BemisalBharat

BemisalBharat BemisalBharat is Latest news website

हरियाणा भर में हुए आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों पर आज समन्वित ढंग से की गई छापेमारी की IMA हरियाणा ने कड़ी निंदा की
17/04/2026

हरियाणा भर में हुए आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों पर आज समन्वित ढंग से की गई छापेमारी की IMA हरियाणा ने कड़ी निंदा की

ओप्पो इंडिया ने मिड-रेंज में सेल्फी चैंपियन, एफ33 सीरीज लॉन्च कीफरीदाबाद, 17 अप्रैल 2026 : आज ओप्पो इंडिया ने भारत में ओ...
17/04/2026

ओप्पो इंडिया ने मिड-रेंज में सेल्फी चैंपियन, एफ33 सीरीज लॉन्च की

फरीदाबाद, 17 अप्रैल 2026 : आज ओप्पो इंडिया ने भारत में ओप्पो एफ33 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें दो स्मार्टफोन, ओप्पो एफ33 प्रो 5जी और ओप्पो एफ33 5जी शामिल हैं। एफ 33 सीरीज ओप्पो की एफ लाईन में अभी तक की सबसे आधुनिक सीरीज है,

जिसमें सेगमेंट में सबसे बेहतर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा, आईपी69के ड्यूरेबिलिटी, 7,000 एम.ए.एच की जबरदस्त बैटरी, कलरओएस16 और 5जी++ कनेक्टिविटी दी गई है।

ओप्पो की यह एफ33 सीरीज आईपी69के, आईपी68 और आईपी66 रेटिंग के साथ आती है, जो इसे पानी, धूल और उच्च तापमान से सुरक्षित बनाती है। इसके साथ ही 360-डिग्री आर्मर बॉडी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन इसे बेहद मजबूत बनाते हैं।

ओप्पो एफ33 प्रो 5जी की बिक्री 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि एफ33 5जी 26 अप्रैल से उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक ऑफर्स और ईएमआई विकल्पों के साथ खरीद सकते हैं।

ओप्पो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, गोल्डी पटनायक ने बताया कि, ‘‘एफ सीरीज भारत की सबसे ड्यूरेबल चैंपियन है। यह स्मार्टफोन जीवन की वास्तविक परिस्थितियों के लिए बनाया गया है। एफ33 सीरीज में हमने इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए 100 डिग्री एफ.ओ.वी (फील्ड ऑफ व्यू) के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा और कई ए.आई इमेजिंग फीचर्स दिए हैं।

हमारी कोशिश है कि ड्यूरेबिलिटी और शानदार फोटोग्राफी के लिए ग्राहकों को महंगी कीमत न चुकानी पड़े। ग्राहकों को मॉनसून की ट्रैकिंग पर जाने की ड्यूरेबिलिटी और ग्रुप में हर व्यक्ति को सेल्फी में कैप्चर करने जैसी खूबियां एक ही स्मार्टफोन में मिल सकें। एफ33 हमारे इस वादे को पूरा करता है और भारत की मोबाईल-फर्स्ट पीढ़ी को वो सभी खूबियां प्रदान करता है, जिनके वो हकदार हैं।’

फ़रीदाबाद में भाजपा को मिला नया युवा नेतृत्व, रिंकल भाटिया ने दी बधाईफ़रीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान द्वारा जिल...
17/04/2026

फ़रीदाबाद में भाजपा को मिला नया युवा नेतृत्व, रिंकल भाटिया ने दी बधाई

फ़रीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान द्वारा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रमुख पंजाबी नेता गोल्डी अरोड़ा को फ़रीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। गोल्डी अरोड़ा की सक्रियता और मेहनत को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इस मौके पर समर्थकों और साथियों में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में रिंकल भाटिया ने भी गोल्डी अरोड़ा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

धूमधाम के साथ मनाया गया प्रधान डा. राजेश भाटिया का जन्मदिवसफरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1, ब्यापार ...
16/04/2026

धूमधाम के साथ मनाया गया प्रधान डा. राजेश भाटिया का जन्मदिवस

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1, ब्यापार मंडल तिकोना पार्क के प्रधान व् भूतपूर्व विधायक स्व0 श्री कुंदन लाल भाटिया के सुपुत्र डा. राजेश भाटिया का जन्मदिवस आज धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से उनके कार्यालय पर लोगों का उन्हें बधाईयां देने के लिए तांता लग गया और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोगों की तादाद भी बढ़ती गई। बधाईयां देने वाले लोगों ने कहा कि डा. राजेश भाटिया न केवल व्यक्तित्व के धनी है

