Gangapur City Portal

Gangapur City Portal Welcome to G News Portal, your go-to source for the latest local news and live coverage.
(2)

https://www.gnewsportal.com (गंगापुर सिटी पोर्टल) - For full news coverage in hindi
You can Follow Gangapur City Portal on Twitter as well @ https://twitter.com/GNewsPortal
( हर खबर पर होगी अब आपकी नज़र )

14/09/2026

गंगापुर सिटी नगर निकाय चुनाव के परिणाम देखिये

14/09/2026

13/09/2026

*आस्था, श्रद्धा और भक्ति के पावन पर्व श्री त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले के अवसर पर जिला कलक्टर काना राम की ओर से समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।*
*श्रद्धालु श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन के साथ मेले को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।*
*स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट भंडारों को मिलेगा सम्मान।*
*भंडारा संचालक स्वच्छता को सेवा का हिस्सा बनाएं, श्रद्धालु कचरा केवल डस्टबिन में डालें।*
*आइए, मिलकर आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित एवं सुगम बनाएं। 🙏*

13/09/2026

*गणेश चतुर्थी पर रहेगा स्थानीय अवकाश*
*सवाई माधोपुर, 13 सितम्बर।* जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने आदेश जारी कर सम्पूर्ण जिले में गणेश चतुर्थी पर 14 सितम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
---000---

*त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब**दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के द...
13/09/2026

*त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब*
*दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, स्वच्छता, सुव्यवस्थित भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था बनी आकर्षण का केंद्र*
*सवाई माधोपुर, 13 सितम्बर।* रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश जी के तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा, यातायात, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाएं पूरे दिन सुचारू रूप से संचालित रहीं।

जिला कलक्टर काना राम ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से वन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मेला मार्गों की स्वच्छता तथा जलभराव वाले स्थानों पर सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया।

*स्वच्छता और सुव्यवस्थित भंडारे बने विशेष आकर्षण*
इस बार मेले में सफाई व्यवस्था एवं सुव्यवस्थित भंडारे विशेष रूप से बेहतर नजर आए। ‘स्वच्छ भंडारा–स्वस्थ मेला’ की थीम के तहत भंडारा संचालकों द्वारा साफ-सफाई, डस्टबिन, स्वच्छ पेयजल एवं श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित भोजन वितरण की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से इन व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उत्कृष्ट स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा, कचरा प्रबंधन एवं श्रद्धालु सेवा वाले भंडारों को ‘श्री गणेश स्वच्छ सेवा सम्मान-2026’ प्रदान किया जाएगा।
नगर परिषद क्षेत्र में 202 सफाईकर्मी, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 23 ऑटो टिपर तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र में 160 से अधिक सफाईकर्मी सफाई व्यवस्था में लगाए गए हैं। कचरे का नियमित उठाव एवं निस्तारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कचरा केवल निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की है।

*जल स्रोतों पर होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस की तैनाती*
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी जल स्रोतों एवं संवेदनशील जलभराव वाले स्थानों पर होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें भी लगातार निगरानी कर रही हैं। मेले में 24 सिविल डिफेंस स्वयंसेवक विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर रहे हैं।

*1241 पुलिसकर्मियों के साथ वन विभाग की भी निगरानी*
सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेले में 1,241 पुलिस कार्मिक, 7 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं 12 उप पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं। प्रमुख मार्गों, प्रवेश-निकास बिंदुओं एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी सहित अन्य माध्यमों से निगरानी की जा रही है।

वन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं। श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करने तथा वन क्षेत्र में अनावश्यक रूप से नहीं रुकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए 104 नेचर गाइड भी विभिन्न नाकों एवं स्थानों पर सेवाएं दे रहे हैं।

*रेलवे स्टेशन से 10 रुपए में बस सेवा, चिकित्सा एवं खोया-पाया केन्द्र सक्रिय*

दूर-दराज से ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन से मेला क्षेत्र/गणेशधाम तक 10 रुपए किराए की बस सेवा संचालित है। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे भी संचालित किए जा रहे हैं।

मेला क्षेत्र में चिकित्सा दल, एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सक्रिय है। वहीं खोया-पाया केन्द्र एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से बिछुड़े बच्चों, बुजुर्गों एवं परिजनों को मिलाने तथा आवश्यक सूचनाएं प्रसारित करने का कार्य किया जा रहा है।

*अंतिम दिवस को देखते हुए व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी*
14 सितम्बर को मेले का मुख्य दिवस होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर संसाधनों का तत्काल उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आपातकालीन सहायता के लिए गणेशधाम मेला कंट्रोल रूम 07462-294100 तथा एसडीएम कार्यालय मेला कंट्रोल रूम 07462-220344 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन करने, बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने और स्वच्छता, अनुशासन एवं सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

फोटो कैप्शन : त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 के द्वितीय दिवस श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं में जुटे कार्मिक एवं सुव्यवस्थित भंडारा स्थल।

—000—

13/09/2026

*मतगणना स्थल पर कवरेज के लिए प्रवेश प्राधिकार पत्र प्राप्त मीडिया कर्मियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*1.प्रवेश प्राधिकार पत्र अनिवार्य*
मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत मीडिया कर्मी ही प्रवेश कर सकेंगे। प्रवेश के लिए जारी प्राधिकार पत्र साथ रखना एवं मांगने पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
मीडिया कार्मिक अपने मीडिया संस्थान से जारी पहचान-पत्र भी साथ रखें!

*2.मतगणना कक्ष में फोटो/वीडियोग्राफी प्रतिबंधित*
नगर निकाय सदस्यों की मतगणना के दौरान मतगणना कक्ष के भीतर फोटो अथवा वीडियोग्राफी नहीं की जाएगी तथा मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

*3.मतगणना केन्द्र पर मीडिया के लिए पृथक कक्ष*
मतगणना केन्द्र पर पत्रकारों के लिए पृथक कक्ष/मीडिया कक्ष निर्धारित किया जाएगा, जहां उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वास्तविक मतगणना का अवलोकन करने के लिए अधिकृत पत्रकार को निर्धारित प्रक्रिया एवं अधिकारियों के निर्देशों की पालना करनी होगी।

*4.मतों की गोपनीयता एवं मतगणना की व्यवस्था में बाधा न डालें* रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मतों की गोपनीयता बनाए रखने तथा मतगणना की सुचारू व्यवस्था के लिए किसी मीडिया कर्मी को मतगणना कक्ष में प्रवेश से रोकने का अधिकार है, यदि उसके द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा हो।

*5.मतगणना स्थल पर सीमित मीडिया प्रवेश* *निर्वाचन कार्य में व्यवधान न डालें*
मीडिया कर्मी मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया, मतदान कार्मिकों तथा मतदाताओं के आवागमन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं करेंगे और निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करेंगे।

*महत्वपूर्ण*
प्रवेश प्राधिकार पत्र का अर्थ मतदान केन्द्र के अंदर फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी अथवा मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। मीडिया कर्मियों को मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों, पीठासीन अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशों तथा मत की गोपनीयता का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

---000--

12/09/2026

गंगापुर वार्ड 4 में चुनावी विवाद! भाजपा प्रत्याशी जगमोहन वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती, लगाए गंभीर आरोप | G News Bharat

Address

Karamchari Colony, College Road
Gangapur City
322201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gangapur City Portal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gangapur City Portal:

Shortcuts

Share