Bureau Chief Samachar Nation

Bureau Chief Samachar Nation ब्यूरो चीफ 🌍 समाचार नेशन ✍️ फिरोजाबाद

20/04/2026
19/04/2026

"शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: 24 से ज्यादा दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद कस्बे में रविवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है
आग इतनी तेज थी कि करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग की चपेट में कई रेडीमेड कपड़ों की दुकानें भी आ गईं, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और जनपद भर से आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

खबर लिखे जाने तक तीन घंटे बाद भी आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इस हादसे में करोड़ों रुपये का माल जलकर स्वाहा हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। "

18/04/2026

"स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों ने किया चक्का जाम"

Address

Suhag Nagar
Firozabad
283203

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bureau Chief Samachar Nation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share