26/10/2025
अरावली में ज़हर घोल रहा है गुरुग्राम नगर निगम!
सेव अरावली ट्रस्ट ने खुलासा किया है कि नगर निगम गुरुग्राम की शह पर बंदवाड़ी कचरे को संरक्षित अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से फेंका और जलाया जा रहा है। इससे ज़हरीला लीचेट आसपास के जलस्रोतों और जंगलों में फैल रहा है, जिससे मानव स्वास्थ्य, वन्यजीव और भूमिगत जल गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहे हैं।
यह न केवल पर्यावरणीय अपराध है बल्कि जनता के जीवन से खिलवाड़ भी है।
ट्रस्ट ने पुलिस आयुक्त गुरुग्राम से नगर निगम अधिकारियों पर तुरंत आपराधिक कार्रवाई की माँग की है।
“अब हम इस सच्चाई को जनता और मीडिया के सामने लाकर जवाबदेही तय करेंगे।” — कैलाश बिधूड़ी , सेव अरावली ट्रस्ट