सिर ढके होने के चलते गली के कुत्ते और बंदर दोनों आक्रामक हो जाते हैं l महिला जनगणना कर्मियों का कहना है कि वह अपनी जान बचाएं या जनगणना करें l