27/08/2026
भूना: शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में राखी बनाओ प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता तथा राखी की मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, कल्पनाशक्ति और रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।