03/11/2025
जय शाह और BCCI: महिला क्रिकेट में समानता और सशक्तिकरण की क्रांति
2022 में जब जय शाह ने BCCI के लिए एक दूरदर्शी योजना लाई, तो वह सिर्फ एक घोषणा नहीं थी, बल्कि महिला क्रिकेट में एक क्रांति की शुरुआत थी।
जय शाह और रोहित शर्मा दोनों को T20 विश्वकप जीतने के लिए भरोसा था, लेकिन उन्होंने यह भरोसा महिला क्रिकेट में भी दिखाया। पहला कदम था - समान वेतन।
भारत पहला बड़ा क्रिकेट राष्ट्र बना जिसने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान मैच फीस की घोषणा की। दूसरा, वर्ष 2023 में WPL (महिला प्रीमियर लीग) लॉन्च किया जिसने 4,669 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया।
तीसरा, घरेलू स्तर पर क्रिकेट के ढांचे में सुधार किया, ताकि युवा लड़कियों के लिए स्पष्ट रास्ते बने। चौथा, 2025 में समान पुरस्कार राशि सुनिश्चित की।
जय शाह की यह नीति सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही - अमेरिकी ओपन टेनिस, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी ने भी इसी का अनुसरण किया।
आज महिला क्रिकेटर्स न केवल खेल रहीं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त हैं। यह परिवर्तन का प्रमाण है।