Janaadhar News 24×7

Janaadhar News 24×7 news chennal

निजी वाहनों के लिए नई सीरीज UP83CD शुरू, अपनी पसंद और फैंसी नंबर की नीलामी के लिए पोर्टल पर बुकिंग जारी!​UP83CC सीरीज हु...
02/09/2026

निजी वाहनों के लिए नई सीरीज UP83CD शुरू, अपनी पसंद और फैंसी नंबर की नीलामी के लिए पोर्टल पर बुकिंग जारी!

​UP83CC सीरीज हुई समाप्त, पसंदीदा VIP व फैंसी नंबर ई-ऑक्शन के माध्यम से बुक करा सकेंगे वाहन स्वामी
​

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24x7
(प्रवीन कुमार शर्मा)

​फिरोजाबाद (02 सितंबर 2026)। सुहागनगरी फिरोजाबाद में निजी (गैर-परिवहन) वाहनों की नई गाड़ियां खरीदने वाले वाहन स्वामियों के लिए बड़ी और काम की खबर है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (ARTO प्रशासन) ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कार्यालय में निजी वाहनों के लिए पूर्व में आवंटित पंजीयन सीरीज 'UP83CC' पूर्ण रूप से समाप्त हो चुकी है। राजस्व में वृद्धि और जनहित को ध्यान में रखते हुए अब नई पंजीयन सीरीज 'UP83CD' (गैर-परिवहन वाहन) तत्काल प्रभाव से प्रारंभ कर दी गई है।
​
'वाहन-4' पोर्टल पर लाइव हुई नई सीरीज UP83CD:
​मुख्यालय के सख्त निर्देशों के अनुक्रम में एआरटीओ प्रशासन द्वारा न्यू पंजीयन प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे डीबीए (DBA) का सहयोग लेकर वाहन-4 पोर्टल पर नई सीरीज UP83CD को तुरंत लाइव व अपलोड कराएं। इसके साथ ही शासन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नई सीरीज के आकर्षक और फैंसी नंबरों को ई-ऑक्शन (E-Auction) के माध्यम से आरक्षित करने की प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 की शाम 05:00 बजे से आरंभ कर दी गई है।

​पसंदीदा और फैंसी नंबर बुक करने की पूरी प्रक्रिया

​यदि आप अपने नए वाहन के लिए मनपसंद या वीआईपी नंबर लेना चाहते हैं, तो परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
​फैंसी और वीआईपी नंबरों की नीलामी: पसंदीदा फैंसी नंबरों की ई-नीलामी प्रक्रिया हेतु विभागीय पोर्टल https://fancy.parivahan.gov.in/fancy/faces/public/login.xhtml पर ऑनलाइन बुकिंग 01 सितंबर की शाम 06:00 बजे से उपलब्ध करा दी गई है।

​च्वाइस नंबर बुकिंग: अपनी पसंद का सामान्य च्वाइस नंबर बुक करने के लिए भी इच्छुक आवेदक उपरोक्तानुसार पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं।
​पुरानी सीरीज लॉक: विभागीय आदेश के अनुसार पुरानी सीरीज (UP83CC) के जितने भी अवशेष आकर्षक चिन्ह/नंबर बचे थे, उन्हें कंप्यूटर सिस्टम में तत्काल प्रभाव से लॉक करा दिया गया है।

​एआरटीओ प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि नई सीरीज UP83CD के तहत अपने मनपसंद और आकर्षक पंजीयन नंबरों को समय रहते ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से बुक कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

गन लाइसेंस लेने की बदली व्यवस्था, अब घर पहुंचकर होगा पते का सत्यापन, गृह मंत्रालय ने ऑनलाइन की पूरी प्रक्रिया!ऑफलाइन आवे...
02/09/2026

गन लाइसेंस लेने की बदली व्यवस्था, अब घर पहुंचकर होगा पते का सत्यापन, गृह मंत्रालय ने ऑनलाइन की पूरी प्रक्रिया!

