27/05/2026
सपनों से कोई समझौता नहीं! ISRO समेत 16 सरकारी नौकरियों को लात मारकर IPS बनीं तृप्ति भट्ट।
अक्सर लोग एक अदद सरकारी नौकरी के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं, लेकिन उत्तराखंड की जांबाज बेटी तृप्ति भट्ट ने अपने 'आईपीएस' बनने के सपने के लिए सफलता की सारी हदें पार कर दीं।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद उनके पास इसरो (ISRO) में वैज्ञानिक बनने से लेकर एनटीपीसी (NTPC) जैसे बड़े संस्थानों से 16 सरकारी नौकरियों के ऑफर्स थे। लेकिन जिनके इरादे फौलादी होते हैं, वे छोटे रास्तों पर नहीं रुकते। तृप्ति ने सारे ऑफर्स ठुकराए और पहले ही प्रयास में UPSC क्लियर कर खाकी वर्दी को अपना बनाया। युवाओं के लिए फोकस और कड़े संकल्प की इससे बड़ी मिसाल नहीं हो सकती !