Repco News Daily

Repco News Daily REPCO NEWS DAILY
Press : NH134/5 Nissan Hut Railway Road
NH-5, NIT Faridabad (Haryana)
Phone : 0129-

सरकार की अपील का सकारात्मक असर!हरियाणा सरकार की अपील का प्रदेशभर में सकारात्मक असर देखने को मिला है। आज 387 सफाईकर्मी का...
07/09/2026

सरकार की अपील का सकारात्मक असर!

हरियाणा सरकार की अपील का प्रदेशभर में सकारात्मक असर देखने को मिला है। आज 387 सफाईकर्मी काम पर वापस लौट आए हैं।

"प्रदेश सरकार हर कदम पर अपने सफाईकर्मियों के साथ खड़ी है और प्रदेशहित में काम पर लौटने वाले सभी सफाईकर्मियों का स्वागत करती है।" - श्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री ने शेष सफाईकर्मियों से भी जल्द काम पर लौटने की अपील की।

07/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज़
फरीदाबाद। नगर निगम हड़ताल के बीच आज सोमवार को भी 25 कर्मचारी कार्य पर लौटे, रविवार को भी 5 कर्मचारी कार्य पर लौटे थे ,
फरीदाबाद में कार्य पर लौटे कर्मचारियों की संख्या 30 हुई।

03/09/2026

सफाई कर्मियों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

₹25,560 तक होगी 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पात्र सफाई कर्मियों की मासिक देय राशि, 60 वर्ष की आयु तक मिलेगी सेवा सुरक्षा

सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने पालिका रोल पर कार्यरत पात्र सफाई कर्मियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पात्र सफाई कर्मियों की कुल मासिक देय राशि बढ़ाकर ₹25,560 तक करने का फैसला किया गया है।

सरकार के इन निर्णयों से सफाई कर्मियों को नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे।

Vipul Goel

31/08/2026

हरियाणा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस हफ्ते लिए कई बड़े फैसले...

*एनआईटी एक नंबर मार्केट में चप्पल-जूतों की दुकान पर हमला, तोड़फोड़ करने व लूटपाट करने के मामले में 9 आरोपित गिरफ्तार* *थ...
28/08/2026

*एनआईटी एक नंबर मार्केट में चप्पल-जूतों की दुकान पर हमला, तोड़फोड़ करने व लूटपाट करने के मामले में 9 आरोपित गिरफ्तार*

*थाना कोतवाली की कार्रवाई, 9 आरोपितों को भेजा जेल*

फरीदाबाद- थाना कोतवाली क्षेत्र में 25 अगस्त की रात को मार्केट नंबर-1 में जूते-चप्पल की दुकान में घुसकर दुकानदार व उसके परिजनों के साथ लाठी-डंडों, रॉड व ईंट-पत्थरों से मारपीट करने, दुकान में तोड़फोड़ करने तथा नकदी लूटने के मामले में थाना कोतवाली की टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमन, रितिक, हिमांशु, लक्ष्य उर्फ लक्कू, नितिकेश, अभिषेक, अनिकेत, समीर व प्रेम पुत्र राजू निवासीगण ब्लॉक C, टाउन नंबर 2 एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Repco Newsनशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लेकर निकली नशा मुक्ति रैली, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरि...
24/08/2026

Repco News

नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लेकर निकली नशा मुक्ति रैली, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

ईएसआईसी अस्पताल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, चिकित्सकों ने बताए नशे के शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभाव

फरीदाबाद, 23 अगस्त 2026: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग सेल, फरीदाबाद एवं ईएसआईसी अस्पताल फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ईएसआईसी अस्पताल परिसर में नशा मुक्ति रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुट करना रहा।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का दिल्ली दौरा  दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद विप्लव  देव से की विपुल गोयल...
22/08/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का दिल्ली दौरा

दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद विप्लव देव से की विपुल गोयल ने मुलाकात

Vipul Goel

दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार हुई मुलाकात

03/08/2026

नायब सरकार इस हफ्ते

चंडीगढ़ ब्रेकिंगरिटायर्ड आईएएस अधिकारी समीर पाल सरो की हुई नियुक्ति हरियाणा सरकार ने समीर पाल सरों को क्वालिटी एश्योरेंस...
24/07/2026

चंडीगढ़ ब्रेकिंग

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी समीर पाल सरो की हुई नियुक्ति

हरियाणा सरकार ने समीर पाल सरों को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA)चेयरपर्सन नियुक्त किया

प्रदेश सरकार ने समीर पाल सरो की नियुक्ति के आदेश किए जारी

08/04/2026

हरियाणा सरकार ने जल व सीवरेज बिलों पर एकमुश्त ब्याज माफी की दी राहत,b

नागरिक 31 मई तक उठाएं लाभ- सलोनी शर्मा,एडिशनल कमिश्नर

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जल तथा सीवरेज उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जारी आदेशों के अनुसार अब देय तिथि के भीतर भुगतान न करने पर केवल चालू बिलों पर ही एक बार के लिए 10 प्रतिशत की दर से ब्याज /अधिभार वसूली जाएगी, जबकि पूर्ववर्ती बकाया बिलों की कुल राशि पर अधिभार नहीं लगाया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों पर नागरिकों को राहत देने के इस संबंध में आदेश शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जारी किए गए हैं।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए जल एवं सीवरेज बिलों के बकाया पर लगने वाले 100 प्रतिशत अधिभार में एक बार की छूट प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता यदि अपने वर्तमान बिलों के साथ 31 मई 2026 तक बकाया राशि का भुगतान कर देते हैं तो उन्हें इस ब्याज से पूर्ण राहत मिलेगी।

यह छूट केवल मीटरयुक्त जल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को ही प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पानी और सीवर कनेक्शन के लिए लगातार निगम की तरफ से कैंप लगाए जा रहे हैं।
निगम के विभिन्न जॉन में नियुक्त वाटर रेट इंस्पेक्टर्स मोनिका लखानी 9667783983, एनआईटी,नरेश 9873497243,ओल्ड डिविजन -5
संजय 9210451731, डिविजन -4
विनेश 9958920070
डिविजन -3 में बिल से सम्बंधित जानकारी ली जा सकती है।

Address

Faridabad
121001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Repco News Daily posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Repco News Daily:

Shortcuts

Share