Koshi News

Koshi News koshi News Aap Ki Aawaz

23/08/2026
54.48 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद, कंटेनर चालक गिरफ्तारअररिया। जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब...
22/08/2026

54.48 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद, कंटेनर चालक गिरफ्तार

अररिया। जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ललुआबाड़ी चौक के पास से एक छह चक्का कंटेनर से 5,448.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है।

अटल जी एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचार है।जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कि...
17/08/2026

अटल जी एक व्यक्ति नही बल्कि
एक विचार है।जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया। उक्त बातें भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू एवं भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने शक्ति केंद्र संख्या 7 पर आयोजित राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 8वीं पुण्य तिथि समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के संग श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही।भाजपा नेता श्री प्रसाद व श्री कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने विचारधारा-सिद्धांतों व आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति व राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत कर देश को सामरिक व आर्थिक रूप से मजबूत किया। उनके नेतृत्व में देश ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध मे दुश्मनों को करारा जबाब देकर जन जन के प्रिय हो गये वही पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह प्रदीप कनौजिया,भाजपा नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार शिव राम शर्मा नगर मंत्री विपिन जयसवाल आईटीसेल संयोजक शुभम राय, शक्ति केंद्र प्रमुख अमल ओझा बूथ अध्यक्ष राजेश्वरसाह गोलु सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धये अटल जी भाजपा के पितृ पुरुष थे जो युगों युगों तक पार्टी कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत बने रहेंगें। जब भी राजनीतिक शुचिता सिद्धांतो के प्रति अडिगता की बात होगी अटल जी को सदैव याद किया जाएगा।

बार एसोसिएशन परिसर में शान से लहराया तिरंगा, अधिवक्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवसफारबिसगंज। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर...
16/08/2026

बार एसोसिएशन परिसर में शान से लहराया तिरंगा, अधिवक्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

फारबिसगंज। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय फारबिसगंज स्थित बार एसोसिएशन परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बार एसोसिएशन के महासचिव गोपाल मंडल द्वारा झंडा फहराया गया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेशचंद वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं सहकर्मियों ने हिस्सा लिया।
समारोह में न्यायिक पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं अन्य अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सब जज दीपक कुमार एवं मुंसिफ सुमित सुमन की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं सिविल कोर्ट फारबिसगंज के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान अधिवक्ताओं के बीच आपसी संवाद और विचार-विमर्श भी हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल आजादी का उत्सव नहीं, बल्कि संविधान, न्याय और कानून के शासन के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर भी है। एक अधिवक्ता के रूप में न्याय के मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और कानून के शासन के प्रति निष्ठा बनाए रखना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश और संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध कराती है। न्यायालय परिसर में मनाया गया यह आयोजन अधिवक्ताओं के लिए देशभक्ति, संवैधानिक मूल्यों और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर बना।

फारबिसगंज में ऐतिहासिक काली मेला मैदान में अनुमंडलाधिकारी ने किया मुख्य झंडोत्तोलननेत्रदानी पुण्यात्माओं के परिजनों को म...
16/08/2026

फारबिसगंज में ऐतिहासिक काली मेला मैदान में अनुमंडलाधिकारी ने किया मुख्य झंडोत्तोलन
नेत्रदानी पुण्यात्माओं के परिजनों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

फारबिसगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फारबिसगंज के ऐतिहासिक काली मेला मैदान आउटडोर स्टेडियम में अनुमंडलाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने मुख्य सार्वजनिक झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथा का स्मरण करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अनुमंडलाधिकारी ने केंद्र एवं बिहार सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस त्याग और बलिदान का परिचय दिया, उससे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मरणोपरांत नेत्रदान करने वाले पुण्यात्माओं के परिजनों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नेत्रदानी स्व. तारकेश्वर प्रसाद भगत के पुत्र विवेक भगत, नेत्रदानी स्व. हंसराज बछावत के परिजन संजय बछावत की पत्नी एवं उनके भतीजे मनोज बछावत की पत्नी बिनीता बछावत, नेत्रदानी स्व. पार्वती देवी सेठिया के पुत्र विनोद सेठिया तथा स्व. अर्जुन लाल गोयल के पुत्र मनोज गोयल को अनुमंडलाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने सम्मानित किया।

समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित दधीची देह दान समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल, संरक्षक विनोद सरावगी, सीताराम भगत, पवन मिश्रा, आलोक दुग्गर, इंजीनियर आयुष अग्रवाल, आदर्श गोयल, आशीष भगत, संतोष चौधरी, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, सचिव पवन अग्रवाल, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, वाहिद अंसारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सामाजिक सेवा की भावना का भी संदेश दिया गया। नेत्रदानी परिवारों का सम्मान कर समाज में मरणोपरांत नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित हुए जेएम मोटर्स के प्रोपराइटर अमित कुमार शर्माफारबिसगंज। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार की ...
15/08/2026

भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित हुए जेएम मोटर्स के प्रोपराइटर अमित कुमार शर्मा

