02/09/2026
विपुल गोयल का ऐलान: 60 साल तक सेवा सुरक्षा और वेतन वृद्धि मंजूर! | Haryana
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने सफाई कर्मियों की लगभग सभी मुख्य मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अब 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा (Job Security) के साथ वेतन वृद्धि व अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। मंत्री विपुल गोयल ने सभी सफाई कर्मी भाई-बहनों से काम पर तुरंत लौटने और प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था को पुनः सुचारू करने की अपील की है।