बल्कि मिलनसार और मुदुभाषी भी है, यही कारण है कि शहर के सभी लोग उन्हें स्नेह और सम्मान देते है। लोगों ने बताया कि डॉ. भाटिया वर्षाे से धार्मिक एवं सामाजिक कार्याे में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे है, लोगों के दुख-सुख में जाना आना हो या फिर शहर में कोई धार्मिक आयोजन अथवा तीज-त्यौहार, डॉ. राजेश भाटिया सदैव तत्परता से अपनी भागेदारी निभाते है। जन्मदिन पर सर्वप्रथम डॉ. राजेश भाटिया ने मंदिर में मत्था टेकते हुए परमपिता परमात्मा का आर्शीवद लिया।

इस दौरान लोगों के स्नेह व आर्शीवाद से उत्साहित डा. राजेश भाटिया ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर इतनी बड़ी तदाद में उन्हें शुभकामनाएं देने आने वालों सभी लोगों का वह दिल से आभार जताते है और वह कोई राजनैतिक व्यक्त्वि नहीं बल्कि एक आम इंसान है

जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के प्रति अपने दायित्व को बखूबी निभा रहे है। उन्होंने कहा कि यह शहर उनका परिवार है और यहां के लोग उनके परिवार के सदस्य है, वर्षाे से वह उनके साथ इस शहर में अपना जीवन बीताते आ रहे है और आगे भी वह अपने जीवन में लोगों के साथ मिलकर सामाजिक व धार्मिक कार्याे को इसी प्रकार साकार करते रहेंगे।

इस मोके पर रमेश सहगल, गुलशन बग्गा, बंसी लाल कुकरेजा, राजू भाटिया,सुभाष भाटिया, राहुल झा, इन्दर चावला, वेद मामा, विपिन भाटिया, देवी लाल, चन्नू आज़ाद, सुरिंदर सिंह, सनी चावला, आई.इस, जैन, सरदार मनीषजीत सिंह, डिंसी डुडेजा, रवि नागपाल, बिट्टू सिंह, नीरज मिगलानी, कैलाश गुगलानी, अमित कपूर, हरीश भाटिया, तपस्या मेहरा, विजय कंटा, चुन्नी लाल चावला, शेर सिंह भाटिया, लोचन भाटिया, संजय अरोड़ा, राकेश भाटिया, संजीव ग्रोवर, वीरेंदर सिंह, गौरव कपूर, मोहन लाल अरोड़ा, श्याम बांगा, रजिंदर भाटिया, कालू चौधरी, संजय भाटिया, भगत जी, आनंद कांत भाटिया, सुरेंदर गेरा, सोमनाथ ग्रोवर, अधिवक्ता सोराज अधाना, कमल चोपड़ा, अधिवक्ता सोनिया माहेश्वरी, जितेंदर खुराना, परविंदर सिंह, परमजीत सिंह, हरिंदर नौनिहाल, दविंदर डंग, मोंटू सिंह, अनिल अरोड़ा, मोनिका भाटिया, विशाल भाटिया, अमर बजाज, रिंकल भाटिया, खेम बजाज, पंकज बत्रा, रश्मि भाटिया, अमित नरूला, सचिन भाटिया, प्रेम बब्बर, अजय शर्मा, अनिल चावला, बसंत कुमार, भारत कपूर, रविंदर गुलाटी, यश छाबड़ा, साम्भा, मन्नू लाला, प्रदीप भाटिया, संदीप भाटिया, जुली रतड़ा व् अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे

हनुमान जी की पूजा-अर्चना से दूर होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द : डॉ राजेश भाटिया सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम स...
03/04/2026

हनुमान जी की पूजा-अर्चना से दूर होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द : डॉ राजेश भाटिया

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में हनुमान जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें समाजसेवी बृजेश चावला सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और हनुमान जी का आर्शीवाद लिया। मंदिर प्रांगण ‘जय बजरंग बली’ व ‘जय वीर हनुमान’ जैसे जयकारों से गुंजामय हो गया।

इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी, मंदिर को जहां भव्य रुप में सजाया गया वहीं हनुमान जी की मूर्ति को भी विशेष रुप से तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह से ही भक्तजनों का मंदिर में आना शुरु हो गया और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना की और उनसे आर्शीवाद लिया।

