SPN News

SPN News हर खबर पर हमारी पकड़

31/07/2026

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो के आधार पर ऐसे लोगों की पहचान की गई है जो विद्यालय के छात्र या शिक्षक नहीं है, इनमें आसपास के कुछ अभिभावक, दुकानदार और कुछ संदिग्ध लोग भी शामिल हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले छात्र अंकुर कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक आईडी बनाकर आंदोलन में शामिल छात्रों से जुड़ने और समर्थन देने की अपील की है। इस माध्यम से अब तक 74 लोग जुड़ चुके हैं। छात्र ने कहा है कि आगे की जानकारी इसी प्लेटफॉर्म के जरिए साझा की जाएगी। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि कहीं छात्रों का किसी राजनीतिक उद्देश्य से इस्तेमाल तो नहीं किया गया, वहीं फिलहाल पुलिस पूरे मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्काल कार्य कराए जा रहे हैं। परिसर की सफाई कराई गई है तथा दो नए वाटर कूलर और 20 पंखे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

31/07/2026

BREAKING –– FATEHPUR

फतेहपुर पुलिस को मिली दो बड़ी हाईटेक सौगातें।

डॉग स्क्वायड में शामिल हुआ प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग 'सूर्या'।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में किया निरीक्षण।

हत्या, चोरी, डकैती समेत जघन्य अपराधों के खुलासे में करेगा मदद।

सड़क सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को भी किया रवाना।

स्पीड लेजर गन, ब्रेथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर और ई-चालान सिस्टम से होगी कार्रवाई।

ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर रहेगी कड़ी निगरानी।

ब्लैक स्पॉट, हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर होगी इंटरसेप्टर वाहन की तैनाती।

पुलिस का दावा—अपराधों के खुलासे और सड़क सुरक्षा, दोनों को मिलेगी नई मजबूती।

31/07/2026

BREAKING – FATEHPUR

खजाने के लालच में खोजकरन बाबा की मजार के नीचे खोदा 6 फीट गहरा गड्ढा

किशुनपुर थाना क्षेत्र के सिटकिहापर मजरे सिलमी गांव की घटना

अराजक तत्वों ने रात के अंधेरे में मजार के नीचे की खुदाई

मौके पर मिले गुटखा के खाली पाउच, कई लोगों के शामिल होने की आशंका

खोजकरन बाबा की मजार पर हर गुरुवार लगता है मेला

मजार पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की गहरी आस्था

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा भरवाया

सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू

पुलिस ने घटना की जांच तेज की

31/07/2026

ब्रेकिंग फतेहपुर

खाद गड्ढे की सरकारी जमीन पर बना रहा था मकान, बुलडोजर से ढहाया गया अतिक्रमण

फतेहपुर के सदर तहसील क्षेत्र के दूलापुर गांव में खाद गड्ढे की सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई की।

जयपाल पुत्र गजराज पर खाद गड्ढे की जमीन पर बाउंड्री कर मकान बनाने का आरोप।

शिकायत मिलने पर तहसीलदार सदर अमरेश सिंह ने लेखपाल आक्रोश गौतम से कराई जांच।

जांच में निर्माण खाद गड्ढे की सरकारी भूमि पर पाया गया।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय स्तर पर विरोध भी हुआ।

इसके बाद राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची।

प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटवाकर निर्माण ध्वस्त कराया।

कार्रवाई के दौरान लेखपाल सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

30/07/2026

ब्रेकिंग फतेहपुर

श्रावण सोमवार से पहले डीएम-एसपी ने संभाली कमान, तांबेश्वर धाम और ओम घाट का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया संयुक्त निरीक्षण।

तांबेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में सुरक्षा, साफ-सफाई और CCTV व्यवस्था का लिया जायजा।

ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यवस्थाओं की भी जांच की।

हुसैनगंज क्षेत्र के ओम घाट पहुंचकर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण।

संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्रावण मास के आगामी सोमवार व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका, शहर कोतवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

30/07/2026

जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर रामप्रकाश गुप्ता की संदिग्ध मौत, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

Breaking Fatehpur

सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती जाने वाले कच्चे मार्ग पर मिला युवक का शव।

सुबह करीब 6:50 बजे पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक के सिर के पीछे गंभीर चोट का निशान मिला।

घटनास्थल से शराब की बोतल, चार प्लास्टिक के गिलास, नमकीन के पैकेट और मोबाइल फोन बरामद।

मृतक की पहचान रामप्रकाश गुप्ता पुत्र रामसजीवन गुप्ता, निवासी राधानगर के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार मृतक थाना राधानगर का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ चोरी व नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज थे।