ऑफलाइन आवेदन पर लगी रोक; 'NDAL-ALIS' पोर्टल के जरिए ही होंगे नए लाइसेंस, रिन्यूअल और ट्रांसफर के आवेदन, पड़ोसियों के भी दर्ज होंगे बयान

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24x7
(प्रवीन कुमार शर्मा)

ग्वालियर। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने शस्त्र (गन) लाइसेंस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब नए गन लाइसेंस, लाइसेंस रिन्यूअल और हथियार ट्रांसफर के लिए किसी भी तरह के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक अब सीधे भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल www.ndal-alis.gov.in पर जाकर स्वयं अपनी आईडी बनाकर या फिर एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से डिजिटल आवेदन कर सकते हैं।

पते का होगा भौतिक सत्यापन, दर्ज होंगे पड़ोसियों के बयान:

डिजिटल आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के पास ऑनलाइन जानकारी पहुंचेगी। नई व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और सुरक्षा को सख्त करने के लिए विशेष नियम लागू किए गए हैं

घर जाकर जांच: नए लाइसेंस हेतु आवेदन करने पर जांच टीम आवेदक के घर पहुंचकर उसके पते का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करेगी।

पड़ोसियों के बयान: सत्यापन के दौरान आसपास के पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे ताकि आवेदक के आचरण और पृष्ठभूमि का सही पता लगाया जा सके।

कलेक्टर का अंतिम निर्णय: पुलिस अपनी पूरी जांच रिपोर्ट पोर्टल पर ही अपलोड करेगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय जिला कलेक्टर द्वारा लिया जाएगा।

35 हजार से अधिक शस्त्रों का रिकॉर्ड हो रहा डिजिटल

जिले में करीब 35 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंसधारी हैं, जिनका रिकॉर्ड अब तक मैनुअल रजिस्टरों में ही रखा जा रहा था। इसके कारण यह ट्रैक करना मुश्किल होता था कि कौन सा लाइसेंसधारी साल में कितने कारतूस खरीद रहा है या बंदूक का ट्रांसफर किसके नाम हुआ है। गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद अब इन सभी शस्त्रों और कारतूसों की जानकारी डिजिटल पोर्टल पर तेजी से अपलोड की जा रही है। सरकार का मानना है कि इस पारदर्शी व्यवस्था से फाइलों के गुम होने, दलाली और रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसी समस्याओं पर पूरी तरह लगाम लगेगी।

दिव्यांग और कुष्ठावस्था पेंशनधारक तुरंत कराएं NPCI मैपिंग; आधार बेस्ट पेमेंट से ही खाते में आएगी पेंशन - जिला दिव्यांजन ...
01/09/2026

दिव्यांग और कुष्ठावस्था पेंशनधारक तुरंत कराएं NPCI मैपिंग; आधार बेस्ट पेमेंट से ही खाते में आएगी पेंशन - जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी

बैंक पासबुक व लिंक मोबाइल लेकर तुरंत बैंक पहुंचे लाभार्थी, मैपिंग न होने पर रुक सकता है पेंशन का भुगतान
​

ब्यूरो रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24x7
(प्रवीन कुमार शर्मा)

​फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश शासन के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी/उपनिदेशक (आगरा मण्डल) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब पेंशन का भुगतान अकाउंट बेस्ड (Account Based) पेमेंट प्रणाली के स्थान पर पूर्णतः आधार बेस्ड (Aadhar Based) पेमेंट प्रणाली से किया जा रहा है। यदि लाभार्थियों ने समय रहते अपने बैंक खाते की मैपिंग नहीं कराई, तो उनकी पेंशन की धनराशि अटक सकती है। साथ ही विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि, आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली के तहत पेंशन की धनराशि केवल उन्हीं बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है, जो NPCI (National Payments Corporation of India) Mapper से पूर्ण रूप से लिंक और मैप होंगे। यदि लाभार्थी का खाता NPCI मैप नहीं है, तो निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लखनऊ द्वारा भेजी जाने वाली पेंशन की धनराशि आपके बैंक खाते में अंतरित (Transfer) नहीं हो सकेगी।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी/उपनिदेशक (आगरा मण्डल) ने जनपद फिरोजाबाद के सभी दिव्यांगजन एवं कुष्ठावस्था पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि, बिना किसी देरी के अपने नजदीकी बैंक शाखा जाकर इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं, जिससे निदेशालय द्वारा भेजी जाने वाली पेंशन राशि बिना किसी रुकावट के सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच सके।

