NCR JYOTI News

NCR JYOTI News Weekly newspaper

Anti Narcotics Task Force-Chandigarh, arrests 5 drug peddlers with 3 kg Heroine imported from  , to be supplied in      ...
07/03/2026

Anti Narcotics Task Force-Chandigarh, arrests 5 drug peddlers with 3 kg Heroine imported from , to be supplied in & other states.

Aaftab & Nitin Kumar from , Sahil from , Ajay & Satpal Singh from , have been arrested by Chandigarh's Anti Narcotics Task Force.

Anil Vij Home Minister Haryana, India Deepak Kumar NCR JYOTI NewsSahil BatraJnb Autoloan

04/03/2026

हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंडनोएडा की एसटीएफ यूनिट ने 15 हजार करोड़ रुपए के चर्चित जी...
04/03/2026

हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड

नोएडा की एसटीएफ यूनिट ने 15 हजार करोड़ रुपए के चर्चित जीएसटी घोटाले में फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलदेव के रूप में हुई है। एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे उसके घर से दबोचा और बाद में नोएडा की सेक्टर 20 थाना पुलिस को सौंप दिया है।काफी समय से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नररेट पुलिस की और से 50 हजार का इनाम घोषित था. वह सेक्टर 20 कोतवाली समेत अन्य थानों में दर्ज धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तीन मामलों में वांछित चल रहा था। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि बलदेव ने साल 2012 में पंजाब यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद हिसार में मेडिकल स्टोर खोला था।


कारोबार में अधिक मुनाफा न होने के कारण उसे स्टोर बंद करना पड़ा. इसके बाद वह 2014 में पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त के कारोबार से जुड़ गया। इस दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी अर्चित गोयल से हुई. वह पुरानी कार खरीदने के सिलसिले से उसके संपर्क में आया था।पुलिस के अनुसार, पैसों के लालच में आकर बलदेव कथित रूप से जीएसटी फर्जीवाड़े के नेटवर्क से जुड़ गया था।


इस दौरान फर्जी फर्मो के जरिए इसने ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ का दुरुपयोग कर सरकार को हजारों करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नेटवर्क ने विभिन्न राज्यों में सेल कंपनियां बनाकर फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन लिए और काल्पनिक लेनदेन दिखाकर टैक्स रिफंड और क्रेडिट का लाभ उठाया। एसटीएफ का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों बैंक खातों, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, सेल कंपनी और संदीप वित्त लेनदेन की गहनता से जांच की जा रही है. आशंका है कि इस नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल हैं और इसका दायरा राष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है ।


अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि नोएडा पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी. उसके खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई के दौरान जब वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा तब उस पर 50 हजार रुपए का नाम घोषित किया गया था. एसटीएफ को हाल ही में सूचना मिली थी कि वह हिसार स्थित अपने घर पर मौजूद है. इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया ।
Deepak Kumar Jnb Autoloan Anil Vij Home Minister Haryana, India NCR JYOTI News Sahil Batra

*कंपनी के कर्मचारियों द्वारा फर्जी वेंडर, फर्जी बिलों के माध्यम से  धोखाधडी करके करोड़ों की ठगी करने के मामले में 01 आरो...
24/02/2026

*कंपनी के कर्मचारियों द्वारा फर्जी वेंडर, फर्जी बिलों के माध्यम से धोखाधडी करके करोड़ों की ठगी करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार*

`गुरुग्राम: 21 फरवरी 2026`

*▪️कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा फर्जी तरीके से फर्जी वेंडर व कर्मचारी बनाकर रूपये ट्रांसफर करके धोखाधडी करने के विरद्ध गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही:* गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-II(EOW-2) ने एक बड़े फर्जीवाड़ा प्रकरण में कार्यवाही करते हुए कंपनी के पूर्व कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी फर्म/वेंडर बनकर रूपये की ठगी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

*▪️अभियोग का विवरण:* दिनांक 20.05.2025 को आर्थिक अपराध शाखा-II, गुरुग्राम द्वारा जांच के उपरान्त एक शिकायत पुलिस थाना सैक्टर 37, गुरुग्राम में प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया यह कावासाकी रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से प्रतिनिधि है व इनकी कंपनी एक रोबोटिक्स व ऑटोमेशन सर्विस उपलब्ध करवाती है। वर्ष 2015 से 2023 के दौरान खांडसा में स्थित इसकी कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने अपने पद की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए धोखाधडी से कम्पनी के फर्जी वैन्डर बनाकर, कम्पनी में फर्जी बिल लगाकर अपने तथा अपने परिचितों के बैंक खातो में बेईमानी की नियत से करोड़ों रुपए ट्रांसफऱ करवा लिए जबकि इन वैन्डरों ने कम्पनी के लिये कोई काम नहीं किया। शिकायत पर थाना सैक्टर-37, गुरुग्राममें सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

