AB news networks

AB news networks Stay updated with the latest breaking news, trending stories, and unbiased journalism.

We bring you top headlines from politics, entertainment, sports, and more – fast, accurate, and reliable.
📢 For advertisement and business inquiries, contact us via DM

01/01/2026

चेयरमैन भाई राममेहर धारसूल ने दी नववर्ष 2026 की बधाई, शुभकामनाएं 💐🙏

नव वर्ष की सभी को शुभकामनाएं, विज्ञापन देने वालों का दिल से आभार, पत्रकार मास्टर बृजपाल जाखल 095188 34710
01/01/2026

नव वर्ष की सभी को शुभकामनाएं, विज्ञापन देने वालों का दिल से आभार, पत्रकार मास्टर बृजपाल जाखल 095188 34710

26/11/2025
26/11/2025

कुरूक्षेत्र में गुरु श्री तेगबहादुर जी की शहादत के 350 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम हरियाणा नायब सैनी 25.11.2025

संविधान को कमजोर करने या बदलने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे: सांसद कुमारी सैलजाकहा-संविधान बदलने की बात कोई ...
28/06/2025

संविधान को कमजोर करने या बदलने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे: सांसद कुमारी सैलजा

कहा-संविधान बदलने की बात कोई आकस्मिक बयान नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश है

चंडीगढ़, 28 जून।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से बार-बार भारतीय संविधान को बदलने की बात कोई आकस्मिक बयान नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश का हिस्सा है। यह एक सुव्यवस्थित एजेंडा है, जिसका उद्देश्य डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित हमारे संविधान की आत्मा पर सीधा आघात करना है।

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा को संविधान असहज करता है क्योंकि यह संविधान समता, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की गारंटी देता है। यही संविधान सदियों से वंचित समाजों को अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करता आया है। अब उन्हीं अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही है। कभी आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से संविधान को बदलने की बात करते हैं, तो कभी भाजपा सरकार के मंत्री ऐसे बयानों और नीतियों को बढ़ावा देते हैं जो सीधे संविधान की मूल भावना के विरुद्ध हैं। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानती है कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। यह संविधान ही है जिसने भारत को विविधता में एकता के सूत्र में पिरोया, हर नागरिक को समान अधिकार और अवसर दिए। इसे कमजोर करने या बदलने की किसी भी कोशिश को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कुमारी सैलजा ने कहा कि वे स्पष्ट करना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी विचार, नीति या प्रयास का डटकर विरोध करेगी जो संविधान के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध हो। बाबा साहेब आंबेडकर ने जिस संविधान का निर्माण किया, वह करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के संघर्ष का परिणाम है। उस पर हमला करना दरअसल इन सभी वर्गों की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। हम भाजपा और आरएसएस के इस संविधान विरोधी एजेंडे को देश के हर कोने में बेनकाब करेंगे। हम जनता को जागरूक करेंगे, और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए यह समय एकजुट होने का है। वे देश के तमाम संवेदनशील, जागरूक और न्यायप्रिय नागरिकों से अपील करती है कि वे इस साजिश को समझें और इसे नकारें। कांग्रेस पार्टी और वे स्वयं इस लड़ाई में सबसे आगे खड़े रहेंगे। संविधान को कोई छू नहीं सकता, जब तक देश की जनता जागरूक और संगठित है।

फोटो कुमारी सैलजा

चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय चौटाला  युवा प्रदेश अध्यक्ष जेजेपी पार्टी
28/06/2025

चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय चौटाला युवा प्रदेश अध्यक्ष जेजेपी पार्टी

17/06/2025

हरियाणा के फतेहाबाद जिला के टोहाना में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर विचार विमर्श करने पहुंचे नेताओं में आपस में ही हुई धक्का मुक्की
हरपाल बुडानिया ने कांग्रेस के मौजूदा MLA परमवीर सिंह के समर्थकों पर लगाए गंभीर आरोप

12/06/2025

🚨 ब्रेकिंग: अहमदाबाद AI171 क्रैश — यात्रियों की मौत की संख्या अभी स्पष्ट नहीं!

आज एयर इंडिया AI171 (Boeing 787) फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी। 242 यात्री + 12 क्रू सवार थे। अभी तक मात्र 30–35 शव निकाले गए हैं, लेकिन अस्पतालों को 100+ शव भेजे जाने की खबर है। कई लोग घायल या मलबे में दबे हो सकते हैं — इसलिए "सभी यात्रियों की मौत" कहना अभी सही नहीं है।

🚑 राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी हैं। अपडेट्स के लिए जुड़े रहें — AB News Network

12/06/2025

🚨 बड़ी खबर: उत्तर भारत में भीषण गर्मी
- IMD की रिपोर्ट के अनुसार, जून में यह इलाका मध्य से मौसमीय औसत से 2–4 दिन अधिक हीटवेव का सामना कर सकता है।
- दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 46–47°C तक दर्ज किया गया तापमान।

📌 AB News Network पर जुड़े रहें – ताज़ा अपडेट्स, सच्ची खबरें, सबसे पहले।

Address

NEAR BUS STAND JAKHAL MANDI
Fatehabad
125133

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AB news networks posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share