श्री भाटिया ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, हनुमान जी को अपना मित्र मानते थे परंतु हनुमान जी सदैव उन्हें प्रभु कहकर पुकारते थे और उनकी सच्चे हृदय से सेवा करते थे। भगवान राम के प्रति हनुमान जी का स्नेह और श्रद्धा वर्षाे से एक मिसाल बनी हुई है, यही कारण है कि जहां भगवान श्रीराम की पूजा होती है वहीं हनुमान जी की भी पूजा होती है। उन्होंने कहा कि संकट मोचक हनुमान जी का जन्मदिन आज पूरे शहर भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है

और जो कोई सच्चे हृदय से उनकी पूजा करता है, वे उनके सभी दुख-दर्द दूर कर देते है। इस मौके पर रिंकल भाटिया प्रेम बब्बर भरत कपूर रविंद्र गुलाटी आशीष भाटिया आशीष शर्मा आशीष अरोड़ा अजय शर्मा अमित नरूला सचिन भाटिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

02/04/2026

जिन माता पिता के पास बच्चों को स्कूल में पढ़ाने के लिए नहीं है फीस उनके लिए खुश ख़बरी, डॉ अनिल मलिक श्री सनातन महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में है सबसे कम फीस ओर निशुल्क दाखिला

धरनारत किसानों को सम्बोधित करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ,धरनारत किसानों के मकानोंं को बचाने के लिए जनप्...
30/03/2026

धरनारत किसानों को सम्बोधित करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ,

धरनारत किसानों के मकानोंं को बचाने के लिए जनप्रतिनिधि जल्द निपटारा करें: विजय प्रताप

कांग्रेस राज में ऐसे मामलों में हजारों लोगों को उजडऩे से बचाया गया : विजय प्रताप

फरीदाबाद, । पिछले करीब 4 माह से 450 मकानों को उजडऩे से बचाने के लिए शांतिपूर्वक धरनारत किसानों के बीच रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह पहुंचे ।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तीन तीन मंत्री बैठे हंै और उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि किसानों को उजडऩे नहीं दिया जाएगा। एक रणनीति के तहत जनप्रतिनिधियों से किसान आग्रह कर ले वरना कहा जाएगा कि विपक्ष राजनीति कर रहा है।

एक माह में भी किसानों के मकानों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते तो अलग अलग कमेटियां बनाकर शांतिपूर्वक विशाल महापंचायत और आंदोलन चलाया जाएगा। जिसमें देश भर से कांग्रेस के आला नेता शामिल होंगे और किसानों को बचाने की आवाज को बुलंद किया जाएगा। इस अवसर पर धरनारत किसानों की अध्यक्ष वीरपाल गुर्जर कर रहे थे।

विजय प्रताप ने कहा कि धरनारत किसानों के बीच वह हर सफ्ता शिरकत करेंगे । क्योंकि गांव बड़ौली से उनकी खून की लाइन मिली हुई है। वह किसानों के साथ हैं और वह धरनारत किसानों के जज्बे को भी नमन करते हैं जोकि अपने आशियानो को बचाने के लिए पिछले चार महीने से मैदान में डटे हुए हैं और उन्होंने वह सब जरूरी कदम उठाए हैं

जिससे उनके आशियाने बच सके , इसके लिए वह केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर से मिले और उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनको किसी हालत में उजडऩे नहीं दिया जाएगा। आश्वासन के बाद भी अचानक भारी फोर्स के साथ प्रशासन ने दो मकानों को तोड़ दिया, किसानों ने मंत्रियों से गुहार लगाई तो कार्रवाई बीच में रोक दी गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में एसजीएम नगर सहित कई क्षेत्रों में एक्वायर की जमीन में बने निर्माणों को बचाया गया है जिसके पेपर वह किसानों को उपलब्ध करा देंगे , अगर किसान और जनप्रतिनिधि चाहेंगे तो वह किसानों को उजडऩे से बचाने के लिए किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर इस विषय चर्चा कर सकते हैं। किसी तरह किसानों को बचाया जा सके।

फरीदाबाद के सेक्टर-12 में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर की अधिकारियों के साथ अहम बैठकशहर में गैस और ईंधन आपूर्ति क...
26/03/2026

फरीदाबाद के सेक्टर-12 में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर की अधिकारियों के साथ अहम बैठक

