01/10/2026
वर्षों की समर्पित सेवा के बाद 8 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोहए स्मृति.चिह्न व उपहार देकर किया सम्मानित
फरीदाबाद। पुलिस विभाग में वर्षों तक ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले फरीदाबाद पुलिस परिवार के 8 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। सेक्टर-21 सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को स्मृति.चिह्न, उपहार एवं शुभकामना भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल भविष्य की कामना की।
समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त बडख़ल अर्जुन देव, भलाई निरीक्षक सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का माहौल एक ओर जहां सम्मान और गौरव से भरा रहा, वहीं लंबे समय तक साथ काम करने वाले सहकर्मियों से विदाई के दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिले।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेवानिवृत्त होने वालों में इंस्पेक्टर हरभोज खान, इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर यशपाल, एसआई योगेश, ईएसआई बादाम सिंह, ईएसआई महावीर सिंह, ईएसआई राजेंद्र तथा ईएसआई कन्हैया शामिल हैं।
इन सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने तथा आमजन की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त बडख़ल अर्जुन देव ने कहा कि पुलिस विभाग केवल नौकरी या सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि एक परिवार है। पुलिसकर्मी अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक दायित्वों के साथ.साथ दिन.रात आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में विभाग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मेहनत, अनुभव और कर्तव्य के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति.चिह्न, सम्मान स्वरूप उपहार एवं शुभकामना भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।