Sikar Tez

Sikar Tez Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sikar Tez, News & Media Website, Fatehpur.

496 वां विराट लक्ष्मीनाथ महोत्सव आजनगर भ्रमण करेगें नगरअराध्य देव लक्ष्मीनाथ महाराजविशाल शोभा यात्रा के बाद रात्रि को मं...
01/05/2026

496 वां विराट लक्ष्मीनाथ महोत्सव आज
नगर भ्रमण करेगें नगरअराध्य देव लक्ष्मीनाथ महाराज
विशाल शोभा यात्रा के बाद रात्रि को मंदिर सभगृह में बाल कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतिया दी जायेगी
10 लाख फूलों से सजेगा दरबार, 700 से अधिक पुरूष महिला कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्था
भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा की तर्ज पर ठाकुर जी करेंगे नगर भ्रमण
ध्वज लेकर चलेंगी 2100 महिलाए
महोत्सव पर करीब 1 करोड़ रुपए होते खर्च। भक्तों के द्वारा दिया जाता है चंदा
देशभर के 400 कलाकार देंगे प्रस्तुति
10 लाख फूलों से सजेगा दरबार, बंगाली कागीगरों की ओर से तैयार और सजाए रथ पर सवार होकर निकलेंगे ठाकुर जी
फतेहपुर शेखावाटी,नगर सेठ भगवान लक्ष्मीनाथ महाराज के शुभागमन दिवस पर आज शुक्रवार 1 मई को आयोजित होने वाला 496 वाँ विराट महोत्सव अपने आप में विराट है। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तर्ज पर कस्बे में ठाकुर जी महाराज नगर भ्रमण पर निकलेंगे। एक दिन के इस विराट महोत्सव के लिए कई महीनों से तैयारियां की जा रही है। मंदिर कमेटी के साथ साथ आयोजन समिति से जुड़े लोग तैयारियों में जुटे हुए है। इस बार महोत्सव अपने आप में भी विशेष है। इस बार महोत्सव में भोपाल का झांझ मजीरा, केरल की संजीव झांकी खास होगी।
मंदिर कमेटी के सचिव पंवन खेडवाल ने बताया की आयोजन पूरी तरह भक्तों के द्वारा करवाया जाता है। मंदिर कमेटी के सहयोग से आयोजन समिति पूरी बागडोर संभालती है। एक दिन के महोत्सव पर एक करोड़ रुपए तक का खर्चा आता है। यह पूरा पैसा ठाकुर जी के भक्त मंदिर कमेटी के माध्यम से खर्च करते है। विराट महोत्सव की भव्यता का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंदिर को सजाने के लिए बंगाल के कारीगर 25 दिन से तैयारियों में जुटे है। मंदिर को ओरिजनल फूलों से सजाया जाएगा। आयोजन समिति के कमल सैनी एवं अनूप बियाला बताया कि इस बार मंदिर की सजावट में 10 लाख से अधिक फूल लगेंगे। यह फूल पश्चिम बंगाल एवं अन्य जगहों से मंगवाए गए है। मन्दिर परिसर में कारीगर ओरिजनल फूलों से सजावट करेंगे। इस दौरान हजारों भक्त ठाकुर जी के दर्शन करेंगे। नगर सेठ के विराट महोत्सव में इस बार 400 से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस बार भोपाल की झांझ मजीरा वादन प्रमुख आकर्षण होगा। इसके अलावा इस आयोजन में लोक संस्कृक्ति की झलक देखने को मिलती है। महोत्सव में केरल की झांकी, दिल्ली के कलाकारों द्वारा झाकियां एवं राजस्थानी कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकी एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आज एक मई को होने वाले विराट महोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। आयोजन समिति से जुड़े कमल सैनी एवं अनूप बियाला ने बताया कि शोभायात्रा में 700 से अधिक पुरूष महिला कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। विभिन्न व्यवस्था इन कार्यकताओं के जिम्मे रहेगी। यह कार्यकर्ता निःशुल्क सेवाएं देते है। शोभायात्रा में 60 से अधिक स्थानों पर पानी, जूस एवं अन्य व्यवस्थाएं निशुल्क रहेगी।कार्यक्रम मे दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकता, असम, सूरत सहित देश के विभिन्न जगहो से प्रवासी व प्रदेश के कोने कोने से भक्त शिरकत करेगें।
भव्य शोभायात्रा में यह होगे आकर्षण का केन्द
आराध्यदेव भगवान श्री लक्ष्मीनाथ नगर बाबा के 496 वें विराट महोत्सव पर आज निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में विभिन्न राज्यो की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी एव हाथी, घोडे, उटो का शाही लवाजमा एव पुष्प वर्षा, शिव नन्दी बारात, जगन्नाथ प्रभु की विशेष झांकी तथा सिन्दूरी हनुमान, 31 मुखी काली माता व दिल्ली, केरल के कलाकारो द्वारा आकर्षक संजीव झांकिया, सहरिया आदिवासी नृत्य, विश्व प्रसिद्ध कच्छी घोडी नृत्य व चकरी नृत्य सहित विभिन्न झांकिया प्रमुख रूप से शामिल होगी।
ध्वज लेकर चलेंगी 2100 महिलाए
भगवान लक्ष्मीनाथ की शोभायात्रा में करीब 2100 से अधिक महिलाएं शामिल होगी, जो ठाकुर जी भगवान का ध्वज लेकर चेलगी।
एव निशान यात्रा सहित भजन कलाकार भी शोभायात्रा में भाग लेगे।
कस्बे के विभिन्न मार्गो पर मंदिर समिति की ओर गेट लगाए गए है इनसे लक्ष्मीनाथ के भक्त महोत्सव में प्रवेश करंगे।
विशाल शोभा यात्रा के बाद रात्रि को मंदिर सभगृह में बाल कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतिया दी जायेगी।
496 वर्ष पूर्व गोरूजी भोजक लाए थे प्रतिमा: मंदिर पुजारी ने बताया की भगवान लक्ष्मीनाथ की प्रतिभमा सम्वत 1529 मे आलोर, हैदराबाद वर्तमान पाकिस्तान के पठान मुहम्मद अली को भूमि के नीचे मिली थी और करीब 59 वर्ष तक उनके पास ही रही।