शहर में गैस और ईंधन आपूर्ति की स्थिति को लेकर की गई समीक्षा

बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी भी रहे मौजूद

हिंदुस्तान पैट्रोलियम और भारत पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ भी चर्चा

फरीदाबाद की कई गैस एजेंसियों के संचालक भी बैठक में शामिल

मंत्री ने कहा राज्य में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं है

गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त

फरीदाबाद में अब तक 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कमर्शियल गैस का कोटा 20% से बढ़ाकर 50% करने पर विचार

मंत्री ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया  श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर...
26/03/2026

माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया

श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक किया गया दुर्गा अष्टमी पूजन

मंदिर प्रांगण में कंचकों का पूजन कर वितरित किया गया प्रसाद

फरीदाबाद। श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में आज दुर्गा अष्टमी पूजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस दौरान जहां मंदिर में हवन का आयोजन किया गया वही कंचकों का पूजन कर उन्हें माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंज गया। हवन में मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की अध्यापिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आहुति डाली।

इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा पार्षद हरी कृष्णा गिरोटी ने शिरकत करके महामाई की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया और कंचकों का भी पूजन किया। मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि हिन्दू समाज में नवरात्रों के नौ दिन पर्व की रुप में मनाए जाते है, नवरात्रों के नौ दिनों मां के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है और महामाई का गुणगान किया जाता है। इसम बार भी नवरात्रों में मां की पूजा अर्चना कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई।

उन्होंने कहा कि इन नौ दिनों के दौरान भक्तिमय वातावरण कायम रहा है और हर श्रद्धालु ने पूरी श्रद्धा के साथ महामाई का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्रों में मंदिर प्रबंधन कमेटी ने विशेष तैयारियां की थी, जिसके लिए वह सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते है। श्री भाटिया ने कहा कि अष्टमी पूजन के उपरांत माता रानी को रूखस्त किया गया और सभी के स्वस्थ्य एवं सुख समृद्धि की कामना की गई।

इस मौके पर मन्दिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया की धर्म पत्नी जनक भाटिया, हरी कृष्णा गिरोटी व उनकी घर्म पत्नी शीतल गिरोटी उचिका , शैला कपूर, बन्सी लाल कुकरेजा, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर,चिराग भाटिया गिनी भाटिया भरत कपूर, बिटू डंग सचिन भाटिया, आशिष अरोड़ा, रविन्द्र गुलाटी, मुकता, कृष्णा, मधू व डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों में निशी अदलक्खा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चौहान, रेखा जोहरा, रेखा वनवास, सुनीता गगर, नीतू भाटिया, मोनिका मुदगील, श्वेता कौर, मान्या रतड़ा, इन्दु देसवाल, नीलम सचदेवा, कुमारी प्रशंसा, कुमारी हर्षिता, रजनी खस, सीमा भाटिया, नीतू रहेजा, विकास शर्मा, अशोक बैंसला व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में अष्टमी पर हुई माता महागौरी की पूजा, कंजक पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया फरीदाबाद : नवरात्...
26/03/2026

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में अष्टमी पर हुई माता महागौरी की पूजा, कंजक पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया

फरीदाबाद : नवरात्रों के आठवें दिन श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता महागौरी की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती का शुभारंभ करवाया. इस खास और शुभ अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन देखी गई. अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर माता महागौरी की भव्य पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर माता से अपने मन की मुराद मांगी.

अष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर में कंजक पूजन का आयोजन किया गया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मंदिर में कन्याओ का पूजन किया और फिर उन्हें प्रसाद वितरण कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया. माता महागौरी को मां दुर्गा का आठवां स्वरूप माना जाता है. इस दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। कई साधक इस दिन पर नवरात्र व्रत का पारण भी करते हैं, ऐसे में नवरात्र की अष्टमी तिथि विशेष महत्व रखती है.

मां महागौरी दुर्गा जी का आठवां स्वरूप हैं, जो अत्यंत शांत, सौम्य और गौर वर्ण की हैं। देवी महागौरी के गौर वर्ण के कारण उनकी तुलना शंख, चन्द्रमा और कुन्द के फूल से की जाती है। माता की सवारी बैल (वृषभ) है। उनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें से दो में उन्होंने त्रिशूल और डमरू धारण किया हुआ है।

देवी महागौरी का एक हाथ अभय में है और दूसरा वर मुद्रा। श्री भाटिया ने कहा कि जो भी भक्त अष्टमी के दिन माता मार्ग गौरी की भव्य पूजा अर्चना करते हुए अपने मन की मुराद उनसे मांगता है वह अवश्य पूर्ण होती है. श्री भाटिया ने श्रद्धालुओं को नवरात्रों एवं अष्टमी की शुभकामनाएं और बधाई दी.

