Faridabad 24x7News

Faridabad 24x7News Reg.No.- UDYAM-HR-03-0078481.

पप्पू यादव के बेटे ने DPL में उड़ाया गर्दा, टीम इंडिया में होगी एंट्री?दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) में सांसद पप्पू या...
13/08/2026

पप्पू यादव के बेटे ने DPL में उड़ाया गर्दा, टीम इंडिया में होगी एंट्री?

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) में सांसद पप्पू यादव के बेटे ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान 29 वर्षीय सार्थक रंजन का बल्ला इस सीजन डीपीएल में लगातार हल्ला बोल रहा है. 11 अगस्त को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए एक अहम मुकाबले में सार्थक रंजन ने तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. सार्थक रंजन की बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी के दम पर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को बेहद आसानी से 8 विकेट से हरा दिया.

इस सीजन में सार्थक रंजन का बल्ला आग उगल रहा है. उन्होंने महज 4 पारियों में करीब 64 की बेहतरीन औसत से 256 रन ठोक दिए हैं. पिछले चार मैचों में उनके बल्ले से 64,95,65 और 57 रन निकले हैं. वेस्ट दिल्ली के खिलाफ मैच में भी उन्होंने महज 30 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम के लिए जीत की नींव रख दी.

टीम इंडिया में होगी एंट्री?
पप्पू यादव के लाल सार्थक रंजन जिस तरह की आक्रामकता के साथ रन बना रहे हैं, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दिल्ली प्रीमियर लीग के इस सीजन में 4 मैचों में 256 रन बनाकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह केवल एक स्टार किड नहीं हैं. उनके बल्ले में वो दम है जो बड़े से बड़े गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है. लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी से वह टीम इंडिया में एंट्री के लिए भी दरवाजा खटखटाने का काम कर रहे हैं.

दक्षिणी लेबनान के नबातियेह (Nabatieh) शहर में हुए सिलसिलेवार इज़राइली ड्रोन हमलों में दो नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए ...
13/08/2026

दक्षिणी लेबनान के नबातियेह (Nabatieh) शहर में हुए सिलसिलेवार इज़राइली ड्रोन हमलों में दो नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक ड्रोन हमले ने राहत कार्य में जुटी 'अल-रिसाला एसोसिएशन' (Al-Risala Association) की रेस्क्यू टीम को निशाना बनाया, जिससे उनकी एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देश की आधिकारिक नेशनल न्यूज़ एजेंसी (NNA) ने भी इन हमलों की पुष्टि की है, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है।



डिस्क्लेमर: यह पोस्ट लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय और आधिकारिक सरकारी समाचार एजेंसियों द्वारा जारी बयानों पर आधारित सूचनात्मक अपडेट है।
खबर का स्रोत: लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Public Health) एवं नेशनल न्यूज़ एजेंसी (NNA)

'जल्दी आओ सदन के अंदर', हाथों में टेडी और बंदर लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में की नारेबाजी संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दि...
13/08/2026

'जल्दी आओ सदन के अंदर', हाथों में टेडी और बंदर लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में की नारेबाजी

संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में खिलौना बंदर और टेडी लेकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा की अगुवाई में सांसदों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर छात्रों के मुद्दे पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया. प्रदर्शन के दौरान '56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर' का नारा लगाया गया.

वंदे मातरम के साथ खत्म हुआ संसद का मॉनसून सत्र  |   |
13/08/2026

वंदे मातरम के साथ खत्म हुआ संसद का मॉनसून सत्र

| |

बल्लभगढ़ फतेहपुर बिल्लौच से आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र मुरारी लाल नियर होली चौक निवासी फतेहपुर बिल्लौच गिरफ्तार।फरीदाबाद प...
13/08/2026

बल्लभगढ़ फतेहपुर बिल्लौच से आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र मुरारी लाल नियर होली चौक निवासी फतेहपुर बिल्लौच गिरफ्तार।

फरीदाबाद प्राइम न्यूज़/अनुराग गर्ग

बड़ी मात्रा में 6,246 Alprazolam Tablets, 109 Tramadol Capsules, 125 Tramadol Tablets और 386 Tramadol Injections समेत भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद।