संपूर्ण प्रक्रिया

​आवश्यक दस्तावेज : पेंशनधारक अपनी बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर अपने साथ रखें।

​बैंक शाखा जाएं : संबंधित दस्तावेजों को लेकर तुरंत अपनी उस बैंक शाखा में संपर्क करें, जहां आपका पेंशन खाता संचालित है।

​NPCI/e-KYC फॉर्म भरें : बैंक अधिकारी से मिलकर अपने खाते की NPCI Mapping (Aadhar Seeding) कराने हेतु फॉर्म भरें और ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

​पुष्टि प्राप्त करें : मैपिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक से इसकी पुष्टि अवश्य कर लें ताकि भविष्य में पेंशन आने में कोई तकनीकी समस्या न आए।

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 'विमुक्त जाति दिवस, विद्यार्थियों ने जाना संघर्ष और गौरवशाली इ...
01/09/2026

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 'विमुक्त जाति दिवस, विद्यार्थियों ने जाना संघर्ष और गौरवशाली इतिहास, दिया मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश, लिया सामाजिक समरसता, समानता और सभी वर्गों के सम्मान का संकल्प

​ब्यूरो रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24x7
(प्रवीन कुमार शर्मा)

​फिरोजाबाद । जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय वजीरपुर जेहलपुर में विमुक्त जाति दिवस अत्यंत ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिसमें, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर उनके ऐतिहासिक संघर्ष एवं देश के प्रति अविस्मरणीय योगदान को याद किया और
सामाजिक समरसता, समानता और सभी वर्गों के सम्मान का संकल्प लिया।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अपना संदेश देते हुए कहा, "विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु समुदायों का इतिहास संघर्ष, साहस और राष्ट्रसेवा से जुड़ा है। विमुक्त जाति दिवस के माध्यम से उनके गौरवशाली योगदान को याद करने के साथ समाज में उनके अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार इन समुदायों को शिक्षा, अवसर और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने कहा कि यह दिवस हमें उन समुदायों के त्याग और योगदान को याद करने का अवसर देता है। इसका मुख्य उद्देश्य विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जातियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनके अधिकारों की जानकारी देना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों को गति देना है।

​विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जातियों के इतिहास, संघर्ष और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि, ब्रिटिश शासन काल में वर्ष 1871 में दमनकारी 'क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट' लागू किया गया था, जिसके तहत कई देशभक्त जातियों को जन्मजात अपराधी घोषित कर दिया गया था। जबकि, इन समुदायों ने देश और समाज की रक्षा के लिए मुगलों तथा अंग्रेजों के विरुद्ध सदैव अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष किया था।

उन्होंने बताया कि, आजादी के बाद भी यह काला कानून 1952 तक लागू रहा। 31 अगस्त 1952 को विमुक्त जातियों को इस अधिनियम से हमेशा के लिए मुक्ति मिली, इसीलिए इस दिन को विमुक्त जाति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पुलिस की सजगता व सीसीटीवी कैमरों से मिली सफलताकौशल नगर में घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस ...
01/09/2026

पुलिस की सजगता व सीसीटीवी कैमरों से मिली सफलता

कौशल नगर में घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों व सघन चेकिंग अभियान की मदद से महज 3 घंटों में 5 किमी दूर से किया सकुशल बरामद


ब्यूरो रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24x7
(प्रवीन कुमार शर्मा)

​फिरोजाबाद । सुहागनगरी के उत्तर थाना क्षेत्रांतर्गत कौशल्या नगर से लापता हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से मासूमों के परिजनों और पूरे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

बताते चलें कि, ​उत्तर थाना क्षेत्र के कौशल्या नगर निवासी दो छोटे बच्चे—रीहान (उम्र 4 वर्ष) और गार्गी (उम्र 4 वर्ष) आज दोपहर अपने घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए। काफी देर तक जब बच्चे नजर नहीं आए, तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने तत्काल उत्तर थाना पुलिस को सूचना दी।

​मासूम बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही उत्तर थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सी ओ सिटी डॉ.संतोष कुमार के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने अलग-अलग रूटों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया और कौशल नगर व आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को तत्परता से खंगाला।

कड़ी मशक्कत और सटीक सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों मासूम बच्चों को उनके घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर सकुशल बरामद कर लिया।

बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने उत्तर थाना पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त किया। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने जारी किए आदेश, कोर्ट नं.-2 शिकोहाबाद के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत को सौंपा सत्यापन का प्रभार...
31/08/2026

जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने जारी किए आदेश, कोर्ट नं.-2 शिकोहाबाद के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत को सौंपा सत्यापन का प्रभार, मिली बड़ी राहत!

