Khabar 24 news

Khabar 24 news उत्तर प्रदेश से हरियाणा तक छोटी से बड़ी खबर सबसे पहले आपके पास news

पार्टी विरोधी कार्य करने पर विधायक पूजा पाल को समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने निष्कासित किया
14/08/2025

पार्टी विरोधी कार्य करने पर विधायक पूजा पाल को समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने निष्कासित किया

11/08/2025

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंका

video

ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने उठाया विधुत समस्याओं का मुद्दामुख्य महाप्रबंधक और अधीक्षण अभियंता मैनपुरी...
05/08/2025

ब्रेकिंग - मैनपुरी

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने उठाया विधुत समस्याओं का मुद्दा

मुख्य महाप्रबंधक और अधीक्षण अभियंता मैनपुरी को लिखा विधुत समस्याओं के निस्तारण हेतु पत्र

जनपद भर में चरमराई विधुत व्यवस्था को लेकर डिंपल ने लिखा पत्र

मैनपुरी में जर्ज़र विधुत लाइन्स को सुधारवाने की मांग

बिजलीविहीन हिस्सों में तत्काल विधुतीकरण कराने की मांग

उपभोक्ताओं की सहमति के बिना लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर भी सांसद ने जताई आपत्ति

प्रक्रिया में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं की सहभागिता ना होने की कही बात

स्मार्ट मीटर लगाए जाने की वर्तमान प्रक्रिया को तत्काल रोक लगाने की मांग

पत्र में शीघ्र और प्रभावी कार्यवाही सुरक्षित करने की मांग...।

रिपोर्ट अमन यादव


29/07/2025

सलेमपुर मे नाग पंचमी महा उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया नाग पंचमी मेले में भक्तो की भारी मात्रा में भीड़ उमड़ी हर साल की भांति बड़े धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी महोत्सव श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम

उत्तर प्रदेश.......जिला मैनपुरी.......मैनपुरी से सपा सांसद द्वारा डीएम मैनपुरी को लिखा गया पत्र,5000 सरकारी स्कूलों को ब...
18/07/2025

उत्तर प्रदेश.......
जिला मैनपुरी.......

मैनपुरी से सपा सांसद द्वारा डीएम मैनपुरी को लिखा गया पत्र,5000 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने पर बिंदुबार जताई घोर आपत्ति...।



25/06/2025

कन्नौज से पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक जब मैनपुरी पहुंचे तो उनसे इटावा कांड पर पत्रकारों ने सवाल पूछा जबाव ऐसा आया कि अखिलेश यादव सुन लें तो क्या ही होगा...


14/06/2025

उत्तर प्रदेश से.....

मैनपुरी ब्रेकिंग...
सपा नेता ठेकेदार नीरज यादव के कुर्क हुए मकान को खोलने पहुंचा जिला प्रशासन का आमला,लगभग दो माह पूर्व एक मुकदमे के चलते प्रशासन ने मकान को सीज किया था,आज हाईकोर्ट के आदेश के बाद तहसीलदार सदर व सीओ सिटी ने मय फोर्स के साथ सीज मकान को खोला...।

मैनपुरी ब्रेकिंग।....... हरियाणा हरियाणा के पानीपत से पहुंचा मैनपुरी फिर खोल डाली सेना और पुलिस में भर्ती करने की कंपनी,...
05/06/2025

मैनपुरी ब्रेकिंग।....... हरियाणा

हरियाणा के पानीपत से पहुंचा मैनपुरी फिर खोल डाली सेना और पुलिस में भर्ती करने की कंपनी,बचने के लिए साइड से खोल लिया HRD news चैनल,लेकिन पुलिस ने महिला सेक्रेट्री सहित धर ही लिया....।

रिपोर्ट /अमन यादव

04/06/2025
04/06/2025

मैनपुरी ब्रेकिंग...

मैनपुरी के किशनी में चलाये जा रहे पुलिस सेना फर्जी भर्ती सेन्टर का भण्डाफोड व मुख्य आरोपी महिला असिस्टेंट सहित गिरफ्तार,तमाम फर्जी सामग्री बरामद,कुछ दिन पहले ही HRD के नाम से मैनपुरी में खोला था आरोपी ने News चैनल।

जनपद मैनपुरी की किशनी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कस्बा किशनी में पुलिस सेवा के नाम पर भर्ती करने के नाम पर ठगी करने वाले"भारतीय पुलिस प्रोटेक्सन फोर्स" (BPPF) नाम से संचालित फर्जी भर्ती सेन्टर का भण्डाफोड कर उसके मुख्य आरोपी और उसकी असिस्टेंट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी के पास से पुलिस सेना ट्रेनिंग सेंटर से जुड़ी तमाम सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी के अन्य सेंटरों और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मामले को लेकर खुलासा करते हुए मैनपुरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने जानकारी देते हुए बताया
अरविन्द कुमार पाण्डे (ऑनर) द्वारा अपने अन्य साथी कु० सुमित्रा सेनापति ( असिस्टेंट / सुपरवाईजर), प्रकाश कुमार (कोषाध्यक्ष) द्वारा थाना क्षेत्र किशनी में बिधूना चौराहे के पास मैनपुरी किशनी रोड पर भारतीय पुलिस प्रोटेक्सन फोर्स (BPPF) के नाम से फर्जी भर्ती सेन्टर का संचालन करते थे। जिनके द्वारा प्रत्येक केन्डीडेट / स्टूडेन्ट से सरकारी नौकरी या सैन्य बल में भर्ती किये जाने के नाम पर ट्रेनिंग दिलवाने के लिये दो लाख से तीन लाख रूपये (2-3 लाख) रूपये लिये जाते थे। बाद में सिक्योरिटी गार्ड में भर्ती करवा दिया जाता था। इस प्रकार इस गिरोह के द्वारा काफी लोगों के साथ ठगी की गयी। इस गिरोह के द्वारा पूर्व में घिरोर मैनपुरी, नोयडा, उत्तराखण्ड आदि स्थानो पर भी अपने इस फर्जी भर्ती सेन्टर का संचालन किया गया था। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों जैसे तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखण्ड, उडीसा आदि जगहों से पैसे लेकर फर्जी ट्रेनिग के लिये बुलवाया जाता था।

