Vartman Kranti Reporter

Vartman Kranti Reporter Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vartman Kranti Reporter, Media/News Company, nangla enclave part 2, Faridabad.

फरीदाबाद: वार्ड-7 की जर्जर सड़क बनी जानलेवा, लोहिया वाटिका नगला इंकलाब पार्ट-2 में हर दिन गिरते हैं राहगीर, प्रशासन खामोश...
09/05/2025

फरीदाबाद: वार्ड-7 की जर्जर सड़क बनी जानलेवा, लोहिया वाटिका नगला इंकलाब पार्ट-2 में हर दिन गिरते हैं राहगीर, प्रशासन खामोश

जिला फरीदाबाद /संवादाता विवेक सिंगला 9 मई 2025

फरीदाबाद वार्ड-7:
कुम्हार वाली गली के पीछे स्थित लोहिया वाटिका नगला इंकलाब पार्ट-2 की सड़कें इन दिनों बदहाली का प्रतीक बन चुकी हैं। खराब जल निकासी और टूटी फूटी सड़कों के चलते यहाँ बारिश या मामूली पानी भराव के बाद पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को हर रोज भुगतना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाइक सवारों के गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं, और बुजुर्गों व बच्चों को गलियों से गुजरना भी एक जोखिम बन चुका है। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं, परंतु अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

'बर्तमान क्रांति' समाचार पत्र के पत्रकार विवेक सिंगला ने इस समस्या को कई बार प्रशासन तक पहुँचाया है, लेकिन न तो कोई अधिकारी मौके पर आया, और न ही कोई मरम्मत कार्य शुरू हुआ। यह प्रशासन की उदासीनता और जनता के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

अब सवाल यह है: क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है? क्या नागरिकों की ज़िंदगी की कीमत इतनी कम हो चुकी है?

Address

Nangla Enclave Part 2
Faridabad
121005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vartman Kranti Reporter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share