रामप्रकाश 10 अप्रैल 2026 को जेल से रिहा हुआ था।

परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच में जुटी, विधिक कार्रवाई जारी।

मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने दी।

फतेहपुर 30 जुलाई 2026आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया, फतेहपुर के आदेश तथा सहाय...
30/07/2026

फतेहपुर 30 जुलाई 2026
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया, फतेहपुर के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य बी०एस० कुशवाहा के नेतृत्व में जनपद-फतेहपुर के रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करके स्वच्छता सम्बन्धित कमियों सुधार करवाया गया। इस प्रकार कुल 02 नमूनें संग्रहित किये गये। उक्त संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है-
1. बस स्टाप ज्वालागंज स्थित अम्बर गुप्ता द्वारा संचालित जायसवाल कैंटीन से रंगीन चटनी का नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया तथा मौके पर अस्वथयकर अवस्था में रखे समोसा, कचौड़ी, पकौड़ी जिनकी मात्रा लगभग 05 कि०ग्रा० था। मौके पर नष्ट कराया गया।
2. आई०जी०आर०एस० शिकायत के अन्तर्गत मवई, हुसैनगंज स्थित बंगाली स्वीट हाउस से छेना मिठाई का नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया।
उक्त सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
आगामी कॉवड़ यात्रा के दृष्टिगत मार्गों में स्थित ढाबों, होटलों एवं रेस्टोरेंटों पर फूड सेफ्टी कनेक्टीविटी एप से सम्बन्धि स्टीकर चिपकाया गया तथा खाद्य पदार्थों के रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाने हेतु खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया तथा स्वच्छता से सम्बन्धित सुधार कराया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद-फतेहपुर में अभियान एवं शिकायत के अन्तर्गत जॉच दल द्वारा कुल 378 नमूने लिया गये, जिसमें 175 नमूने अधोमानक तथा 31 नमूनें असुरक्षित पाये गये। जिनके विरूद्ध कुल 215 वाद मान्नीय न्यायालय में दायर किये गये तथा मा० न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय द्वारा कुल 1762000/-अर्थदण्ड आपरोपित किया गया। असुरक्षित पाये गये नमूनों में जिसमें खोया के 02 (विजातीय वसा पाये जाने के कारण), सरसों के तेल का 01 (मैटीलीन यलो कलर), मसालें 03 (मृत कीड़े एवं अखाद्य रंग), बेसन 01 (अखाद्य रंग), दाले 03 (मृत कीड़े). पानी के पाउच 03 (इकोलाई वैक्टिरियाँ), मिठाइयों के 08 (खाद्य रंग की मात्रा अधिक पाये जाने पर), नमकीन 03 (खाद्य रंग की मात्रा अधिक पाये जाने पर), मीठी सुपाड़ी 01 (तम्बाकू मिलावट पाये जाने पर) प्रमुख रूप से पाये गये।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र, धीरज कुमार दीक्षित, सुश्री अनुराधा कुशवाह व देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।

30/07/2026

ब्रेकिंग फतेहपुर

सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद से हाईस्कूल की छात्रा पारुल यादव लापता।

छात्रा के लापता होने से परिजनों में चिंता, लगातार की जा रही तलाश।

परिजनों की तहरीर पर किशनपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मंगलवार को कॉलेज में पानी, बिजली समेत अन्य समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया था प्रदर्शन।

पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी, संभावित स्थानों पर की जा रही खोजबीन।

मामले की हर पहलू से जांच कर रही है किशनपुर थाना पुलिस।

किशनपुर थाना क्षेत्र का मामला।

29/07/2026

#फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया सलेमाबाद गांव में बुधवार शाम गैस वेल्डिंग के दौरान सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके में वेल्डिंग का काम कर रहे दुकानदार दीपू पटेल (45) और बैंक ऑफ बड़ौदा आए शिवमंगल (21) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि अन्य किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

29/07/2026

ब्रेकिंग फतेहपुर

1857 की क्रांति का अमर गवाह है फतेहपुर की बावनी इमली

बिंदकी तहसील के खजुहा क्षेत्र में स्थित है ऐतिहासिक बावनी इमली।

28 अप्रैल 1858 को अंग्रेजों ने ठाकुर जोधा सिंह अटैया सहित 52 क्रांतिकारियों को इमली के पेड़ पर दी थी फांसी।

52 शहीदों की याद में इस स्थान का नाम पड़ा "बावनी इमली"।

आज यहां शहीद स्मारक स्थापित है, जहां हर वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

बावनी इमली फतेहपुर की वीरता, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा का प्रतीक मानी जाती है।

Address

Fatehpur
212601

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SPN News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SPN News:

Shortcuts

Share