News Wave

News Wave Nationl News Channel

666 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा बार्डर की टीम ने किया गिरफ्तार।फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्व...
17/01/2025

666 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा बार्डर की टीम ने किया गिरफ्तार।

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ और फरीदाबाद को नशा मुक्त बनाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बार्डर की टीम ने नशा तश्करी के मामले में आरोपी उत्तम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के 16 जनवरी को अपराध शाखा बार्डर की टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से उत्तम वासी पर्वतीया कॉलोनी हाल नंगला एन्क्लेव द्वारा गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्तम को सराय बार्डर एरिया से काबू करके 666 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने 700 ग्राम गांजा को दिल्ली से किसी अंजान व्यक्ति से 7000 रुपए में खरीदा था। जिसे वह मुनाफा कमाने के लिए बेचने को लाया था। अपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पाया गया की आरोपी पर पूर्व में भी नशा तश्करी का मामला थाना सारण में दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर धोखा-धड़ी के मामले में साइबर थाना साइबर सेन्ट्रल की टीम ने 5 आरोपियो को किया गिरफ्तार, ...
17/01/2025

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर धोखा-धड़ी के मामले में साइबर थाना साइबर सेन्ट्रल की टीम ने 5 आरोपियो को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत थाना साइबर सेन्ट्रल की पुलिस टीम ने शेयर मार्किट में निवेश कराने का झांसा देकर धोखा-धड़ी करने के मामले में 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई 2024 को सेक्टर-77 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेन्ट्रल में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि 07 जुलाई को उसके पास अजय शर्मा नाम से एक अनाजान नम्बर से कॉल आया। जिसने शेयर मार्किट में पैसा निवेश करके मुनाफे का लालच दिया। जिसपर शिकायतकर्ता ने लालच में आकर अपने खाते से 50000/-रु निवेश कर दिए। जिस पर थाना साइबर सेन्ट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने 5 आरोपियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जिसमें विक्रम वासी टोंक, मनीष वासी भरतपुर, हर्ष वासी नागौर, तेजवीर वासी वृंदावन और उमाशंकर वासी भरतपुर नाम शामिल है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विक्रम एकाउंट होल्डर है, उमाशंकर खाता उपलब्ध करवाने का काम करता है तथा आरोपी मनीष, हर्ष व तेजवीर के द्वारा चाईनिज लोगो को खाते उपलब्ध कराये जाते है। आरोपियो से पूछताछ में 16,50,094/-रु फ्रॉड करने का मामले का खुलासा हुआ है।

साइबर टीम ने सभी पांचो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी विक्रम को पूछताछ के बाश जेल भेजा दिया गया है। अन्य चारों आरोपियो से पूछताछ जारी है।

पुलिस प्रवक्ता।

29/10/2024

कृष्ण कुमार
एंकर - बल्लभगढ़ एम्स सिविल अस्पताल पहुंची प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव इस मौके पर बल्लबगढ़ से विधायक और पूर्व केबिनेट मंत्री पo मूलचंद शर्मा भी मौजूद।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा को दी स्वास्थ्य सेवाओं में करोड़ों रुपए की सौगात,
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करोड़ों रुपए की सौगात का आज देश के प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास।

फरीदाबाद में भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने को लेकर करोड़ों रुपए की दी गई सौगात
बल्लभगढ़ के साथ-साथ पृथला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर बिल्लौच गांव स्थित एम्स अस्पताल की सौगात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाके के लोगों को दी है

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि आज देश और प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है जहां एक तरफ धनतेरस भगवान धन्वंतरि की जयंती है तो वही आज के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं में करोड़ो रूपये की सौगात दी है जिनमें से हरियाणा प्रदेश को भी करोड़ों रुपए की सौगात मिली है वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने यह भी कहा कि अभी-अभी मैंने पद संभाला है हरियाणा के अंदर थोड़े दिनों के अंदर ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा ताकि हर गरीब को समय पर सरकारी अस्पतालों में उचित इलाज और दवाइयां मिल सके।।

बाइट - आरती राव स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा

20/10/2024
18/10/2024

श्याम सिंह राणा ने संभाला मंत्री का पद

18/10/2024

आरती राव ने संभाल मंत्री पद

18/10/2024

पलवल से विधायक गौरव गौतम ने संभाला (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री पद

18/10/2024

विपुल गोयल ने संभाला मंत्री पद

18/10/2024

राव नरबीर सिंह ने संभाला मंत्री पद

18/10/2024

राजेश नगर के संभाला मंत्री पद( स्वतंत्र प्रभार )

09/09/2024

फरीदाबाद विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल और तिगांव विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजेश नागर की नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन! जनसभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर देखी

Address

153, Sector 28
Faridabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Wave posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share