कलेक्ट्रेट व अदालतों के चक्कर काटने को मजबूर आम जनता को अब, 2 साल से अधिक पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24x7
(प्रवीन कुमार शर्मा)

​फिरोजाबाद । जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए महीनों से सरकारी दफ्तरों और अदालतों के चक्कर लगा रहे जनपदवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विगत 2 वर्षों से अधिक पुराने मामलों में स्पष्ट दिशानिर्देश न होने और अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण और गरीब तबके के लोगों को भारी मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

​राशन कार्ड में नाम जुड़वाना हो, पेंशन योजना का लाभ लेना हो या बच्चों का स्कूल में दाखिला—समय पर प्रमाणपत्र न मिलने से जनता के तमाम जरूरी काम अटके पड़े थे।

जनपदवासियों की इसी गंभीर समस्या और प्रशासनिक अड़चनों का स्थायी निस्तारण करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने एक महत्वपूर्ण न्यायिक आदेश जारी किया है। अब 2 वर्ष से अधिक पुराने जन्म या मृत्यु पंजीकरण के मामलों की सत्यता का सत्यापन कर आदेश जारी करने का अधिकार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत को सौंपा गया है।

​जानिए क्या है नया आदेश और किसे मिली जिम्मेदारी

​भारत सरकार के नए 'जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 2026' और जिलाधिकारी फिरोजाबाद के पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने आदेश संख्या 159/2026 जारी किया है। इसके तहत शिकोहाबाद स्थित कोर्ट संख्या-02 के अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्री प्रशांत को जनपद फिरोजाबाद के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate, First Class) नामित किया गया है।

​अब क्या होगी पूरी प्रक्रिया?

​त्वरित सत्यापन: यदि किसी व्यक्ति का जन्म या मृत्यु की घटना के 2 वर्ष बाद पंजीकरण की अर्जी दी जाती है, तो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों व शासनादेशों के तहत साक्ष्यों और तथ्यों का त्वरित सत्यापन (Verification) कराया जाएगा।

​पारदर्शी निस्तारण: तथ्यगत जांच में सत्यता प्रमाणित होते ही पंजीकरण का अंतिम आदेश तुरंत जारी कर दिया जाएगा।

​बाबुओं की मनमानी से मुक्ति: इस पारदर्शी व्यवस्था से आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों में होने वाली बेवजह की देरी और बाबुओं की मनमानी से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी।

​जनहित में जारी इस न्यायिक व्यवस्था का जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों और अधिवक्ताओं ने सहर्ष स्वागत किया है। उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक कदम से वर्षों से लंबित पड़े प्रमाणपत्रों का पारदर्शी व शीघ्र निस्तारण संभव हो सकेगा।

30/08/2026

भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के सामने नतमस्तक हुए जिम्मेदार अधिकारी और महापौर, कर्मचारियों को धमकाने वाले नामित पार्षद पर नहीं की कोई कार्रवाई, दंबगों के हुए हौंसले बुलंद!

नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों के साथ जमकर की गई अभद्रता, गाली-गलौज और थप्पड़ मारने की धमकी देने का समाचार प्रमुखता से दिखाए जाने पर सत्ता के नशे में चूर भाजपा के नामित पार्षद ठाकुर उदय प्रताप सिंह के भाई ने इंडिया न्यूज संवाददाता के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर जाकर की अभद्र, अमर्यादित टिप्पणी और दी, देख लेने की धमकी!


