CDN News

CDN News Stay informed with [CDN news—your source for breaking news, unbiased reporting. Follow us for real-time updates and join the conversation.

We deliver the latest headlines, insightful features, and comprehensive coverage on the stories that matter to you.

25/08/2024

15 दिनों में बार-बार हुई दोनों बच्चियों से दरिंदगी, तब फटी यौन झिल्ली; बदलापुर कांड में सनसनीखेज खुलासा
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिस अस्पताल में बच्चियों का इलाज किया गया, वहां उन्हें चिकित्सा सुविधा मिलने में भी 12 घंटे की देरी की गई। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी अक्षय शिंदे की पहचान और पृष्ठभूमि की छानबीन किए बिना ही उसे स्कूल में काम पर रख लिया गया था।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में दो मासूम बच्चियों से यौन उत्पीड़न के मामले में सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय पैनल ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि किंडरगार्टन की 3 और 4 साल की दोनों बच्चियों का एक बार नहीं बल्कि पिछले 15 दिनों के अंदर कई बार यौन शोषण किया गया है, जिसकी वजह से उनकी योनि की झिल्ली (Hymens) फट गई।

किंडरगार्टन में पढ़ने वाली दो मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना ने बदलापुर में आक्रोश पैदा कर दिया था। इस मामले से निपटने में हुई लापरवाही को लेकर स्कूल प्रशासन और पुलिस कड़ी जांच के घेरे में हैं। समिति की जांच रिपोर्ट में इस मामले संभालने में विफल रहे स्कूल प्रसासन पर भी कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल ने घटना की सूचना देने में देरी की, जबकि प्रिंसिपल ने 14 अगस्त को ही स्कूल के ट्रस्टी को सूचित कर दिया था। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने संबंधित अभिभावकों को न तो सूचना दी और न ही उनसे मुलाकात की।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिस अस्पताल में बच्चियों का इलाज किया गया, वहां उन्हें चिकित्सा सुविधा मिलने में भी 12 घंटे की देरी की गई। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी अक्षय शिंदे की पहचान और पृष्ठभूमि की छानबीन किए बिना ही उसे स्कूल में काम पर रख लिया गया था। अक्षय ने एक अगस्त से ही संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करना शुरू किया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस रिपोर्ट में महिला शौचालयों सहित स्कूल के सभी क्षेत्रों में उसकी बेरोकटोक पहुंच और पहचान पत्र न होने से बड़ी चूक हुई है।

स्कूल ने कहा साइकिल से प्राइवेट पार्ट में… बदलापुर की लड़की के परिवार का दावा

रिपोर्ट में आरोपी अक्षय शिंदे को आदतन अपराधी होने का शक जताया गया है और उसकी पृष्ठभूमि की जांच करने की सिफारिश की गई है। इस बात की भी जांच करने को कहा गया है कि उसकी नियुक्ति कैसे और किस एजेंसी के जरिए हुई थी? रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्कूल का शौचालय स्टाफ रूम से काफी दूर एकांत जगह पर है और सुरक्षा के लिए वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगाया गया है। बता दें कि स्कूल प्रबंधन ने दावा किया था कि दोनों बच्चियों ने ज्यादा देर तक साइकिल चलाई थी, इसकी वजह से उनकी यौन झिल्ली फट गई थी लेकिन जांच समिति ने अब सब कुछ उजागर कर दिया है।

गौरतलब है कि बदलापुर में एक स्कूल के शौचालय में चार वर्षीय दोनों बच्चियों का एक पुरुष सहायक द्वारा कथित यौन उत्पीड़न किए जाने की घटना के बाद हजारों प्रदर्शनकारी मंगलवार को सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों को अवरुद्ध कर दिया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पथराव की घटनाओं में शहर पुलिस के कम से कम 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

हमें फॉलो करें
instagram
facebook
twitter
twitter
whatsapp
ऐप पर पढ़ें
संबंधित खबरें
कोलकाता कांड में CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर का गैंगरेप नहीं; सिर्फ एक अपराधी
कोलकाता कांड में CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर का गैंगरेप नहीं; सिर्फ एक अपराधी

जानवर प्रवृत्ति का है कोलकाता कांड का आरोपी संजय रॉय, साइकोएनालिसिस से खुलासा
जानवर प्रवृत्ति का है कोलकाता कांड का आरोपी संजय रॉय, साइकोएनालिसिस से खुलासा

देश की अगली ख़बर
Badlapur
R**e Case

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Shout out to my newest followers! Excited to have you onb...
25/08/2024