फरीदाबाद : हरियाणा को “नशा मुक्त प्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) द्वारा नशा तस्करों एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के तहत HSNCB की फरीदाबाद यूनिट ने गांव फतेहपुर बिल्लौच, थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशों एवं पुलिस उप महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, IPS के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान को और तेज किया गया है। ब्यूरो द्वारा नशे की सप्लाई चेन, तस्करों एवं नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क पर लगातार पैनी नजर रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यूनिट के इंचार्ज निरिक्षक संग्राम सिंह ने बताया की यूनिट के उप निरिक्षक जसबीर सिंह टीम के साथ थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया मे नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु गस्त पर थे। उप निरीक्षक को गुप्त सूचना मिली की आरोपी प्रवीन कुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी नियर होली चौक गाँव फतेहपुर बिल्लोच थाना सदर बल्बगढ़ फरीदाबाद अपने घर और घर के सामने बनाए हुए गोदाम तथा मैडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाईयाँ बेचने का काम करता है। अगर फोरी रेड की जाये तो प्रवीन कुमार नशीली दवाईयों सहित काबू आ सकता है। टीम ने सूचना पर तर्वित कार्यवाही करते हुए आरोपी नशा तस्कर को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6,246 Alprazolam Tablets, 109 Tramadol Capsules, 125 Tramadol Tablets और 386 Tramadol Injections समेत भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। बरामद नशीली दवाओं को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अवैध नशीले पदार्थ रखने के संबंध में FIR No. 243 दिनांक 09.08.2026 के तहत धारा 22(C), 61-85 NDPS Act में थाना सदर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीली दवाएं उसे कहां से प्राप्त हुईं, इनकी सप्लाई कहां की जानी थी तथा इस अवैध नशा कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क की भूमिका क्या है।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशे की बिक्री, तस्करी, सप्लाई या नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933, HSNCB हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 अथवा NCB MANAS पोर्टल – ncbmanas.gov.in पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

💥 एक दिन, 7 गिरफ्तारी, 7 कट्टे बरामद!ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अपराध शाखाओं का बड़ा एक्शन।अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाब...
13/08/2026

💥 एक दिन, 7 गिरफ्तारी, 7 कट्टे बरामद!
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अपराध शाखाओं का बड़ा एक्शन।
अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस की सख्ती जारी।

भारत के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशचाडबैंक के साथ निवेश विवाद में अपना मध्यस्थ ...
13/08/2026

भारत के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशचाडबैंक के साथ निवेश विवाद में अपना मध्यस्थ नियुक्त किया है. मामला रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बैंक की संपत्तियों और कारोबार को हुए कथित नुकसान से जुड़ा है. तीन सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल इस मामले की सुनवाई करेगा. इस मामले में बैंक ने रूस के खिलाफ सैकड़ों मिलियन डॉलर के दावे किए हैं. यह जानकारी ग्लोबल आर्बिट्रेशन रिव्यू की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है. यह विवाद रूस और यूक्रेन के बीच 1998 में हुए द्विपक्षीय निवेश समझौते के तहत चल रही आर्बिट्रेशन कार्यवाही से जुड़ा है. ओशचाडबैंक का दावा यूक्रेन के डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में मौजूद अपनी संपत्तियों और कारोबारी गतिविधियों के हुए कथित नुकसान से संबंधित है. बैंक का कहना है कि 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर सैन्य अभियान के बाद उसे इन संपत्तियों और कारोबार का नुकसान उठाना पड़ा.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर...
12/08/2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिन की पैरोल देने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 साल बाद उनकी बीमार माता के अपने बेटे से मिलने की उम्मीद फिर से जगी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मामले में राज्यपाल की सिफारिश आवश्यक है, क्योंकि मामले की सुनवाई दिल्ली में चल रही है। उन्होंने साथ ही भरोसा दिलाया कि यदि हवारा को पैरोल दी जाती है तो पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने देने के लिए पूरी जिम्मेदारी निभाएगी।

क्या आजम खान और अखिलेश का 'कोल्ड वॉर' खत्म कराने रामपुर जेल पहुंचे शिवपाल? उत्तर प्रदेश के रामपुर जेल में बंद आजम खान से...
12/08/2026

क्या आजम खान और अखिलेश का 'कोल्ड वॉर' खत्म कराने रामपुर जेल पहुंचे शिवपाल?

उत्तर प्रदेश के रामपुर जेल में बंद आजम खान से सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने बुधवार को मुलाकात किया. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब यूपी में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है और रामपुर में आजम खान के समर्थक इस बात को लेकर नाराज हैं कि आजम विरोधी नेताओं की सपा में एंट्री कराई जा रही है.

गैस एजेंसी से खाली सिलेंडर चोरी करने का मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की कार्रवाई
12/08/2026

गैस एजेंसी से खाली सिलेंडर चोरी करने का मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की कार्रवाई

Address

Office No4, 3rd Floor, Ajronda Chowk Krishna Palace, Police Chowki
Faridabad
121004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Faridabad 24x7News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share