Ggc News25 rajasthan

Ggc News25 rajasthan news portal gangapurcity

निकाय चुनाव में भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के बहिष्कार का ऐलानसवर्ण समाज ने EWS में समान आरक्षण और UGC एक्ट को वापस ले...
21/08/2026

निकाय चुनाव में भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के बहिष्कार का ऐलान
सवर्ण समाज ने EWS में समान आरक्षण और UGC एक्ट को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
गंगापुर सिटी।
EWS आरक्षण में समान रूप से लाभ नहीं मिलने, एस्ट्रोसिटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और UGC एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग शुक्रवार को मिनी सचिवालय पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान की मांग की। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
ज्ञापन में जातिगत आरक्षण की विसंगतियों को दूर कर EWS वर्ग को समान रूप से आरक्षण का लाभ देने, एस्ट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाने, समान नागरिक संहिता लागू करने तथा UGC एक्ट को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की गई। इसके अलावा सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा, कोचिंग और छात्रावास सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक सरकार सवर्ण समाज से संबंधित मांगों और कथित काले कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव में भाजपा समेत किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं दिया जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के बहिष्कार का भी निर्णय लिया गया।
इस दौरान महेंद्र गर्ग, महेश पाल सिंह, वेद प्रकाश मंगल, गिरिराज प्रसाद शर्मा, भगवान प्रसाद पाराशर, कृपाशंकर उपाध्याय, नरेंद्र भगवती, रामबाबू, लवली मिश्रा, मदन मोहन, नरेश दुबे, गोपाल दीक्षित, कुंदन अग्रवाल, पवन भारद्वाज, निर्मल अमरगढ़िया, घनश्याम श्यारोली, विकास शुक्ला, शैलेंद्र महू कला, प्रहलाद शर्मा, गोपाल गर्ग, विजेंद्र सहजपुरा, कीर्ति कुमार, रविंद्र खंडेलवाल, मुकेश भारद्वाज, महेश कैमरा, हरिकिशन भारद्वाज, विग्रह पांडे, हिम्मत सिंह, सुनील जैमिनी, राजेंद्र प्रसाद वैध, सतीश जोशी, नीरज काडोल्या, विष्णु शर्मा, अवधेश सेवा, बृजेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, अंकित कुमार, देवेंद्र भटूरा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

13/08/2026
सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज नव नियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमंत जी शर्मा उपाध्यक्ष वासुदेव जी मेडी महामंत्री राकेश जी मूर...
03/08/2026

सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज नव नियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमंत जी शर्मा उपाध्यक्ष वासुदेव जी मेडी महामंत्री राकेश जी मूर्ति मोहल्ला कोषाध्यक्ष राकेश जी सह मंत्री मनोज शर्मा संगठन मंत्री घनश्याम जी भंडारी विजेंद्र जी सहजपुर

01/08/2026

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ ₹200 सस्ता

महीने की शुरुआत में व्यापारियों को बड़ी राहत मिली।

19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब ₹200 की कटौती की गई।

होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया।

नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

15/07/2026
भरत भूषण तिवारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन......गंगापुर सिटी। विप्र फाउंडेशन, गंगापुर ...
22/06/2026

भरत भूषण तिवारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन......

गंगापुर सिटी। विप्र फाउंडेशन, गंगापुर सिटी द्वारा बिहार के भोजपुर जिले के निवासी युवा समाजसेवी भरत भूषण तिवारी की आत्मसमर्पण के पश्चात पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के प्रकरण में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन उप जिला कलेक्टर, गंगापुर सिटी को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि भरत भूषण तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस द्वारा उन पर गोली चलाकर उनकी हत्या किया जाना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक घटना है, जिसने पूरे देश में आक्रोश और पीड़ा का वातावरण उत्पन्न किया है। विप्र फाउंडेशन ने इसे कानून के शासन, मानवाधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न बताया है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्यायिक जांच, दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य उपयुक्त धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई, संबंधित अधिकारियों के निलंबन,मामले की फास्ट ट्रैक सुनवाई,पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता,परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की गई।
विप्र फाउंडेशन ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से इस संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी,युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा,गोविन्द सहाय,सुरेश चंद शर्मा,दुर्गेश शर्मा,हिमांशु पाराशर,विष्णु गुरुजी,राजेंद्र सहारिया सहित अनेक विप्र फाउंडेशन पदाधिकारी एवं विप्रजन उपस्थित रहे!

Address

Gangapur City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ggc News25 rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share