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Raju Timirharan, NationalHussaininews Headlines, Mazahir H Shamsi, Yogesh Yadav, Raghunath Beniwal, Aʀɱʌʌŋ Aʀɱʌʌŋ, Sunder Singh Thakur, Rajiv Shukla, Manoj Agarwal, Aijaz Ahmad Shah, Sukhwinder Jatana, Ahatasham Gour, Mahendra Jain, Tanweer Gour, Fc Chopra, Preet Brar, Dinesh Sharma, Shah Kavita Shah Kavita, Shankar Meshram, Sarwan Kumar, Naresh Gill, Amit Lamba, MD Kadiri G, Devi Das Shetty, Karan Yadav, Vivek Wadhawan, Pravesh Kumar Pravesh Kumar, Archna Pandey, Anil Sharma, Parwinder Bhullar, Jasvinder Singh Deswal, Virender Indora, Raj AjranaKalan, Jai Mata Di, Ranju Gupta, ધિરુભાઈ મનુભાઈ પરમાર, Asha Kale, Ramesh Chand Patel, Pardeep Dhunna, Kailash Chander Bohra Bohra, Rakesh Sony, Debashish Sanyal, Narendra Singh, Sambhu Paswan, Gurpreet Singh, Abhay Jain, A K Saini, Ramesh Maru, Samir Kothari, Lucky Btl

16/08/2024

Kolkata Doctor R**e-Murder Case Live Updates: Calcutta high court orders protection for protesting doctors; 24 arrested in RG Kar Hospital and Medical College vandalism

24 ghantaa ke liye band rahega OPD
16/08/2024

24 ghantaa ke liye band rahega OPD

14/08/2024

R**e ke case ku badh rahe hain ??

Bangladesh: ‘हम एक हैं’ –ढाकेश्वरी मंदिर में गए यूनुस, हिंदुओं से की मुलाकात, हमलावरों पर कार्रवाई करने का दिया आश्वासनB...
14/08/2024

Bangladesh: ‘हम एक हैं’ –ढाकेश्वरी मंदिर में गए यूनुस, हिंदुओं से की मुलाकात, हमलावरों पर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस(बीएनएचजीए) ने कहा है कि पांच अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से अल्पसंख्यक समुदाय को 48 जिलों में 278 स्थानों पर हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है.

Bangladesh News: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को प्राचीन ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया. उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला करने वालों को दंडित करेगी.

हम सब एक हैं'
‘डेली स्टार’ अखबार के मुताबिक युनूस ने कहा, 'अधिकार सबके लिए समान हैं. हम सब एक ही व्यक्ति हैं और हमारे पास एक ही अधिकार है. हमारे बीच कोई भेदभाव न करें. कृपया हमारी सहायता करें. धैर्य रखें और बाद में आकलन करें – हम क्या कर पाए और क्या नहीं. अगर हम असफल होते हैं, तो हमारी आलोचना करें.'युनूस ने कहा, 'हमारी लोकतांत्रिक आकांक्षाओं में हमें मुसलमान, हिंदू या बौद्ध नहीं बल्कि इंसान के रूप में देखा जाना चाहिए. हमारे अधिकार सुनिश्चित होने चाहिए. सभी समस्याओं की जड़ संस्थागत व्यवस्थाओं के क्षय में है. इसीलिए ऐसे मुद्दे उठते हैं. संस्थागत व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है.'

बता दें नोबेले पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने जारी हिंसा और तोड़फोड़ के बीच आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला था.

हिंदू धर्म पर हमला'

इस बीच ‘बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस’ (बीएनएचजीए) के प्रवक्ता और कार्यकारी सचिव पलाश कांति डे ने कहा, ‘बदलते राजनीतिक परिदृश्य के कारण हिंदू समुदाय पर हमला, लूटपाट, आगजनी, भूमि हड़पने और देश छोड़ने की धमकियों की घटनाएं बार-बार हो रही हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘यह सिर्फ व्यक्तियों पर हमला नहीं है बल्कि हिंदू धर्म पर हमला है.’

डे ने ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार में प्रकाशित खबर के हवाले से कहा, ‘सोमवार तक 48 जिलों में 278 स्थानों पर हिंदू समुदाय के खिलाफ हमले और धमकी देने की घटनाएं हुई हैं. हमने गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है, जिन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि इन मुद्दों को अगली कैबिनेट बैठक में उठाया जाएगा.’

