26/09/2025
पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने राज भवन में ओलंपियन संजय को सम्मानित किया। एशिया कप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि को चंडीगढ़ हॉकी का गौरव बताते हुए उन्होंने संजय की सराहना की। इस अवसर पर करण गिलहोत्रा और अनिल वोहरा भी उपस्थित रहे।