15/09/2026
बड़ोपल: निर्माणाधीन भव्य अनुसूया माता मंदिर पहुंचे संत हितु प्रिया शरण जी, कई विशिष्ट हस्तियों ने लिया आशीर्वाद
बड़ोपल। बड़ोपल गांव में निर्माणाधीन विशाल एवं भव्य अनुसूया माता मंदिर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंदिर निर्माण की गरिमा और भव्यता का अवलोकन करने के लिए बरसाना से पूज्य संत हितु प्रिया शरण जी महाराज देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनेक धर्मप्रेमी एवं प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ मंदिर प्रांगण पहुंचे।
इस दौरान श्री मनोज सोनी जी ने मंदिर की गरिमा देखने पहुंचे पूज्य संत और सभी गणमान्य अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया तथा अंत में सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पहुंचे प्रमुख अतिथि व धर्मप्रेमी:
* संत हितु प्रिया शरण जी (बरसाना)
* श्रीमती मीनू चावला (विभागाध्यक्ष, दूरस्थ शिक्षा विभाग, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी)
* श्री रणवीर सिंह जी (जिला अध्यक्ष, गौ सम्मान आह्वान अभियान)
* श्रीमती इंदु हसीजा (सामान्य अस्पताल, हिसार)
* श्रीमती चेतना कौशिक
* श्री श्याम गिरधर जी (श्री राम लीला कमेटी, विद्युत नगर)
* श्रीमती रागिनी उपाध्याय
* श्री तनिष्क जी (मध्यप्रदेश)
* श्री हरदेव अग्रवाल जी (मध्यप्रदेश)
* श्री रितिक भारद्वाज (कोलकाता)
* श्री सतपाल पंडित जी (आदमपुर)
धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र की इन हस्तियों के आगमन से मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्री मनोज सोनी जी ने बताया कि निर्माणाधीन अनुसूया माता मंदिर आने वाले समय में क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक केंद्र बनेगा।