City 24 News

City 24 News शहर आपका , खबर आपकी! Mobile No - 9818180269, 8076883647
खबरों का सिलसिला, चित्रों के माध्यम से. जुड़िए हमसे, क्योंकि
'city24news' है जहां - खबर है वहां!

14/06/2026

महाराज जी आशुतोष ब्रम्हचारी खुद स्वीकार कर रहा है कि भगवान शंकराचार्य के ऊपर फर्जी मुकदमा रामचंद्र दास के कहने पर किया और इसमें कई अधिकारी शामिल हैं।

बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और दो लाइनमैन रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारCity24News/Bureauफरीदाबाद। भ्रष्टाच...
13/06/2026

बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और दो लाइनमैन रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

City24News/Bureau

फरीदाबाद। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर उपभोक्ता दुष्यंत सैनी से बिजली मीटर की क्षमता बढ़ाने के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15A स्थित बिजली कार्यालय के कर्मचारी क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान एक लाइब्रेरी में बिजली खपत के मुकाबले कम क्षमता का मीटर लगा मिला। इस पर विभागीय कार्रवाई का हवाला देते हुए संबंधित उपभोक्ता से संपर्क किया गया।

लोड बढ़ाने के बदले पैसों की डिमांड की

आरोप है कि मामले को निपटाने और मीटर का लोड बढ़ाने के बदले कर्मचारी पक्ष ने पैसों की मांग की। शिकायतकर्ता ने उनकी मांग के अनुसार पहले 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, जबकि बाकि 8 हजार रुपए कैश देने की बात तय हुई थी।

8 हजार रुपए कैश लेते पकड़े

उपभोक्ता ने पूरे मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय कार्यक्रम के तहत जब शिकायतकर्ता सेक्टर-15ए कार्यालय में नकद राशि देने पहुंचा, तो मौके पर मौजूद टीम ने कार्रवाई करते हुए जेई शोकीन खान और दो लाइनमैन अरूण नरेन्द्र को हिरासत में ले लिया।

एक अन्य कर्मचारी मौके से फरार, जांच जारी

एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस तरह की वसूली पहले भी की जाती रही है।

12/06/2026
शराब पिए बिना भी हो रहा लीवर बीमारतेजी से बढ रहे फैटी लीवर के मरीजसमाचार गेट/संजय शर्माफरीदाबाद। लाइफस्टाइल और खानपान बन...
19/04/2026

शराब पिए बिना भी हो रहा लीवर बीमार
तेजी से बढ रहे फैटी लीवर के मरीज
समाचार गेट/संजय शर्मा
फरीदाबाद। लाइफस्टाइल और खानपान बन रहे बड़ी वजह समय रहते जांच जरूरी है आप शराब का सेवन नहीं करते हैं, तब भी लिवर की बीमारी का खतरा बना रहता है। इसे नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) कहा जाता है। पिछले पांच वर्षों में इसके मरीजों में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. रामचंद्र सोनी के कहा कि यह समस्या तेजी से युवाओं और मध्यम आयु वर्ग में बढ़ रही है। अव्यवस्थित लाइफस्टाइल, तला-भुना और अधिक कैलोरी वाला भोजन, मांसाहार की अधिकता और व्यायाम की कमी इस बीमारी के मुख्य कारण हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में लगातार थकान, कमजोरी, पेट के दायीं ऊपरी हिस्से में दर्द और सूजन शामिल हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
लिवर पर जमता है फैट, कामकाज होता है प्रभावित
फैटी लिवर की स्थिति में लिवर में वसा जमा होने लगती है, जिससे इसकी कार्यप्रणाली धीमी हो जाती है। इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है और धीरे-धीरे पूरा शरीर प्रभावित होने लगता है। समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी में बदल सकती है। अस्पतालों की ओपीडी में 20 से 25 फीसदी मरीज फैटी लिवर की समस्या से जुड़े आ रहे हैं। यह 30 वर्ष की उम्र के बाद नियमित रूप से लिवर फंक्शन टेस्ट और पेट का अल्ट्रासाउंड कराना चाहिए।
करोना के बाद कई मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हुई है, जिससे लिवर संबंधी समस्याएं भी बढ़ी हैं। करीब 5 से 7 फीसदी मरीजों में संक्रमण के बाद लिवर पर असर देखा गया है।
केस स्टडी 1
ओल्ड निवासी 38 वर्षीय आशीष को जनवरी में कोविड हुआ था। ठीक होने के करीब 10 दिन बाद उन्हें बुखार, पेट दर्द और कमजोरी महसूस होने लगी। जांच में लिवर में पस और संक्रमण पाया गया। समय पर इलाज मिलने से अब उनकी स्थिति सामान्य है।
केस स्टडी 2
बल्लभगढ़ की 42 वर्षीय संगीता लंबे समय से थकान और पेट में भारीपन महसूस कर रही थीं। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जांच कराने पर नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का पता चला। डॉक्टर की सलाह पर डाइट और नियमित व्यायाम अपनाने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ।
फैटी लीवर की बीमारी से बचाव के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। ताजे फल, हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज, फलियां, अखरोट, जैतून का तेल, लहसुन और जामुन का सेवन फायदेमंद है। साथ ही रोजाना कम से कम 45 मिनट व्यायाम करना चाहिए और उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए।

Address

D-503, Ajronda, Sector 15-A
Faridabad
121007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to City 24 News:

Shortcuts

Share