फारबिसगंज। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार की गैर-कॉरपोरेट श्रेणी में सर्वाधिक जीएसटी भुगतान करने वाले प्रमुख व्यवसायियों में शामिल जेएम मोटर्स, फोर्ब्सगंज के प्रोपराइटर अमित कुमार शर्मा को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान और कर दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अमित कुमार शर्मा वर्ष 1997 से हीरो मोटोकॉर्प की डीलरशिप का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। करीब तीन दशकों के व्यावसायिक सफर में उन्होंने मेहनत, ईमानदारी, लगन और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से जेएम मोटर्स को क्षेत्र के प्रमुख दोपहिया वाहन प्रतिष्ठानों में स्थापित किया है।

बताया गया कि पिछले वर्ष भी अमित कुमार शर्मा अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहे थे। इस वर्ष उन्होंने बिहार की गैर-कॉरपोरेट श्रेणी में सर्वाधिक जीएसटी भुगतान करने वालों में तृतीय स्थान हासिल किया। लगातार दो वर्षों तक शीर्ष स्थानों पर बने रहना उनके वित्तीय अनुशासन और कर दायित्वों के प्रति जिम्मेदार रवैये को दर्शाता है।

सम्मान मिलने पर अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि जेएम मोटर्स से जुड़े कर्मचारियों, ग्राहकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि व्यवसाय करने के साथ सरकार के प्रति कर दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना प्रत्येक कारोबारी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने ग्राहकों, कर्मचारियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके विश्वास और निरंतर सहयोग ने जेएम मोटर्स को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रानीगंज रोड स्थित रामपुर चौक, फारबिसगंज में संचालित जेएम मोटर्स लंबे समय से हीरो मोटोकॉर्प के दोपहिया वाहनों की बिक्री के साथ ग्राहकों को सेवा उपलब्ध करा रहा है। अमित कुमार शर्मा को मिला यह सम्मान स्थानीय व्यवसाय जगत के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

फुलकाहा में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,स्कूली बच्चों के झांकी व नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया।दुर्गा मंदिर रंग ...
13/08/2026

फुलकाहा में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,स्कूली बच्चों के झांकी व नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

दुर्गा मंदिर रंग मंच के कलाकार रहे कामेश्वर ठाकुर अपने उम्र के अंतिम पड़ाव में महात्मा गांधी के भेष नजर आये

अररिया। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत गुरुवार को फुलकाहा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।विधायक देवंती यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। ‘भारत माता की जय’ और ‘रंग दे बसंती चोला’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अटल चौक से शुरू हुई यात्रा फुलकाहा गांधी चौक, नवाबगंज चैती दुर्गा मंदिर,बॉर्डर रोड होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंची। तेज धूप के बावजूद लोगों में उत्साह बना रहा। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे। खास बात यह रही इस तिरंगा यात्रा में दुर्गा मंदिर रंग मंच के कलाकार रहे कामेश्वर ठाकुर अपने उम्र के अंतिम पड़ाव में महात्मा गांधी के भेष नजर आये ओर करीब दो किलोमीटर लंबे काफिले में शामिल रहे वहीं बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल रहे।मार्ग में जगह-जगह पानी व शरबत पिलाकर व पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय वहीं स्कूली बच्चों देशभक्ति गीत पर नृत्य कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।यात्रा का समापन गांधी चौक फुलकाहा में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में फुलकाहा उत्थान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता,उपाध्यक्ष व समाजसेवी राजेश कुमार रजक,संतोष कुमार साह,मदन ठाकुर,घनश्याम साह,रंजीत ठाकुर,दीपक गुप्ता,राजू गुप्ता,संतोष गुप्ता,पवन गुप्ता,मो.कासीम,हसीब अख्तर, जफर हुसैन,सहित युवा वर्ग के सदस्यगण सक्रिय रहे।विधायक देवंती यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से बुजुर्गों के मार्गदर्शन में सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल,मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव,भाजपा नेता आलोक साहा,लोजपा(रामविलास)जिलाध्यक्ष अरुण सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश साह,भाजपा नेत्री गौरी यादव, निर्धन महतो,जानू झा,जिप उपाध्यक्ष चांदनी देवी,श्रवण दास,पंसस प्रतिनिधि देवाशीष रक्षित,पूर्व मुखिया संजय सिंह,बजरंग गुप्ता,रणविजय ठाकुर,सोनू साह, पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण, अहमद उर्फ तमन्नासहित हजारों लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आगामी 15 अगस्त को लेकर व्यवहार न्यायालय फारबिसगंज स्थित बार एसोसिएशन के प्रांगण में संगठन के अध्यक्ष व सचिव के अध्यक्षता...
11/08/2026

आगामी 15 अगस्त को लेकर व्यवहार न्यायालय फारबिसगंज स्थित बार एसोसिएशन के प्रांगण में संगठन के अध्यक्ष व सचिव के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें स्वतंत्रता दिवस को किस तरह से बनाया जाए इस पर चर्चा की गई।

Address

Forbesganj

Telephone

+917277391624

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Koshi News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share