20/05/2026
हरिद्वार में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, शौर्य और ईमानदारी के प्रतीक, आदरणीय मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
खंडूड़ी जी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, कड़े अनुशासन और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका जाना देवभूमि के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति