Seedha sawal No Bawal

Seedha sawal No Bawal एनसीआर व फिल्म जगत की खबरें देखते रहिए

13/09/2026

हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टीफाइड राइस : मंत्री राजेश नागरमंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जत...
10/09/2026

हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टीफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी दिया धन्यवाद

हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति

फरीदाबाद। हरियाणा में चालू खरीफ सत्र के दौरान धान की खरीद का अनुमान बढ़ाए जाने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और राज्य में धान की खरीद, मिलिंग तथा प्रोसेसिंग का कार्य पहले की अपेक्षा अधिक व्यापक स्तर पर किया जा सकेगा।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर हरियाणा में धान खरीद और फोर्टीफाइड राइस आपूर्ति बढ़ाने की मांग रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी किसानों और प्रदेश के हित में यह विषय प्रमुखता से रखा था। उनकी मांग पर केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए जाने पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष रूप से धन्यवाद किया है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025-26 के दौरान हरियाणा में धान खरीद के अनुमान को बढ़ाकर 59.62 लाख मीट्रिक टन करने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले गत वर्ष हरियाणा में धान खरीद का अनुमान 53.98 लाख मीट्रिक टन था। इस प्रकार इस वर्ष प्रदेश में पहले की तुलना में अधिक फोर्टीफाइड राइस मिलेगा।
मंत्री नागर ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह निर्णय पिछले दो खरीद सत्रों के दौरान हरियाणा में हुई धान खरीद की प्रवृत्ति, राज्य में फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति के लिए निर्धारित लक्ष्य, खरीद प्रक्रिया के अंत में राज्य द्वारा की गई भौतिक सत्यापन प्रक्रिया तथा हरियाणा सरकार और भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा संयुक्त रूप से बिना मिलिंग किए गए धान के स्टॉक के सत्यापन सहित विभिन्न तथ्यों का अध्ययन के आधार पर लिया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने फोर्टिफाइड राइस की मिलिंग एवं आपूर्ति के लिए निर्धारित अवधि को भी बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। इससे प्रदेश के राइस मिलर्स को अतिरिक्त समय मिलेगा और धान की मिलिंग एवं फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सकेगी।
राजेश नागर ने कहा कि उनकी अनुशंसा के बाद हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अनुमानित धान खरीद बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी थी। अब केंद्र की मंजूरी मिलने से प्रदेश को भरपूर फोर्टीफाइड राइस मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों के हित में लगातार प्रभावी निर्णय ले रही है।

आठ दिवसीय NEP 2020 अभिमुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्नफरीदाबाद:UGC–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC), महर्...
10/09/2026

आठ दिवसीय NEP 2020 अभिमुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

फरीदाबाद:UGC–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC), महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन, फरीदाबाद के सहयोग से आठ दिवसीय NEP 2020 अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हाइब्रिड माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में NEP 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, ABC, Multiple Entry-Exit, अनुसंधान, AI, डिजिटल तकनीक एवं समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम प्रो. मिलाप पुनिया के संरक्षण एवं डॉ. मीनू दुआ के सहयोग से आयोजित हुआ। NEP नोडल अधिकारी डॉ. बीना सेठी एवं NEP समन्वयक डॉ. सुदेश कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में 56–64 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे NEP 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

06/09/2026

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, सुंदर झाकियों ने दर्शकों का मन मोहा

07/08/2026

*फरीदाबाद में 113 एमएम तक बारिश, अगले 24 घंटे भी भारी वर्षा की संभावना*
*लगातार मॉनिटरिंग जारी, राहत कार्यों के लिए विभिन्न विभागों की टीमें फील्ड में तैनात*
*अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें*
फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को भारी बारिश की स्थिति में प्रशासन ने विभिन्न सम्बन्धित विभागों को फील्ड निरीक्षण के साथ ही अलर्ट मोड में रखा है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तिगांव में सर्वाधिक 113 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि फरीदाबाद में 103 एमएम और बड़खल में 84 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जल निकासी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में तैनात रहकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। जल निकासी के लिए आवश्यक मशीनरी और मैनपावर को भी फील्ड में लगाया गया है, जो लगातार राहत एवं जल निकासी कार्यों में जुटे हुए हैं।

प्रशासन की ओर से संवेदनशील और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
*उपायुक्त की आमजन से अपील*
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिलेवासियों से अपील की है कि अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। उन्होंने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
*कहां कितनी बारिश*
07 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक दर्ज वर्षा के अनुसार तिगांव में 113 एमएम, फरीदाबाद में 103 एमएम, बड़खल में 84 एमएम, धौज में 63 एमएम, गौंछी में 55 एमएम, बल्लभगढ़ में 48 एमएम, दयालपुर में 41 एमएम और मोहना में 38 एमएम बारिश दर्ज की गई।

*कांवड़ यात्रा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित*  *रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती और कांवड़ यात्रा प्रबंधन की समीक्षा...
20/07/2026

*कांवड़ यात्रा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित*

*रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती और कांवड़ यात्रा प्रबंधन की समीक्षा*

फरीदाबाद: 20 जुलाई 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात जयबीर सिंह, IPS द्वारा यातायात कार्यालय, फरीदाबाद में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह, सभी जोनल अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं यातायात शाखा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, चालान कार्रवाई तथा आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान किए जाने वाले यातायात प्रबंधों की समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त यातायात ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं।

बैठक में विशेष रूप से रॉन्ग साइड ड्राइविंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, गलत पार्किंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने तथा आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए आमजन फरीदाबाद यातायात नियंत्रण कक्ष 0129-2267201 अथवा डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही यातायात से संबंधित शिकायत या सुझाव फरीदाबाद यातायात पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से भी साझा किए जा सकते हैं।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

16/07/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 28 जुलाई को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी

Address

Faridabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Seedha sawal No Bawal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Seedha sawal No Bawal:

Shortcuts

Share