Bharat Darshan News

Bharat Darshan News BHARAT DARSHAN MAGAZINE, NEWS PAPER & ONLINE NEWS PORTAL

सुशासन केवल शब्द नहीं, आम नागरिक के जीवन को सरल बनाने की सशक्त व्यवस्था है : कृष्ण पाल गुर्जरमनोहर लाल की नीतियों की विर...
26/12/2025

सुशासन केवल शब्द नहीं, आम नागरिक के जीवन को सरल बनाने की सशक्त व्यवस्था है : कृष्ण पाल गुर्जर
मनोहर लाल की नीतियों की विरासत को आगे बढ़ा रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी
मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस से प्रशासन बना जनहितैषी

सुशासन केवल शब्द नहीं, आम नागरिक के जीवन को सरल बनाने की सशक्त व्यवस्था है : कृष्ण पाल गुर्जर

23/04/2025
22/04/2025

हर घर गृहणी योजना : खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर का बयान

22/04/2025
हरियाणा के 15वीं विधानसभा का प्रथम दिन: विपुल गोयल ने लिया विधायक पद की शपथBharat Darshan Faridabad News,  25 October  2...
25/10/2024

हरियाणा के 15वीं विधानसभा का प्रथम दिन: विपुल गोयल ने लिया विधायक पद की शपथ
Bharat Darshan Faridabad News, 25 October 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित परिणामों के साथ, जहां एक ओर ऐतिहासिक रूप से भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है, वहीं भारी बहुमत से जीतकर विपुल गोयल फरीदाबाद विधानसभा सीट (89) से विधायक चुने गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के पश्चात, विपुल गोयल ने भी प्रोटेम स्पीकर द्वारा विधायक पद की शपथ ली। इसके अलावा, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों तथा समस्त नव-निर्वाचित विधायकों ने एक-एक करके 15वीं विधानसभा की सदस्यता की शपथ ग्रहण की।

ध्यान देने योग्य है कि 93,651 मत प्राप्त कर विधायक बने विपुल गोयल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी, कांग्रेस प्रत्याशी को 48,388 वोटों से हराया। विपुल गोयल के विधायक के रूप में शपथ लेते ही, फरीदाबाद में विकास कार्यों की शुरुआत भी हो गई। कल सुबह से ही फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों में सीवर की सफाई, गंदे पानी का निस्तारण, कचरे के अंबार को हटाने तथा पाइपलाइन की मरम्मत जैसे लंबे समय से रुके हुए कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिए गए। कल प्रमुख रूप से सेक्टर 3, सेक्टर 8 और सेक्टर 87 में कार्य किए गए। नगर निगम के कर्मचारियों के अनुसार, विभिन्न इलाकों में नियमित सफाई और सौंदर्यीकरण का विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है, जिसमें विपुल गोयल की अहम भूमिका है।

गौरतलब है कि विधायक बनने के दूसरे ही दिन विपुल गोयल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर त्वरित काम के निर्देश दिए थे। अब, चूंकि विपुल गोयल शहरी निकाय, राजस्व व आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ-साथ फरीदाबाद के विधायक पद की भी शपथ ग्रहण कर चुके हैं, उनके सभी निर्देशों का पालन करते हुए कार्य तेजी से जमीन पर दिखाई देने लगे हैं।

विपुल गोयल के विधायक पद की शपथ के बाद फरीदाबाद में उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल था। इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि शपथ ग्रहण केवल एक औपचारिकता नहीं है बल्कि एक सुंदर संवैधानिक प्रक्रिया है, जो एक जनप्रतिनिधि को उसके दायित्व और निष्ठा का एहसास दिलाती है। उन्होंने कहा, "फरीदाबाद 89 की जनता के विश्वास और समर्थन से मुझे यह अवसर मिला है, अतः मेरा प्रण है कि आपके प्रतिनिधि के रूप में आपकी आकांक्षाओं को विधानसभा में पूरी दृढ़ता से प्रस्तुत करूँ।"

यातायात पुलिस ने एक सप्ताह में पोल्यूशन के 113 और दो सप्ताह में लेन चेंज के काटे 2500 चालानपर्यावरण सरंक्षण को ध्यान में...
23/10/2024