‘जब भी सरकार बदलती है तो हमले होते हैं’
बीएनएचजीए के अध्यक्ष प्रभास चंद्र रॉय ने राजनीतिक बदलाव के समय हिंदू समुदाय के खिलाफ बार-बार होने वाली हिंसा पर दुख व्यक्त किया और कहा, ‘जब भी सरकार बदलती है, तो सबसे पहले हिंदुओं पर हमला होता है.’उन्होंने कहा, ‘पहले ऐसी घटनाएं कम होती थीं, लेकिन हाल में इनमें वृद्धि हुई है. हम इस देश में सुरक्षा के साथ रहना चाहते हैं. हम यहीं पैदा हुए हैं और इस देश में हमारे अधिकार हैं.’

मर्द हो या औरत, किसी भी धर्म का हो... 15 अगस्त को पूरे दिन सभी के लिए खुले रहेंगे इस मस्जिद के दरवाजेVisit My Mosque pro...
14/08/2024

मर्द हो या औरत, किसी भी धर्म का हो... 15 अगस्त को पूरे दिन सभी के लिए खुले रहेंगे इस मस्जिद के दरवाजे
Visit My Mosque program: किसी भी धर्म और समुदाय के पुरुष और महिला मस्जिद के अंदर जा सकेंगे और मस्जिद अंदर से कैसी दिखती है, ये देख सकेंगे. सभी धर्मों के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया है.

Mosque Open for All: मस्जिद अंदर से कैसी दिखती है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो अब आप भी मस्जिद के अंदर जाकर सबकुछ देख सकते हैं. ये मौका हैदराबाद के मस्जिद ने दिया है. किसी भी धर्म और समुदाय के पुरुष और महिला मस्जिद के अंदर जाकर देख सकते हैं. सभी को यह हैदराबाद के बंजारा हिल्स के रोड नंबर 10 पर स्थित मस्जिद-ए-मदीना 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी धर्मों के लोगों के लिए खुली रहेगी. यह हैदराबाद की पांचवीं मस्जिद है, जिसने 15 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी धर्मों के लोगों के लिए अपने दरवाजे खोलने का फैसला किया है. इससे पहले हैदराबाद की चार मस्जिदों ने स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए अपने दरवाजे खोले थे.

*मस्जिद* ने क्यों लिया ये फैसला?

यह फैसला सभी धर्मों के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने के लिए लिया गया है. किसी तरह की गलतफहमी को दूर करने के लिए 'Visit My Mosque' कार्यक्रम चलाया गया है और 15 अगस्त को सभी धर्मों के लोगों के लिए मस्जिद के दरवाजे खोले गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मस्जिद-ए-मदीना के मोहसिन अली ने कहा, 'हम नागरिकों को मस्जिद में सभी धर्मों के लोगों का स्वागत करने और उन्हें इस्लामी संस्कृति, धार्मिक प्रथाओं और मान्यताओं की झलक दिखाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.'

मोहसिन अली ने कहा कि 'Visit My Mosque' कॉन्सेप्ट सभी नागरिकों को मुसलमानों और उनकी आस्था प्रणाली के बारे में अधिक जानने में सक्षम बनाती है. यह राष्ट्रीय अखंडता को बढ़ावा देता है. यह पड़ोस में शांति, भाईचारा, एकता और सद्भाव को सक्षम बनाता है. यह एकता और दोस्ती का उत्सव है. शिक्षाविद् जाकिर हुसैन ने कहा कि इस्लाम और मुसलमानों के बारे में सवालों के जवाब देने के अलावा, आगंतुक स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय के योगदान के बारे में भी जान सकते हैं.

क्यों महत्वपूर्ण है 15 अगस्त का दिन

दरअसल, 15 अगस्त का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐतिहासिक मक्का मस्जिद ने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह में अहम भूमिका निभाई थी. हैदराबाद के मक्का मस्जिद के मौलवी अलाउद्दीन ने तुर्रेबाज खान के साथ मिलकर कोटी में स्थित उनके घर पर हमला करके अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया था. इसके बाद तुर्रेबाज खान को हैदराबाद में एक लैंपपोस्ट से लटका दिया गया था, वहीं मौलवी अलाउद्दीन को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सेलुलर जेल में बंद किया गया था. उन्होंने एक कोठरी में दो दशक से अधिक का समय बिताया था. वह अंडमान में कैद (काला पानी की सजा) होने वाले इन भागों से पहले भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे. अपनी सजा काटते समय उनकी मृत्यु हो गई थी.