​विशेष रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24x7
(प्रवीन कुमार शर्मा)

​फिरोजाबाद। सुहागनगरी के नगर निगम परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नामित पार्षद ठाकुर उदय प्रताप सिंह की गुंडई और दबंगई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सत्ता के नशे में चूर नामित पार्षद द्वारा नगर निगम कार्यालय के भीतर एक कर्मचारी के साथ जमकर अभद्रता, गाली-गलौज और थप्पड़ मारने की धमकी देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। लेकिन हैरत की बात यह है कि मामले की पूरी भनक और प्रशासनिक अमले के संज्ञान में आने के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोईभी कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है।

​वायरल वीडियो में नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह की तानाशाही स्पष्ट देखी जा सकती है। जिसमें, वे नगर निगम कर्मचारियों पर भड़कते हुए बेहद ही आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और पार्षद कर्मचारी को सरेआम हड़काते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि— "मुंह बंद रख, अभी तेरे कान के नीचे चांटा मारूंगा!"

​इस घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारियों और आम जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है तथा लोग आरोपी पार्षद के खिलाफ कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

​जब, "इंडिया न्यूज" ने इस पूरे घटनाक्रम और कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता की खबर को प्रमुखता से उजागर किया, तो कार्रवाई से बचने के बजाय दबंगों की बौखलाहट और बढ़ गई। आरोपी नामित पार्षद के भाई ने अपनी हरकतों से बाज न आते हुए संवाददाता के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर जाकर अभद्र, अमर्यादित टिप्पणी की और देख लेने की धमकी दे डाली।

बताते चलें कि, ​यह कोई पहला मौका नहीं है जब, इन दबंगों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाया हो। इनका आपराधिक और दबंगई का पुराना इतिहास रहा है।

वर्ष 2018 में थाना उत्तर के तत्कालीन एसओ लोकेश भाटी और उनकी पुलिस टीम के साथ भी यह दबंग उदय प्रताप, धीरज पाराशर व इसके अन्य साथी मारपीट और गाली-गलौज कर चुके हैं।

​खाकी पर हाथ उठाने से लेकर नगर निगम कर्मचारी को धमकाने और अब मीडिया को निशाना बनाने वाले इन दबंगों पर कार्रवाई न होना, शासन-प्रशासन के इकबाल पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। शहरवासी अब मांग कर रहे हैं कि ऐसे तत्वों की दबंगई की हवा निकालने के लिए पुलिस व नगर निगम प्रशासन अविलंब कठोरतम विधिक कार्रवाई करे।
Yogi Adityanath Office BJP INDIA Manish Asija MLA Fans club u.p. Page Kamini Rathore Kamini Rathore DM Office Firozabad Nagar Nigam Firozabad Praveen Sharma @

झांसे में लेकर प्रेमी ने कुछ अनोखे अंदाज में मनाया प्रेमिका का जन्मदिन, दर्दनाक मौत का दिया तोहफा, शक्तिवर्धक दवा की दो ...
30/08/2026

झांसे में लेकर प्रेमी ने कुछ अनोखे अंदाज में मनाया प्रेमिका का जन्मदिन, दर्दनाक मौत का दिया तोहफा, शक्तिवर्धक दवा की दो गोलियां खाकर बेदर्दी और हैवानियत से बार-बार किया दुष्कर्म!

अंदरूनी चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) व दर्द से चीखती-तड़पती रही प्रेमिका, बार बार की जा रही जबरदस्ती का विरोध करने पर मारपीट करते हुए दीवार से दे मारा उसका सिर, लगातार खून बहने से हुई युवती की दर्दनाक मौत!

शिकोहाबाद : शिकोहाबाद के भूढ़ा पुल स्थित एक होटल में 27 अगस्त को 21 वर्षीय युवती की हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच पड़ताल के दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक कहानी उजागर हुई है। बताते चलें कि, परिजनों की तहरीर पर थाना शिकोहाबाद में हत्या और एससी/एसटी एक्ट (मु.अ.सं. 664/2026) के तहत मामला दर्ज किया गया था, जहां, विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी द्वारा जबरदस्ती यौन संबंध बनाने और हत्या में संलिप्तता की पुष्टि होने पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस (दुष्कर्म) की वृद्धि की गई थी।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की ब्लिंकिट कंपनी में काम करने वाली युवती रक्षाबंधन पर अपने घर लौट रही थी, जिसे उसके प्रेमी राहुल उर्फ नितिन यादव ने अपने जन्मदिन का झांसा देकर होटल के कमरे में बुलाया, जहां, शक्तिवर्धक दवा की दो गोलियां खाकर आरोपी ने युवती के साथ ऐसी बेदर्दी और हैवानियत से बार-बार दुष्कर्म किया कि पीड़िता अंदरूनी चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) से दर्द से चीखती-तड़पती रही।