यातायात पुलिस ने एक सप्ताह में पोल्यूशन के 113 और दो सप्ताह में लेन चेंज के काटे 2500 चालान
पर्यावरण सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए आमजन केवल ग्रीन पटाखों का करें प्रयोग : यातायात पुलिस
Bharat Darshan Faridabad Crime News, 23 October 2024 :
डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के दिशा निर्देश के अंतर्गत यातायात पुलिस ने पलूशन फैलाने वाले तथा लेन चेंज करने वाले वाहनों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वातावरण प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली एनसीआर में AQI लेवल लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए डीसीपी ट्रैफिक उषा ने आमजन को केवल ग्रीन पटाखे प्रयोग करने का अनुरोध किया है ताकि वातावरण प्रदूषण में ओर अधिक बढ़ोतरी न हो। डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा एक सप्ताह में प्रदूषण के 113 चालान काटे गए हैं। इसके साथ ही लेन चेंज के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा शहरवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस द्वारा दो सप्ताह में लेन चेंज करने वाले 2500 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। फरीदाबाद पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि शहरवासियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके और यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। लेन चेंज यातायात दुर्घटना का मुख्य कारण है
पुलिस प्रवक्ता।

थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो व् उनके अभिभावकों को हैदराबाद व् नांदेड़ की यात्रा हवाई जहाज द्वारा करवाई Bharat Darshan New Delh...
23/10/2024

थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो व् उनके अभिभावकों को हैदराबाद व् नांदेड़ की यात्रा हवाई जहाज द्वारा करवाई
Bharat Darshan New Delhi News, 23 October 2024 : फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया व् केयर फॉर थेलासीमिया का एक ही उद्देश्य है। थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को स्वस्थ व् खुश रखना। इस कड़ी में थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो व् उनके अभिभावकों को हैदराबाद व् नांदेड़ की यात्रा हवाई जहाज द्वारा करवाई गयी। बच्चो व् उनके अभिभावकों के लिए एक नया अनुभव था लगभग सभी लोग पहली बार ही हवाई यात्रा कर रहे थे। बच्चो के लिए हैदराबाद में शानदार होटल में रहने की व्यवस्था थेलासीमिया सिकल सेल सोसाइटी हैदराबाद द्वारा की गयी थी। हैदराबाद पहुंचने पर थेलासीमिया सिकल सेल सोसाइटी हैदराबाद के प्रधान श्री चंद्रकांत अग्रवाल व् महा सचिव रत्नावली जी द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बच्चो के लिए लज़ीज़ खाने की व्यवस्था की गयी थी। बच्चो को रामोजी फिल्म सिटी में घुमाया गया जहा बच्चो ने बहुत सारी फिल्मो के सेट देखे व् फोटो खिचवाये। बच्चो ने बाहुबली फिल्म के सेट देखे व् यादे अपने मोबिल में कैद कर ली। साथ बच्चो को हैदराबाद के दर्शनीय स्थलों की यात्रा करवाई गयी विशेष रूप में चारमीनार। दूसरे दिन बच्चो को सिख धर्म के तख्त श्री सचखंड श्री हजूर साहिब दर्शनों के लिए ले जाया गया। यहाँ पर थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो, उनके अभिभावकों, संस्था की लगतार सहयता कर रहे लोगो व् रक्तदाताओ के स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गयी। वापिसी पर समानता की मूर्ति रामानुज के दर्शन किये जो विश्व में बैठी अवस्था में दूसरे नंबर की मूर्ति है। घर वापिसी पर हैदराबाद हवाई अड्डे पर उपस्तिथ यात्रिओ को थेलासीमिया के बारे में विस्तार से बताया गया। इंडिगो एयरलाइन के क्रू सदस्यों ने थेलासीमिया की जानकारी में विशेष रूचि दिखाई।

हमारे पूरे परिवार को श्री गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है  - राजेश नागरराज्य मंत्री बनने के बाद श्री सिद्धदाता आश्रम ...
23/10/2024

