Platform Live

Platform Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Platform Live, Media/News Company, Gadarwara.

28/05/2026

भीषण गर्मी में कैसे रखें सेहत का ध्यान? डॉक्टरों ने दी खास सलाह |

27/05/2026

नरसिंहपुर के गाडरवारा परीक्षेत्र में वन विभाग ने वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बीट ग्वारी में रातभर चली कार्रवाई के दौरान 4 ट्रैक्टर, ट्राला और प्लाऊ समेत कई उपकरण जब्त किए गए। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नरसिंहपुर पुलिस ने चोरी गई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना ठेमी में करकबेल निवासी मन...
27/05/2026

नरसिंहपुर पुलिस ने चोरी गई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना ठेमी में करकबेल निवासी मनोज नौरिया की बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जबलपुर जिले के ग्राम पौड़ी कला से आरोपी विवेक दाहिया को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस अब बाइक बेचने वाले मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित काकोडिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता से एक वृद्ध किसान के गुम हुए ₹27,200 वापस मिल गए। ग्राम बरखेड़ा निवासी 76 वर्षीय साधुराम चौधर...
27/05/2026

नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता से एक वृद्ध किसान के गुम हुए ₹27,200 वापस मिल गए। ग्राम बरखेड़ा निवासी 76 वर्षीय साधुराम चौधरी बस में सफर के दौरान नगदी से भरा थैला भूल गए थे। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में पुलिस टीम ने बस मालिकों और कर्मचारियों से संपर्क कर तलाश शुरू की। पुलिस ने हर्रई क्षेत्र के पास से नगदी से भरा थैला सुरक्षित बरामद कर किसान को सौंप दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ पटेल, चौकी प्रभारी संजय सूर्यवंशी सहित टीम की सराहनीय भूमिका रही।

25/05/2026

बरमान में मौत का स्पॉट. रोज हो रहे हादसे, नाविक बन रहे जिंदगी के रखवाले
बरमान घाट पर फिर टला बड़ा हादसा, डूबते युवक को नाविकों ने खींचकर बचाया

25/05/2026

सिंगरी को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी. नरसिंहपुर में बोले मंत्री प्रहलाद पटेल
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिंगरी नदी को पुनर्जीवित करने की पहल शुरू

22/05/2026

कुएं में गिरा तेंदुआ, दो दिन बाद भी रेस्क्यू नहीं, रेस्क्यू टीम के अभाव में कुए में फंसा तेंदुआ, वन विभाग लाचार

22/05/2026

गोटेगांव युवक मौत मामला, चार आरोपी हिरासत में,लकड़ी कारोबार विवाद में युवक की मौत, हत्या की धारा होगी शामिल

20/05/2026

बरमान में किसान आर्मी की बैठक, मूंग खरीदी नहीं हुई तो होगा आंदोलन.
मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसान आर्मी हुई सक्रिय, जनप्रतिनिधियों को देंगे ज्ञापन.
किसानों के हित में बरमान में रणनीति तैयार, सरकार पर बढ़ा दबाव

नरसिंहपुर - वर्ष 2019-20 में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले में पदस्थ रहे तथा वर्तमान में कार्यरत पुलिस अधिक...
19/05/2026

नरसिंहपुर - वर्ष 2019-20 में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले में पदस्थ रहे तथा वर्तमान में कार्यरत पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वालों में तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे राजेश तिवारी, निरीक्षक प्रभात शुक्ला, उप निरीक्षक राजेन्द्र बागरी, उप निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अनुराग कौरव, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पटेल और आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर डॉ. ऋषिकेश मीना ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Address

Gadarwara
487551

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Platform Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share