10/08/2026
🏏 चूरू के मैदान पर गरजा बिहार का बल्ला, तनवीर बाहुबली ने सुपर ओवर में दिलाई रोमांचक जीत
चूरू (राजस्थान)। राजस्थान के चूरू में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में बिहार की शान और विस्फोटक बल्लेबाज तनवीर बाहुबली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मुकाबला जब सुपर ओवर तक पहुंचा तो तनवीर ने महज चार गेंदों में लगातार आक्रामक प्रहार करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। 🔥🏏
इस दौरान खास बात यह रही कि मैदान राजस्थान का था, लेकिन आवाज बिहार की गूंज रही थी। मुकाबले में बिहार की आवाज कहे जाने वाले कमेंटेटर मुन्ना की कमेंट्री ने रोमांच को और बढ़ा दिया।
सुपर ओवर में तनवीर बाहुबली के बल्ले से निकले जोरदार प्रहारों ने चूरू के मैदान पर मौजूद क्रिकेट प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की चर्चा अब बिहार से बाहर राजस्थान समेत कई राज्यों में होने लगी है।
तनवीर की इस धमाकेदार पारी से उनके फैंस में जबरदस्त खुशी है। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रदर्शन को लेकर खूब चर्चा हो रही है।