हमारे पूरे परिवार को श्री गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है - राजेश नागर
राज्य मंत्री बनने के बाद श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचे राजेश नागर ने गुरु महाराज से लिया आशीर्वाद
Bharat Darshan Faridabad News, 23 October 2024 : हरियाणा सरकार के नवनिर्वाचित खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने श्री सिद्धदाता आश्रम में माथा टेककर गुरु महाराज स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनके पूरे परिवार पर शिष्ट आश्रम एवं श्री गुरु महाराज का पूरा आशीर्वाद है उनका पूरा परिवार आश्रम से जुड़ा हुआ है और हम निरंतर यहां पर आते हैं और हमारी मनोकामना यहां पर शीघ्र ही सुनी जाती हैं हम यहां आकर ऐसी मोर्चा एवं शांति का अनुभव करते हैं जिससे कि मैं जन सेवा को और बेहतर तरीके से कर पाता हूं उन्होंने कहा कि मैं जब भी यहां पर आया मुझे एक नया लक्ष्य मजबूती के साथ प्राप्त हुआ और पार्टी नेतृत्व के आशीर्वाद से आज मैं जनसेवा को और मजबूती से कर रहा हूं। नागर ने आश्रम के अधिपति अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार सिद्धदाता आश्रम वर्षों से आ रहे हैं और इसका उनके जीवन में हमेशा सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है। उन्होंने श्री गुरु महाराज से कहा कि वह ऐसा आशीर्वाद दें कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भी राजेश नागर व अन्य को आशीर्वाद एवं स्मृति चिह्न दिया और जनता की सेवा करने के लिए निरन्तर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव होने तक राजनीतिक मतभेद होते हैं लेकिन चुनाव में निर्वाचित होने के बाद आप सभी के प्रतिनिधि हैं। इसलिए सभी के साथ समभाव रखें। उन्होंने कहा कि आपके पास बड़ी जिम्मेदारी राज्य की सरकार में मिली है। इसलिए आपको प्रयास भी अधिक करने होंगे। भगवान आप पर अवश्य ही कृपा करेंगे।

पटाखों के अवैध कारोबार करने वालों की खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधीश विक्रम सिंहप्रशासन द्वारा 92 किलो अवैध पटाखे जब्...
23/10/2024

पटाखों के अवैध कारोबार करने वालों की खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधीश विक्रम सिंह
प्रशासन द्वारा 92 किलो अवैध पटाखे जब्त
ग्रीन पटाखों का लेवल लगाकर अवैध पटाखों को बेचने के जुर्म में एफआईआर दर्ज
Bharat Darshan Faridabad News, 23 October 2024 : जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन फरीदाबाद जिला में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में जिला में पर्यावरण के लिए घातक बेरियम साल्ट वाले पटाखे बेचने व प्रयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला में किसी को भी सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के आदेशों की जिला में अवहेलना नहीं करने दी जाएगी। त्योहारों पर केवल लाइसेंस लेकर हरित पटाखे (ग्रीन पटाखे) बेचने व प्रयोग करने की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया की गत रात्रि प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-88 के आरपीएस सिटी स्थित गोदाम से करीब 92 किलो अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं। जिस पर मिली जानकारी को संज्ञान में लेते हुए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड JEE प्रदीप कुमार ने द्वारका फायर वर्क्स के गोदाम में रखे पटाखों को चेक किया व पटाखों के GREEN CERTIFICATE चेक किए जो GREEN FIRE CRACKERS की केटगरी में नहीं आते। गोदाम मालिक उसे अवैध तरीके से बेचने के फिराक में थे। जब्त पटाखों पर गोदाम मालिक ने ग्रीन पटाखा का लेवल लगा रखा था। जांच के दौरान पाया गया कि जब्त पटाखा अवैध है। लोगों और जिला प्रशासन को धोखा देने के लिए गोदाम संचालक अवैध पटाखों पर ग्रीन का लेवल लगा रखा था। साथ ही उसे ग्रीन पटाखे की आड़ में ऊंचे दर पर बेचने की योजना थी। जिस पर U/S 223A, 288 BNS 2023 वा 5/9B EXPLOSIVE ACT के तहत एफआईआर दर्ज की गयी। बीपीटीपी थाना की पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Address

Chawla Colony Ballabgarh
Faridabad
121004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Darshan News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat Darshan News:

Shortcuts

Share