थाना किशनी पर उपरोक्त के सम्बन्ध में तेलंगाना राज्य के स्टूडेन्ट / केन्डीडेट द्वारा आकर शिकायत की गयी। जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक किशनी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया। उच्चाधिकारीगण द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्यवाही किये जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं सर्विलांस टीम को लगाया गया। उपरोक्त शिकायत की पुष्टि हो जाने के उपरान्त थाना किशनी पर मु0अ0स0 197/2025 धारा 318(4) बीएनएस वादी श्री अशोक पुत्र श्री राजाईया नि० रामचन्द्रपुर कालोनी थाना करीमनगर तेलांगाना बनाम डाक्टर अरविन्द कुमार पाण्डे पुत्र नामालूम नि० अज्ञात व अन्य सहयोगियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना किशनी पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.06.2025 को उपरोक्त प्रकरण के मुख्य अभियुक्त ।. अरविन्द कुमार पाण्डे पुत्र आनकी प्रसाद नि० न्यू गाडीवान थाना कोतवाली मैनपुरी हाल पता, सै0 37 फरीदाबाद हरियाणा 2. सुमित्रा सेनापति पुत्री सुरेश कुमार नि० रसोईगढ थाना मंचेश्वर जिला खुर्दा उडीसा को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से फर्जी भर्ती सेन्टर चलाये जाने से सम्बन्धित दस्तावेज, फर्जी जोईनिंग लेटर, मेडीकल लेटर, शपथ पत्र, किरायानामा एग्रीमेन्ट, आधार कार्ड, अशोक स्तम्भ स्टीकर, आईडी कार्ड, यूनीफोर्म, नकली गन, लेपटाप, मोबाईल, टेबलेट आदि सामान बरामद हुआकरीब 300 से 400 लोगों के साथ उगी किये जाने से सम्बन्धित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं जिनके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दौराने पूछताछ अभियुक्त अरविन्द कुमार के द्वारा पूर्व में हिन्दुस्तान दन्त मंजन के नाम से टूथपेस्ट कम्पनी चलाये जाने व कोविड 2019 से पहले मिस इण्डिया की तैयारी कराये जाने के नाम पर लडकियों से ठगी किये जाने से सम्बन्धित वस्तावेज प्राप्त हुए है। अभियुक्त अरविन्द कुमार द्वारा स्वयं को सेना से केप्टन के पद से रियार्ड होना बताया जाता था। एवं अपने नाम के आगे डाक्टर टाइटल प्रयोग किया जाता था। जिसके स्मबन्ध में रबर स्टाम्प आदि बरामद हुए हैं। अभियुक्त द्वारा अपने निजी व्यवसाय के लिये राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का भी प्रयोग किया गया है। उक्त अपराध एवं बरामदगी के आधार पर धारा 338,336(3),340(2)/205 बीएनएस व 11 भारतीय राष्ट्रीय चिन्ह अधि) व 20(2)/21 प्राईवेट सुरक्षा अभिकरण अधि (PSARA Act) की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण को बाद आवश्यक कार्यवाही मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रिपोर्ट /अमन यादव

फरीदाबाद ब्रेकिंग.....हरियाणा में 30 जून तक होगी सूरजमुखी की खरीद - राजेश नागर  , प्रदेश के पांच जिलों की 17 मंडियों में...
02/06/2025

फरीदाबाद ब्रेकिंग.....

हरियाणा में 30 जून तक होगी सूरजमुखी की खरीद - राजेश नागर , प्रदेश के पांच जिलों की 17 मंडियों में सूरजमुखी की खरीद हुई शुरू

फरीदाबाद। प्रदेश की 17 सरकारी मंडियों में सूरजमुखी की खरीद 30 जून तक चलेगी। यह बात हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर ने बताई। नागर ने बताया कि वर्तमान में सूरजमुखी का बाजार भाव 6400-6500 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि सरकार द्वारा इसके लिए न्यूनतम मूल्य 7280 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसानों द्वारा 76,785 एकड़ में सूरजमुखी की बिजाई की गई है और 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पर 18166 किसानों द्वारा पंजीकरण किया गया है। उम्मीद है कि हरियाणा में इस सीजन में 44,062 मीट्रिक टन सूरजमुखी की पैदावार हो सकती है।

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि राज्य के पांच जिलों की 17 मंडियों में हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद की जाएगी। जिनमें अम्बाला, अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट, शहज़ादपुर, साहा, बराड़ा में हैफेड और मुलाना में एच.डब्लू.सी, करनाल में हैफेड, कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद में एच.डब्लू.सी, थानेसर में हैफेड, थोल में एच.डब्लू.सी, शाहबाद में हैफेड और एच.डब्लू.सी, लाडवा में हैफेड, बबैन में हैफेड, झांसा में एच.डब्लू.सी, पंचकूला के बरवाला में हैफेड और यमुनानगर के साढौरा एच.डब्लू.सी खरीद एजेंसी द्वारा की जाएगी।

पिछले वर्ष 2024-25 के दौरान सूरजमुखी की खरीद हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा की गई थी। इस वर्ष राज्य की मंडियों में सूरजमुखी की खरीद 30 जून तक चलेगी।

Address

Faridabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar 24 news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share