महारानी वैष्णो देवी मंदिर में सातवें नवरात्रि पर हुई मां कालरात्रि की भव्य पूजा, उद्योगपति केसी लखानी ने माता के सामने क...
26/03/2026

महारानी वैष्णो देवी मंदिर में सातवें नवरात्रि पर हुई मां कालरात्रि की भव्य पूजा, उद्योगपति केसी लखानी ने माता के सामने की अरदास

फरीदाबाद :श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के सातवें दिन मां दुर्गा के सप्तम अवतार मां कालरात्रि की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से लखानी अरमान ग्रुप के अध्यक्ष के सी लखानी माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने पहुंचे. श्री लखानी ने ज्योति प्रज्वलित की और माता की समक्ष अपने मन की अरदास रखी.

उन्होंने अपने प्रदेश और देश की अमन चयन शांति की प्रार्थना की. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने श्री लेखनी को माता रानी की चुनरी और प्रसाद भेंट किया. श्री लखानी ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रों की शुभकामनाएं भी दी. हवन और पूजन के उपरांत श्री भाटिया में माँ कालरात्रि की महिमा का बखान करते हुए कहा कि

नवरात्रि के सातवें दिन का खास महत्व बताया गया है। देवी का सातवां स्वरूप कालिका यानी काले रंग है। मां कालरात्रि को शुभंकरी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। मां के इस स्वरूप से सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो सकती है। इसीलिए तंत्र-मंत्र के साधक मां कालरात्रि की विशेष रूप से पूजा करते हैं। दुर्गा मां का सातवां स्वरूप कालिका यानी काले रंग का है।

मां कालरात्रि के विशाल केश हैं जो चारों दिशाओं में फैले हुए हैं। उनकी चार भुजाएं और तीन नेत्र हैं। मान्यता है की देवी भगवान शिव के अर्ध्दनारीशवर रूप को दर्शाती हैं। माता की चार भुजाएं हैं जिनमें से खड्ग, कांटा और गले में माला मौजूद है। मां कालरात्रि के नेत्रों से अग्नि की वर्षा होती है। मां का एक हाथ ऊपर की ओर वर मुद्रा में है

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हुई माता कात्यानी की भव्य पूजा, भक्तों ने लगाए माता के जयकारेंफरीदाबाद: श्री महारानी ...
24/03/2026

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हुई माता कात्यानी की भव्य पूजा, भक्तों ने लगाए माता के जयकारें

फरीदाबाद: श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा माता के छठे स्वरूप माता कात्यानी की भव्य पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां कात्यानी के दरबार में माता देखकर अपनी हाजिरी लगाई तथा अपने मन की मुराद मांगी. बड़ी संख्या में भक्ति महारानी वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना में हिस्सा लिया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन हवन यज्ञ और पूजा का शुभारंभ करवाया.

इस खास पावन मौके पर उद्यमी और समाजसेवी मनमोहन गुप्ता तथा आर के बत्रा ने माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई तथा ज्योति प्रज्वलित की. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए अतिथियों को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया. इस अवसर पर श्री भाटिया ने श्रद्धालुओं के समक्ष माता कात्यानी की महिमा का बखान किया. उन्होंने बताया कि

चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. इन नौ स्वरूपों में छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और उनसे सुख, शांति और भयमुक्त जीवन की कामना करते हैं.

मां कात्यायनी को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है. उनका स्वरूप बेहद तेजस्वी और दिव्य है. वे सिंह पर सवार रहती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं. उनके दाहिने हाथ अभय और वर मुद्रा में होते हैं, जबकि बाएं हाथों में तलवार और कमल का फूल होता है.

मान्यता है कि सच्चे मन से मां कात्यायनी की पूजा करने से जीवन के दुख, रोग और भय दूर हो जाते हैं. मां कात्यायनी को शहद या शहद से बनी खीर का भोग अर्पित करना खास माना जाता है. यह भोग उन्हें अत्यंत प्रिय है. माना जाता है कि मां को इन चीजों का भोग लगाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है

Address

Nit No 5
Faridabad
121005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BemisalBharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BemisalBharat:

Share