*▪️आरोपी की गिरफ्तारी:* आर्थिक अपराध शाखा-II, गुरुग्राम की टीम ने पुलिस प्रणाली एवं पुलिस तकनीकी की सहायता के आधार पर कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को दिनाकं 19.02.2026 को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *गौरव धींगडा (उम्र-37 वर्ष, शिक्षा-बी.बी.ए) निवासी NIT फरीदाबाद, फरीदाबाद* के रूप में हुई है।

*▪️आरोपी से पुलिस पूछताछ:* आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से 01 करोड़ 85 लाख 47 हजार 513 रूपए आरोपी गौरव धींगडा की धींगडा इंटरप्राइज फर्म के बैंक खातों में ट्रांसफर हुए है। आरोपी फरीदाबाद की किसी निजी कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है व आरोपी ने बताया कि इसने एक अन्य साथी लवीश (कंपनी कर्मचारी) के साथ मिलकर एक फर्जी धींगडा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म खुलवाई व लवीश के माध्यम से उपरोक्त शिकायकर्ता की कंपनी को वेंडर बताकर कंपनी के खाते से 01 करोड़ 85 लाख 47 हजार 513 रूपये धींगडा एंटरप्राइज के 03 बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए थे। आरोपी ने बताया कि उपरोक्त फर्जी फर्म व बैंक खाते इसके अन्य साथी लवीश ने खुलवाए थे और उसमें रूपए ट्रांसफर करवाए थे जिसके बदले आरोपी को लगभग 05 लाख रूपए मिले थे।

*▪️आगामी कार्यवाही:* पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 20.02.2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से इसके अन्य साथियों की पहचान, अन्य संभावित वारदातों का खुलासा, ठगी की गई राशि व संबंधित दस्तावेजों की बरामदगी के लिए विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Deepak Kumar Jnb Autoloan Anil Vij Home Minister Haryana, India

अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीद...
17/02/2026

अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने कार्रवाही करते हुए 2.015 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 फरवरी को अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए अभीराम(20) वासी गांव दौलतपुर जिला नवादा बिहार हाल नाथूपुर को 2.015 किलोग्राम गांजा सहित बॉटा पुल के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभीराम 2.015 किलोग्राम गांजा करीब तीम महीने पहले बिहार से किसी व्यक्ति से 15000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

नये साल की हार्दिक शुभकामनाएँ आपसभी को।🥳
01/01/2026

नये साल की हार्दिक शुभकामनाएँ आपसभी को।🥳

29/12/2025

पाँच नंबर (बिट्टू टिक्की वाला) बीटीडब्लू पर चला एमसीएफ का पीला पंजा।
#एकदोस्त्साप्तहिकसमाचार #एनसीआरज्योतिन्यूज़ #एनआईटफ़रीदाबाद
Jnb AutoloanDeepakkumar Batra Anil Vij Home Minister Haryana, IndiaFaridabad Police DepartmentNCR JYOTI News #एमसीएफ

गुरुग्राम में फार्महाउस पर पुलिस की बड़ी रेड16 नाइजीरियन समेत 18 आरोपी गिरफ्तारन्यू ईयर से पहले गुरुग्राम पुलिस का एक्शन...
24/12/2025

गुरुग्राम में फार्महाउस पर पुलिस की बड़ी रेड
16 नाइजीरियन समेत 18 आरोपी गिरफ्तार
न्यू ईयर से पहले गुरुग्राम पुलिस का एक्शन
अवैध पार्टी और जुए का भंडाफोड़
फार्महाउस में चल रही थी अवैध पार्टी
शराब और जुए का खेल
पुलिस ने 3.20 लाख कैश और 5 लाख की महंगी शराब की बरामद
24 पेटी महंगी शराब और 16 पेटी बियर जब्त
विदेशी नागरिक बिना वीज़ा-पासपोर्ट पाए गए
सभी 16 विदेशी नागरिकों को किया जाएगा डिपोर्ट
Anil Vij Home Minister Haryana, India Faridabad Police Department စာတို

हिमांशु भाटिया की हत्या के मामले में साथी ही निकला षडयंत्रकारी, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तारफरीदाबाद: फरीदा...
29/11/2025

हिमांशु भाटिया की हत्या के मामले में साथी ही निकला षडयंत्रकारी, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। 24/25 नवंबर की रात टाउन नंबर -1, एनआईटी में हिमांशु भाटिया की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मृतक के दोस्त इक्षित को गिरफ्तार किया है। वह, हिमांशु की हत्या करवाने का सुत्रधार था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24/25 नवंबर की रात को टाउन न० 1 में हिमांशु भाटिया उम्र 27 साल की भरत वासी ब्लॉक सी, टाउन नंबर 1 द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना बारे पिता रवि भाटिया की शिकायत पर थाना कोतवाली में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें चाकू मारने वाले आरोपी भरत को अपराध शाखा DLF की टीम ने 26 नवम्बर को गिरफ्तार किया था, जिसकी पूछताछ पर मामले के षडयंत्रकारी हिमांशु के दोस्त इक्षित का नाम सामने आया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए 27 नवंबर को इक्षित (27) वासी टाउन न0 1 NIT, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि इक्षित और मृतक हिमांशु दोस्त थे। मृतक हिमांशु, इक्षित की बहन को परेशान करता था। इक्षित को पता था कि भरत और हिमांशु की कहासुनी चल रही है। इक्षित ने बदला लेने के लिए भरत के साथ मिलकर हिमांशु को मारने की योजना बनाई और 24/25 नवम्बर की रात को जब वह भरत के साथ गाडी में मौजूद था तो उसने हिमांशु को फोन कर बुलाया औऱ जैसे ही हिमांशु मोटरसाईकिल पर वहां पर आया तो भरत ने योजना के अनुसार हिमांशु पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

