Awadh news india

Awadh news india Udyam Registration No- UDYAM-UP-24-0052614

16/09/2026
15/09/2026

विद्युत की खराब व्यवस्था से ग्रामीण परेशान
संवाददाता- अरविन्द
अयोध्या, सोहावल
मंगलवार, भारतीय किसान टिकैत मासिक पंचायत कर सात बिंदुओं का ज्ञापन आई ए एस एसडीएम सोहावल आदित्य विक्रम अग्रवाल को सौपा पंचायत में प्रमुख मुद्दा क्षेत्र मे विद्युत व्यवस्था खराब होने से क्षेत्र की जनता परेशान है ग्रामीणों में पांच से छह घंटा विद्युत कटौती की जा रही है रात दिन मिलकर दर्जनों बार बिजली ट्रिप की जाती है क्षेत्र वासियों का जीना दुश्वार हो गया है सरकार द्वारा मिट्टी का तेल भी बंद कर दिया गया है ग्रामीण मोमबत्ती के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं ग्रामीणों को सांप बिच्छू का डर लगा रहता है, इसी तरह सोहावल क्षेत्र में आवारा पशु हिंसक सांडो से जनता परेशान है रोड पर बैठे सांडों द्वारा सैकड़ो रोग चोटिल हो चुके हैं दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है सरकार द्वारा गौशाला के नाम पर काफी टैक्स भी ले रही है फिर भी प्रशासन इस पर फेल नजर आ रहा है, मंगलसी ग्राम सभा में आंगन बड़ी के पास खुला में ट्रांसफार्मर पर जाली लगाई जाए ग्राम सभा पिलखांवा अरकुना लूज तार को सही करा जाए लूज तार कभी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है अरथर, अभय राज का पुरवा ग्राम सभा में स्कूल की बाउंड्री के अंदर गड्ढे को पटाया जाए, सोखावा ग्राम सभा में पाशुचर जमीन को खाली कराया जाए किसान पंचायत में उप जिला अधिकारी सोहावल ने किसान पंचायत में बैठकर किसने की बात सुन शीघ्र ही निस्तारण करने का भरोसा दिया

15/09/2026

*प्रेस नोट जनपद अयोध्या दिनांक 14.09.2026*

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा थाना पूराकलन्दर पर पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे 03 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित किया गया है जिसका विवरण निम्नवत है-*

*थाना पूराकलन्दर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 568/2026 धारा 127(2), 352, 351(3), 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109(1) बी0एन0एस0 में फरार चल रहे अभियुक्त 1. मीरा सिंह पत्नी सूर्यभान सिंह, 2.विजय भान सिंह पुत्र जैसराज सिंह, 3.विजय प्रताप सिंह पुत्र राम कृष्ण सिंह निवासी गण कंदेला थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या की गिरफ्तारी हेतु 25,000 रुपये प्रत्येक पर पुरस्कार घोषित किया गया है।*

14/09/2026

श्री गणेश चतुर्थी के दिन अयोध्या सोहावल आर्थर गांव में श्री कौशल किशोर राम जानकी मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन घरेलू आवश्यक वस्तुओं का क्रय विक्रय बच्चों के मनोरंजन का साधन का क्रय विक्रय वयस्कों के लिए आल्हा काव्य खंड कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन और झूले का आयोजन भी किया गया

पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की पत्नी बीना_खत्री का निधनअयोध्या।फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीम...
14/09/2026

पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की पत्नी बीना_खत्री का निधन

अयोध्या।

फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74 साल) का आज निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने किया तथा संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने 2 मिनट का मौन रख श्रीमती बीना खत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया
श्री पाठक ने बताया वह लखनऊ में अपने बेटे के पास रह रही थी और मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
कैंसर पीड़ित बीना जी का काफी समय से इलाज चल रहा था। बीना जी का पार्थिव शरीर लखनऊ से यहां फैजाबाद निर्मल जी के बजाजा स्थित आवास पर लगभग 6:00 बजे आएगी, उनका अंतिम संस्कार दिनांक 15 सितंबर सुबह 10:30 बजे बजाज स्थित आवाज से जमथरा घाट के लिए प्रस्थान करेगी । मालूम हो कि बीना जी वरिष्ठ पत्रकार हरि कृष्ण अरोड़ा की बहन हैं।
ईश्वर बीना जी की आत्मा को शांति और निर्मल जी के परिवार को यह पहाड़ जैसा दुःख सहन करने की शक्ति दे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम,कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महेश वर्मा,कबिन्द्र साहनी, सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी दानिश जिया मंसाराम यादव राम अवध पासी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर अशोक राय सुरेंद्र सिंह सैनिक राजकुमार पांडे आदि प्रमुख लोग रहे

Address

Faizabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awadh news india posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share