मंगलवार को सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और पूर्व सीकर विधायक रतनलाल जलधारी ने कलेक्...
28/04/2026

मंगलवार को सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और पूर्व सीकर विधायक रतनलाल जलधारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से ग्राम रथों के लिए हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। #सीकर

चूरू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तीन व्यक्तियों को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिर...
23/04/2026

चूरू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तीन व्यक्तियों को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। #चूरू
Sikar Tez

पचपदरा रिफायनरी में आग लगने की घटना ने उद्घाटन से एक दिन पहले अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।   #पचपदरा
21/04/2026

पचपदरा रिफायनरी में आग लगने की घटना ने उद्घाटन से एक दिन पहले अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। #पचपदरा

फतेहपुर के हरसावा गांव के पास एनएच 52 पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार ट्रक आपस में टकरा गए। हादसा रात 2 बजे हुआ। स्थानी...
16/04/2026

फतेहपुर के हरसावा गांव के पास एनएच 52 पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार ट्रक आपस में टकरा गए। हादसा रात 2 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

फतेहपुर शेखावाटी के अंबेडकर सर्किल पर आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शंकरलाल गोडिया, भंवर लाल शास्त्री, ब...
15/04/2026

फतेहपुर शेखावाटी के अंबेडकर सर्किल पर आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शंकरलाल गोडिया, भंवर लाल शास्त्री, बीरबल की चिरानिया, पार्षद सुरेश चिरानिया, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र महिचा, शिवपाल रांगेरा पार्षद धर्मेंद्र महिचा, शाहिद आदि की उपस्थिति में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक हाकम अली खान ने कहा कि बाबा साहेब के विचार हमें समानता और न्याय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। Sikar Tez

मुकुल चौधरी ने आज पूरे राजस्थान का नाम रोशन कर दिया। राजस्थान के झुंझुनूं का नाम रोशन कर दिया lllllLSG के युवा बल्लेबाज ...
10/04/2026

मुकुल चौधरी ने आज पूरे राजस्थान का नाम रोशन कर दिया।
राजस्थान के झुंझुनूं का नाम रोशन कर दिया lllll
LSG के युवा बल्लेबाज की 27 गेंदों में 54 रन की जबरदस्त और दमदार पारी के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। कल खेले गए आईपीएल मैच KKR और LSG यानी कोलकता और लखनऊ के बीच खेला गया T20 IPl में बहुत तेज गति से रन बनाने होते अंतिम ओवर में कम गेंदों में ज्यादा रन की स्थिति को पार कर लेता है वही हीरो बनता है और झुंझुनूं के मुकुल चौधरी के सर बधा ताज, अपनी बाइट में राजस्थान के झुंझुनूं का नाम लेकर सभी देश वासियों का दिल जीत लिया अक्सर खिलाड़ी परिचय में अपने गांव शहर और जिलों के नाम से बचते आए

लक्ष्मणगढ़ के भैरूपुरा की अमीषा चौधरी आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक बनी।
09/04/2026

लक्ष्मणगढ़ के भैरूपुरा की अमीषा चौधरी आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक बनी।

भाजपा सरकार कितना कॉपी पेस्ट करोगे       Sikar Tez
09/04/2026

भाजपा सरकार कितना कॉपी पेस्ट करोगे
Sikar Tez

वीरेंद्र चारण को 99% अंक प्राप्त करने पर 6.50 लाख रुपये की वेगनआर कार प्रदान की गई। अगले सत्र में 10वीं और 12वीं कक्षा म...
08/04/2026

वीरेंद्र चारण को 99% अंक प्राप्त करने पर 6.50 लाख रुपये की वेगनआर कार प्रदान की गई। अगले सत्र में 10वीं और 12वीं कक्षा में 500/600 नंबर लाने पर फॉरच्यूनर गाड़ी या 35 लाख रुपये नगद प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी बजाज शिक्षण संकुल ढांढण फतेहपुर ने दी।
Sikar Tez

Address

Fatehpur
332301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sikar Tez posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share