दरिंदगी की हदें तब पार हो गईं जब अत्यधिक दर्द से कराहती युवती ने तीसरी बार जबरदस्ती का विरोध किया, तो राहुल ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका सिर दीवार से दे मारा, जिससे सिर फटने और लगातार खून बहने से युवती की हालत अत्यंत नाजुक हो गई और रात करीब तीन बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म व गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन उर्फ राहुल पुत्र गंगा सिंह निवासी खटुवामई को छीछामई नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतका का वीवो मोबाइल, अभियुक्त का सैमसंग मोबाइल तथा यौन उत्तेजक दवा (VIGORE 100) का पत्ता बरामद किया है, जिसमें से दो गोलियां इस्तेमाल की गई थीं और वारदात में मदद करने वाले उसके फरार चल रहे साथी दूसरे आरोपी अभिषेक की तलाश में निरंतर दबिश दे रही है। तथा, मृतका की सहेली की भूमिका की भी गहनता के साथ जांच की जा रही है।

29/08/2026

रीलबाज इंस्पेक्टर ने फिल्मी अंदाज में एक घायल महिला को पहुंचाया हॉस्पिटल!!

सोशल मीडिया पर हुआ जबर्दस्त वायरल हो रहे 13 सेकेंड के इस वीडियो रील में बालीबुड फिल्मी हीरो की स्टाइल में घायल महिला को गोद में उठाकर ले जाते हुए और पुलिस की गाड़ी हौले हौले उनके पीछे चलती हुई नज़र आ रही है। यह वायरल वीडियो बहराइच के इंस्पेक्टर साहब का बताया जा रहा है......

आगामी 'राष्ट्रीय लोक अदालत' की तैयारियां जोरों पर, डीएलएसए सचिव ने बैंक प्रबंधकों के साथ की अहम समीक्षा बैठक, बैंक ऋण व ...
27/08/2026

आगामी 'राष्ट्रीय लोक अदालत' की तैयारियां जोरों पर, डीएलएसए सचिव ने बैंक प्रबंधकों के साथ की अहम समीक्षा बैठक, बैंक ऋण व बकाए के त्वरित निस्तारण हेतु समय से नोटिस भेजने और व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24x7
(प्रवीन कुमार शर्मा)

​फिरोजाबाद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगामी 12 सितम्बर 2026 को जनपद फिरोजाबाद में आयोजित होने वाली 'राष्ट्रीय लोक अदालत' को सफल व प्रभावी बनाने हेतु समस्त बैंक प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों की एक अति-महत्वपूर्ण बैठक प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अधिकाधिक निस्तारण कराने हेतु विस्तृत रणनीति बनाई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि, राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में अब तक कुल 20 हजार प्री-लिटिगेशन वाद प्राप्त हो चुके हैं। जिस पर प्राधिकरण द्वारा मौजूद समस्त बैंक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए कि, अपने-अपने बैंकों से संबंधित समझौता योग्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करें तथा पक्षकारों को समय रहते नोटिस भिजवाना सुनिश्चित करें और पक्षकारों से व्यक्तिगत व प्रभावी संपर्क स्थापित कर विवादों का त्वरित, सुलभ व सौहार्दपूर्ण समाधान निकालें। तथा, लोक अदालत के माध्यम से मिलने वाली छूट, कोर्ट फीस की बचत और त्वरित समाधान के लाभों से पक्षकारों को अवगत कराने हेतु बैंक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जिस पर बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकों व प्रतिनिधियों ने आगामी 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और बैंक ऋण संबंधी मामलों का रिकॉर्ड निस्तारण कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

Address

Firozabad

Telephone

+919411964999

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janaadhar News 24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Janaadhar News 24×7:

Shortcuts

Share