मस्जिद-ए-मदीना के मोहसिन अली ने कहा कि हालांकि, निजाम के अधीन हैदराबाद राज्य अंग्रेजों का सहयोगी था, लेकिन कई धार्मिक नेताओं ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उन्हें दो मोर्चों पर लड़ना पड़ा- एक तरफ निजाम और दूसरी तरफ अंग्रेज. समाजसेवी मुनव्वर हुसैन ने कहा कि हैदराबाद में पिछले ‘विजिट माई मस्जिद’ कार्यक्रम बहुत सफल रहे और विभिन्न धर्मों के लोग मस्जिद, इस्लाम और मुसलमानों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सक्षम हुए. उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों ने गलत धारणाओं को दूर करने और शहर में भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने में भी मदद की.

Kolkata: आंखों में कांच के टुकड़े, चेहरे और पूरी बॉडी पर चोट; लेडी डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुले कई राजKolkata D...
13/08/2024

Kolkata: आंखों में कांच के टुकड़े, चेहरे और पूरी बॉडी पर चोट; लेडी डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुले कई राज
Kolkata Doctor R**e-Murder Case: कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिवार को सौंप दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि लेडी डॉक्टर के आंखों में कांच के टुकड़े थे और चेहरे पूरी बॉडी पर चोट के निशान थे.

Kolkata Doctor Post-Mortem Report: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. लेडी डॉक्टर की चार पन्नों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पीड़ित के परिवार को सौंप दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पीड़िता के साथ पहले रेप किया गया और इसके बाद गला घोंटकर और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. बता दें कि 8-9 अगस्त की रात को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद शुक्रवार (9 अगस्त) को लेडी डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में मिला.

प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था खून, पूरे शरीर पर चोट के निशान

लेडी डॉक्टर की चार पन्नों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बलात्कार की पुष्टि हुई है. लेडी डॉक्टर के साथ आरोपी ने बलात्कार किया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि लेडी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था. इसके साथ ही उसकी पूरी बॉडी पर चोट के निशान थे. इसके अलावा उसकी दोनों आंखों और मुंह से भी खून बह रहा था. उसेक चेहरे, पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, उंगली और होंठ में भी चोट के निशान थे. रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच पीड़ित का गला घोंटकर हत्या की गई थी. आरोपी ने दो बार उसका गला घोंटा था और इससे पहले उसके साथ बलात्कार भी किया था

आंखों में कांच के टुकड़े, चेहरे पर गंभीर चोट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह कहा जा रहा है कि पीड़ित डॉक्टर ने आरोपी संजय से खुद को बचाने के लिए विरोध किया होगा, जिससे झड़प में उसके चश्मे का शीशा टूट गया और उसके टुकड़े उसकी आंखों में घुस गए, जिसके बाद उसकी आंखों से खून बहने लगा. इसके अलावा उसने हाथापाई के दौरान चिल्लाई होगी और उसे चुप कराने के लिए आरोपनी ने उसका चेहरा दीवार पर मारा होगा, जिससे उसे चेहरे पर गंभीर चोट लगी है.

TMC नेता कुणाल घोष ने जारी किया ऑडियो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्रेनी डॉक्टर के घर जाकर उसके माता-पिता और परिवार के सदस्यों से बात की. परिजनों से मिलने के बाद ममता ने बंगाल पुलिस को 7 दिन में केस सुलक्षा देने का अल्टीमेटम भी दे दिया. दूसरी तरफ, TMC नेता कुणाल घोष ने एक ऑडियो जारी किया है. ऑडियो में दावा किया गया कि है इस मामले में एक से ज़्यादा आरोपी शामिल थे जो रसूखदार हैं. ज़ी न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

कुणाल घोष द्वारा जारी ऑडियो में क्या?

पहला व्यक्ति- R G Kar की घटना थोड़ी बताओ.
दूसरा व्यक्ति- R G Kar की पूरी घटना दिखावा है, प्रिंसिपल और उनके साथी ही करा रहे हैं. मूवमेंट का कोई चेहरा होगा या अथॉरिटी गलत बयानबाजी कर रहा है, इसके खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल रहा है, हमें अच्छा लग रहा है कि बाहरवाले भी हमारे साथ हैं, लेकिन हम खुद sustainable नहीं हैं, क्योंकि RG Kar का एक इतिहास है rightist movement को दबाने का, कल एक वीडियो सामने आया कि एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया गया है, वो एक संदिग्ध है, संग-संग हमने व्हीसल ब्लोअर किया है, अथॉरिटी ने सोचा था उससे हम भूल जाएंगे, लेकिन हमारे पास उतना तो IQ है कि हम समझ सकें कि वो काम एक व्यक्ति के द्वारा करना संभव नहीं

Address

Fathepur Chnadila
Faridabad
121001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CDN News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share