
08/05/2025
परहित सरिस धरम नहि भाई : डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव
हनुमान सेना के संरक्षक डॉ. जितेन्द्र एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद सिंह गौर ने जरूरतमंदों महिलाओं को बांटीं साड़ियाँ
नम आँखों से दी गई स्व. प्रवेश कुमारी गौर को चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद। परहित सरिस धरम नहि भाई....! मानव वही है जो मानवता का धर्म निभाते हुए दूसरों की मदद करे और उनके काम आए। मानवता कहें या इन्सानियत कहें यही ऐसी चीज है जो हमें पशुओं से भिन्न करती है।
यह उदगार हनुमान सेना के संरक्षक, मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन, वरिष्ठ शिक्षाविद्, सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव ने व्यक्त किये। वरिष्ठ समाजसेवी हनुमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर की पत्नी स्व0 प्रवेश कुमारी गौर की चतुर्थ पुण्यतिथि पर नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम वीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा पति और पत्नी गाड़ी के दो पहिए के समान होते हैं। किसी एक का असमय चला जाना बड़ा ही पीड़ादायक होता है। धन्य हैं गौर जी जो इस पीड़ा को हृदय की गहराइयों में लोगों से छिपाकर अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं। भगवान शंकर की भांति उन्होंने पीड़ा रूपी गरल को पी लिया।
इससे पूर्व पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ एवं सुंदर पाठ हनुमान चालीसा के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। यज्ञ आचार्य सर्वेश शुक्ला ने मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया, जिसमें डॉ. जितेंद्र सिंह यादव सहित कई अन्य लोगों ने आहुतियां डालीं। डॉ. जितेन्द्र ने जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं। डॉ. जितेंद्र सिंह यादव का स्वागत सुरेंद्र सिंह गौर ने द्वारा माला पहनाकर व अंग वस्त्र पहनाकर हनुमान जी का गदा भेंट कर किया।
सुरेन्द्र सिंह गौर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। हनुमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, मेरे स्नेहीजन मेरा परिवार हैं, जो मुझे ताकत देते हैं। उन्होंने समाजसेवी डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा, आप से मैं बहुत कुछ सीखता हूं।
इस अवसर पर हनुमान सेना के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप यादव टीटू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह यादव चुन्नू, प्रधान कोकापुर सुरेंद्र सिंह यादव, राजाराम इंटर कॉलेज अचरा खलबारा के प्रधानाचार्य को कुनेंद्र गंगवार, प्रधान राजीव यादव, प्रधान अजय राज यादव, प्रधान मनोज यादव, प्रधान संजीव यादव, जोगिंदर सिंह यादव, रजत यादव, स्वदेश सिंह, अरविंद शाक्य, सुमित शाक्य मनोज शाक्य, कप्तान सिंह पाल, ठाकुर राजेंद्र सिंह, विजय सिंह गौर, अजेंद्र प्रताप सिंह चंचल, प्रतिपाल सिंह, बाबू सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, अश्विनी यादव, राहुल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए लोगों ने स्वर्गीय श्रीमती प्रवेश कुमारी गौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jitendra Singh Yadav Surendra Singh Gaur Pradeep Yadav Titu