आरोपी इक्षित पर पूर्व में भी लडाई झगडे और आर्मस एक्ट के पांच मामले दर्ज है। वह मई 2025 में एक लडाई झगडे के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Faridabad Police Department NCR JYOTI News Sahil Batra Anil Vij Home Minister Haryana, India CIA

टाउन नंबर 1 में हिमांशु भाटिया की हत्या के मामले में आरोपी काबू, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने की कार्रवाईफरीदाबाद: फरीदाब...
26/11/2025

टाउन नंबर 1 में हिमांशु भाटिया की हत्या के मामले में आरोपी काबू, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में टाउन नंबर -1, एनआईटी में हिमांशु भाटिया की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी को राउंड अप कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 नवंबर को रवि भाटिया वासी टाउन नंबर 1 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे हिमांशु भाटिया उम्र 27 साल की भरत पंडित वास सी ब्लॉक, टाउन नंबर 1 ने चाकू मार का हत्या कर दी ।जिस पर थाना कोतवाली में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर क्राइम ब्रांच की टीमों को आरोपी की धर-पकड़ के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी भारत वासी सी ब्लॉक, टाउन नंबर 1 NIT को काबू कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भारत के साथ हिमांशु व इक्षित की पिछले एक डेढ़ साल से कहासुनी चल रही थी ,जिनके पहले भी एक-दो बार झगड़े हुए थे। जिनका आपस में निपटारा हो गया था। 24/25 नवंबर की रात को हिमांशु व इक्षित सी ब्लॉक टाउन नंबर 1 में आए थे, जहां पर उन्होंने आरोपी को बुलाया, बातचीत का दौरान झगड़ा हो गया और आरोपी ने हिमांशु को चाकू मार दिया।

जिसको कल न्यायालय में पेश किया जाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Anil Vij Home Minister Haryana, IndiaNCR JYOTI NewsFaridabad Police Department Sahil Batra

आटा चक्की में अमोनियम नाइट्रेट को पिसता था टैक्सी ड्राइवर...आतंकी मुजम्मिल की इस तरह करता मदद दिल्ली में लाल किला मेट्रो...
21/11/2025

आटा चक्की में अमोनियम नाइट्रेट को पिसता था टैक्सी ड्राइवर...
आतंकी मुजम्मिल की इस तरह करता मदद

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को i20 कार में हुए आतंकी धमाके के बाद एनआईए लगातार नेटवर्क की परतें खोल रही है। इसी क्रम में एजेंसी ने बुधवार देर रात फरीदाबाद के धौज इलाके से एक टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, उसके घर से एक आटा चक्की और कुछ इलेक्ट्रिकल उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच में यह सामने आया है कि आतंकी डॉ. मुजम्मिल अमोनियम नाइट्रेट को बारीक पीसने के लिए इसी चक्की का इस्तेमाल करता था। पाउडर को रिफाइन करने के लिए इलेक्ट्रिकल मशीनों का इस्तेमाल किया जाता था और बाद में उसमें केमिकल मिलाया जाता था। इस प्रक्रिया में डॉ. उमर भी सक्रिय भूमिका में था।

NIA को यह जानकारी डॉ. मुजम्मिल की पूछताछ में मिली, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लिया गया।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में धौज स्थित एक सीमेंट गोदाम के ऊपर बने कमरे से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, हथियार और एक सूटकेस बरामद किया था। इसके बाद फरीदाबाद के अलग-अलग ठिकानों से 2,563 किलो अतिरिक्त अमोनियम नाइट्रेट भी मिला, जिसे कई डीलरों से खरीदकर इकट्ठा किया गया था। बरामदगी में टाइमर, वायरिंग किट, राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री भी शामिल थीं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरा नेटवर्क उच्च शिक्षित ‘सफेदपोश मॉड्यूल’ की तरह काम कर रहा था, जिसमें कई डॉक्टर और पेशेवर शामिल हैं।

गौरतलब है कि 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कार में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हुई थी। फोरेंसिक जांच में कार के मलबे से अमोनियम नाइट्रेट आधारित विस्फोटक के अवशेष मिले थे।

फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामदफरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा ...
21/11/2025

फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच बॉर्डर व DLF की टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किये है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने शिवम(21) वासी तिलपत पल्ला फरीदाबाद को मथुरा रोड, फरीदाबाद से 1 देसी कट्टा सहित व क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने सुरजीत(19) वासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद को धीरज कालोनी फरीदाबाद के पास से 1 देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Address

Faridabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NCR JYOTI News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share