07/06/2026
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को जेएसपी ने बांटे नियुक्ति पत्र
फतेहपुर। जनहित संकल्प पार्टी (जेएसपी) द्वारा संगठन बूथ स्तर तक पहुंच बना रही है। बिंदकी क्षेत्र के कोराई स्थित ईरा गार्डन में बूथ कमांडर एवं सह बूथ कमांडर नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के बिंदकी प्रभारी एवं समाजसेवी एडवोकेट वीरेंद्र सिंह पटेल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर पटेल (आर.एस. पटेल) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय प्रभारी रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल चितौरी तथा प्रदेश महासचिव सुनील फौजी शामिल रहे। वहीं जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल एवं सरदार सेना के जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल (गोलू) समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर पटेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार के तहत विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा मंजू देवी को महिला जिलाध्यक्ष, मसुद्दी एवं प्रकाश नारायण को जिला सचिव, अजय एवं त्रिभुवन पटेल को जिला महासचिव तथा लालजीत विश्वकर्मा को जिला युवा मंच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के अन्य कार्यकर्ताओं को भी संगठनात्मक दायित्व दिए गए।इस अवसर पर आगामी चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार तथा जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने पदाधिकारियों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
#जनहित_संकल्प_पार्टी #डॉ_रामशंकर_पटेल #वीरेंद्र_सिंह_पटेल