27/08/2026
सैनिक कॉलोनी में स्टील पार्किंग में बना डाला फ्लैट, नगर निगम ने किया सील
सैनिक कॉलोनी में स्टील पार्किंग की जगह पर बनाए गए मकान को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मकान को सील कर दिया।
बताया जा रहा है कि परिवार ने कई वर्षों से पार्किंग की जगह पर कब्जा कर रखा था और वहां रह रहा था। कार्रवाई के दौरान परिवार को मकान से बाहर निकाला गया, जिसके बाद निगम की टीम ने परिसर को सील कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टील पार्किंग को लेकर अदालत के आदेश भी जारी हो चुके हैं, इसके बावजूद पार्किंग की जगह पर फ्लैट बनाकर कब्जा किया गया था।
📍 सैनिक कॉलोनी, फरीदाबाद
🚨 नगर निगम की कार्रवाई जारी
#फरीदाबाद #सैनिककॉलोनी #नगरनिगम #अवैधनिर्माण