INDC Network

INDC Network INDC Network – बदलते भारत के साथ!
यह एक स्वतंत्र एवं प्रमाणित डिजिटल न्यूज़ चैनल है|
(2)

01/09/2026

बिश्केक में हुई मोदी और पुतिन की खास बातचीत | INDC Network

01/09/2026

Maharashtra News: बेटियों की फीस के लिए मां ने नंगे पैर दौड़कर जीती मैराथन | INDC Network



महाराष्ट्र के बीड की 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने अपनी बेटियों के भविष्य के लिए ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। बिना किसी ट्रेनिंग के रमाबाई ने नंगे पैर मैराथन में हिस्सा लिया और जीत हासिल कर 3,000 रुपये का इनाम अपने नाम किया।

रमाबाई के पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। वह खाना बनाकर अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाती हैं। आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने बेटियों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य का सपना नहीं छोड़ा।

मैराथन में दौड़ते वक्त उनके पैरों में चप्पल तक नहीं थी, लेकिन बेटियों के सपनों को पूरा करने का हौसला था। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने प्रतियोगिता जीत ली।

रमाबाई ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, “मैं हर दिन बच्चों के भविष्य के लिए दौड़ती हूं… आज अपने लिए दौड़ी।”

31/08/2026

Sanjay Singh: सुभाष चन्द्रा को लेकर संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना | INDC Network

31/08/2026

करणी सेना के आंदोलन में भीड़ नहीं, चंद्रशेखर की तारीफ | INDC Network



UGC रेगुलेशन और आरक्षण के विरोध में करणी सेना की ओर से आयोजित आंदोलन में अपेक्षा के मुताबिक भीड़ नहीं जुट पाई। कार्यक्रम में कम संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद करणी सेना के नेताओं का एक बयान चर्चा में आ गया है।

वीडियो में करणी सेना के नेता यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “अभी चंद्रशेखर बोल देगा, एक मिनट में 1 लाख आदमी इकट्ठा हो जाएगा, हमारे 100 आदमी इकट्ठे नहीं हो पाए।” इसके बाद नेताओं ने आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जनसभा जुटाने की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी एक आवाज पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो सकते हैं।

UGC रेगुलेशन 2026 और आरक्षण के मुद्दे को लेकर आयोजित इस आंदोलन में कम भीड़ की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है। चंद्रशेखर आजाद को लेकर करणी सेना नेताओं की टिप्पणी ने इस पूरे घटनाक्रम को और सुर्खियों में ला दिया है।

31/08/2026

लखनऊ में मायावती की बड़ी बैठक, 2027 चुनाव पर मंथन | INDC Network



लखनऊ स्थित बीएसपी प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी प्रमुख मायावती की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट के सभी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी 75 जिला अध्यक्ष भी शामिल हुए हैं।

बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मायावती पार्टी नेताओं के साथ गहन मंथन कर रही हैं। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।

इसके अलावा सर्वसमाज में बीएसपी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा होगी। मायावती पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट भी लेंगी और संगठन को लेकर आगे की कार्ययोजना पर जरूरी दिशा-निर्देश देंगी।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। मायावती पार्टी संगठन की तैयारियों और चुनावी रणनीति को लेकर नेताओं को महत्वपूर्ण निर्देश देंगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं। बीएसपी विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पुत्र भी बैठक में शामिल हुए हैं और पिता के निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीएसपी की यह बैठक पार्टी की आगामी रणनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

31/08/2026

सपा MLC लाल बिहारी यादव का बयान वायरल, बोले- अखिलेश कुत्ते को भी भेजें तो उसे वोट देना | INDC Network



समाजवादी पार्टी के MLC लाल बिहारी यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आजमगढ़ में आयोजित एक शिक्षक गोष्ठी के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भी भेज दें, तब भी उसी को वोट देना चाहिए।

लाल बिहारी यादव गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि व्यक्ति से ज्यादा पार्टी और संगठन महत्वपूर्ण है।

‘व्यक्ति से ज्यादा पार्टी महत्वपूर्ण’

सपा MLC ने कहा कि चुनाव में व्यक्ति की बजाय पार्टी और संगठन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनके इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर यूपी की सियासत में चर्चा तेज हो गई है।

‘2027 का चुनाव जीवन-मरण का चुनाव’

लाल बिहारी यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव से पहले 2026 का MLC चुनाव जीतना जरूरी है।

उन्होंने बैलेट पेपर से होने वाले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2026 का चुनाव जीतना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें EVM का इस्तेमाल नहीं होगा। उन्होंने समर्थकों से इस चुनाव को गंभीरता से लेने और पार्टी को जिताने की अपील की।

31/08/2026

अमेठी में स्कूल बस-टैंकर की भिड़ंत, 25 बच्चे घायल | INDC Network



उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्कूल बस और दूध टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्कूल बस सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत 25 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल और CHC में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में 2 बच्चों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

31/08/2026

Akhilesh Yadav की PC में AI वीडियो, योगी को चिलम पीते दिखाया | INDC Network

31/08/2026

Damodar Singh Yadav: चंद्रशेखर भाई के माँ-बाप को कुछ कहोगे, जमीन में गाड देंगे | INDC Network

31/08/2026

Akhilesh Yadav: मंदिर का भिखारी भी मंदिर में चोरी नहीं करता लेकिन.. | INDC Network

Address

INDC Network
Farrukhabad
209625

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when INDC Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to INDC Network:

Shortcuts

Share