News Adda Online

News Adda Online Follow NAO to get Latest news, Quick updates and Exclusive Stories.

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-8 में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यशाला आयोजितफरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकर...
28/07/2026


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-8 में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-8 में पॉक्सो (POCSO) अधिनियम एवं बाल संरक्षण विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा यौन शोषण से बचाव संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जितेंद्र सिंह, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं महासचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद उपस्थित रहे। विशिष्ट वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रविंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, बाल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, गुड टच–बैड टच तथा यौन शोषण से बचाव के विभिन्न पहलुओं को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना देने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि माननीय जितेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा कानून उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक, सतर्क एवं आत्मविश्वासी बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री कृष्ण चंद्र शुक्ला, प्रवक्ता श्री टीकम, श्रीमती रितु, श्री जयवीर भाटी, श्री प्रदीप, श्री मति भारती, श्री मती मधु,श्री मती रेणु, श्री मती हेमा,श्री मति खुशबू,श्री विवेक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. बांके बिहारी द्वारा किया गया।

कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Follow न्यूज़ अड्डा (NAO) to get Latest News & Updates

   फरीदाबाद पुलिस ने NIT 5 स्थित एक स्पा पर मारा छापा, मौके पर 6 से 8 महिलाओं को किया गिरफ्तार साथ में स्पा चालक को भी प...
26/07/2026


फरीदाबाद पुलिस ने NIT 5 स्थित एक स्पा पर मारा छापा, मौके पर 6 से 8 महिलाओं को किया गिरफ्तार साथ में स्पा चालक को भी पकड़ा ।

सूत्रों के अनुसार स्पा के नाम पर यहां चल रहा था देह व्यापार ।
पुलिस ने अचानक रेड मारकर पूरा स्पा किया खाली ।

Follow न्यूज़ अड्डा (NAO) to get Latest News & Updates.



  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाNEET-UG विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्...
25/07/2026


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

NEET-UG विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. सोशल मीडिया पर साझा पत्र में उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है. उन्होंने परीक्षा सुधार, CBI जांच और CBT व्यवस्था का जिक्र करते हुए पद छोड़नेे की वजह बताई.

वाहन चालक सड़क पर  पैदल यात्रियों का ध्यान रखें -: उपायुक्त     जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार ...
24/07/2026

वाहन चालक सड़क पर पैदल यात्रियों का ध्यान रखें -: उपायुक्त

जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मुनीश सहगल के निर्देशनुसार एवं फ़रीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन सड़क दुर्घटनाओं को कम करने लिए निरंतर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाती रहती है यह अभियान ट्रैफिक बूथ बड़खल चौक पर आज सायं चलाया गया यहाँ आसपास काफ़ी औद्योगिक कम्पनी होने के कारण भीड़ वाला चौक है रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी ने बताया कि चारो तरफ़ कहीं से भी लोग अचानक सड़क पर आ जातें हैं और दुर्घटना का कारण बन जाते हैं वाहन चालक ज़ेब्रा लाईन पर भी वाहन खड़ा कर देतें हैं जिसके कारण पैदल यात्री निर्धारित जगह से सड़क पार नहीं कर सकते यहाँ वाहन चालको को ज़ेबरा लाईन पर खड़े होकर समझाया कि आप सड़क नियम ना तोड़े वरना आपको भारी जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है वाहन चालक जल्दबाज़ी में सड़क नियम ना तोड़े नशा करके वाहन बिलकुल भी ना चलाए ख़ुद भी बचें और दुसरों को भी बचाए सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत सहायता के लिए डायल 112 पर कॉल करें या भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 1033 पर कॉल करके दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित की जान बचाए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा

आज इस अभियान में ट्रैफ़िक पुलिस कॉन्स्टेबल रवींद्र दहिया , एचजीएच संतराज कुलदीप , बलजीत , NHAI एम्बुलेंस सेवा से जोगिंदर व राहुल एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन से विवेक चंडोक , बिजेंद्र सैनी , मोजूद रहे

Follow न्यूज़ अड्डा (NAO) to get Latest News & Updates.





     RCB जीता IPL 2026 ।लगातार दूसरी बार टीम आरसीबी ने जीता आईपीएल फाइनल 2026 । गुजरात की टीम को हराया ।
31/05/2026


RCB जीता IPL 2026 ।

लगातार दूसरी बार टीम आरसीबी ने जीता आईपीएल फाइनल 2026 । गुजरात की टीम को हराया ।








 #सेक्टर_17_बायपास_पर_टैंपो_पलटा Follow न्यूज़ अड्डा (NAO) to get Latest News & Updates.
27/05/2026

#सेक्टर_17_बायपास_पर_टैंपो_पलटा

Follow न्यूज़ अड्डा (NAO) to get Latest News & Updates.

 #कहा_है_हेलमेट ?  #कहा_हैं_नंबर_प्लेट ?बुलेट पर मजे से जाता हुआ पुलिसकर्मी ।तस्वीर फरीदाबाद सेक्टर 12 की है । दो मिनट म...
01/05/2026

#कहा_है_हेलमेट ? #कहा_हैं_नंबर_प्लेट ?
बुलेट पर मजे से जाता हुआ पुलिसकर्मी ।

तस्वीर फरीदाबाद सेक्टर 12 की है । दो मिनट में जनता का चालान काटने वाली पुलिस, क्या खुद ट्रैफिक रूल्स तोड़ सकती है ? #कॉमेंट में राय बताए ।

Follow न्यूज़ अड्डा (NAO) to get Latest News & Updates.






30/04/2026

जेसीबी ने हटाए अतिक्रमण।
क्या है आपकी राय ?
Comment now



30/04/2026


फरीदाबाद सेक्टर 9-10 डिवाइडिंग रोड पर नगर निगम का कहर ।

कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर फरीदाबाद सेक्टर 9-10 डिवाइडिंग रोड पर चला नगर निगम का पीला पंजा । 13 मई को होगी नगर निगम की कोर्ट में पेशी ।

Follow न्यूज़ अड्डा (NAO) to get Latest News & Updates.





  देश की धरोहर के साथ खिलवाड़,  फरीदाबाद सेक्टर 12 टाउन पार्क में स्थापित 1971 की लड़ाई में इस्तेमाल हुए टैंक और लड़ाकू ...
22/03/2026


देश की धरोहर के साथ खिलवाड़,

फरीदाबाद सेक्टर 12 टाउन पार्क में स्थापित 1971 की लड़ाई में इस्तेमाल हुए टैंक और लड़ाकू विमान पर आमजन ने धावा बोला। बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी टैंक व लड़ाकू विमान पर चढ़ गए और तस्वीरें खींचवाने लगे ।

भारतीय सेना के पराक्रम को दर्शाने के लिए यह टैंक टाउन पार्क में स्थापित किए गए थे लेकिन आज इसकी यह हालत देख सब हैरान है । मौके पर न कोई देखभाल करने वाला न कोई रोकने वाला । लोगे के गेट खुले दिखे ।

शहीद हुए सैनिकों के बल व कौशल का प्रतीक, देश की धरोहर लोगों के अंदर देशभक्ति जगाने के लिए फरीदाबाद टाउन पार्क में स्थापित किए गए थे मगर इनकी यह हालत देखकर आपका क्या कहना है ?

Follow न्यूज़ अड्डा (NAO) to get Latest News & Updates.

Address

Faridabad
121004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Adda Online posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Adda Online:

Shortcuts

Share