Lok Dastak Bharat

Directions

Lok Dastak Bharat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lok Dastak Bharat, Media/News Company, garhwa, Garhwa.

"लोकदस्तक भारत"

जनता की आवाज़ को बुलंद करने वाला आपका अपना न्यूज़ प्लेटफॉर्म, झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष कवरेज।

🎥 सच के साथ, समाज के हित में।
📍 Garhwa,Palamu | Jharkhand

09/10/2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई ट्रेनें रद्द रहने की सूचना है।

यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें।

08/10/2026

शिक्षक पर 10वीं की छात्रा को भगा ले जाने का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा जेल

मझिआंव, गढ़वा। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखदेव 10+2 उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा को शिक्षक द्वारा स्कूल से भगा ले जाने के आरोप को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राचार्य समेत विद्यालय के अन्य लोगों को भी बंधक बनाए रखा।

आरोपित शिक्षक की पहचान गणित शिक्षक रामक्रेश राम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छात्रा ने करीब 10:30 बजे अपनी वर्ग शिक्षिका कुमारी सिमरन को पेट दर्द होने की बात बताते हुए छुट्टी का आवेदन दिया और विद्यालय से बाहर चली गई।

शिक्षक रामक्रेश राम का कहना है कि छात्रा के पेट में दर्द था, इसलिए वे उसे जड़ी-बूटी से इलाज कराने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा के परिवार के कुछ सदस्यों का भी उनके द्वारा इलाज कराया जा चुका है।

इसी दौरान शिक्षक द्वारा छात्रा को बाइक से लेकर जाने का आरोप है। बताया गया कि विद्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर ओखरगड़ा गांव के पास ग्रामीणों ने छात्रा को स्कूल ड्रेस में शिक्षक के साथ देखा। संदेह होने पर ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ की और उन्हें विद्यालय पहुंचाया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामक्रेश राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मझिआंव थाना कांड संख्या 96/2026 में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में नामजद आरोपी रामक्रेश राम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।

मझिआंव थाना, मझिआंव, गढ़वा, गढ़वा न्यूज़, झारखंड न्यूज़, शिक्षक पर आरोप, छात्रा को भगाने का आरोप, दसवीं कक्षा की छात्रा, शिक्षक गिरफ्तार, शिक्षक जेल, पोक्सो एक्ट, POCSO Act, पुलिस कार्रवाई, मझिआंव थाना खबर, गढ़वा पुलिस, गढ़वा क्राइम न्यूज़, झारखंड क्राइम न्यूज़, ताजा खबर, आज की खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लोक दस्तक भारत, Lok Dastak Bharat

Hashtags:
#मझिआंव #गढ़वा #झारखंडन्यूज़ #शिक्षकगिरफ्तार #क्राइम_न्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़ #लोकदस्तकभारत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
08/10/2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन

04/10/2026

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर FIR दर्ज।
पूरा खबर कमेंट में।

04/10/2026

बरडीहा में बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने करीब 12 किलोमीटर पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान आदर पंचायत के लेसड़ाही टोला का नाम ग्रामीणों की सहमति से बदलकर ‘आदर्श नगर’ रखा गया।

03/10/2026

गढ़वा: रमना अंचल के निलंबित राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर सिंह पर जमीन दाखिल-खारिज और रजिस्टर-2 अपडेट के नाम पर कथित तौर पर राशि लेने का आरोप है। मामले में SDO ने नोटिस जारी कर 23 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से जवाब देने का निर्देश दिया है। आरोपों की विभागीय जांच जारी है।

03/10/2026

🔴 मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में ₹2,500

झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र लाभुकों के बैंक खातों में ₹2,500 की सम्मान राशि DBT के माध्यम से भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

त्योहारी सीजन से पहले सरकार की ओर से यह राशि भेजी जा रही है। लाभुक महिलाएं अपने बैंक खाते और SMS के जरिए राशि आने की जानकारी चेक कर सकती हैं।

अगर खाते में पैसा नहीं आया है, तो घबराएं नहीं—अपने बैंक खाते की जानकारी और योजना से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करें तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें।

लोक दस्तक भारत के साथ जुड़े रहें—आपके गांव और आपके हक की हर खबर के लिए।
।
मो 6207948581

02/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति

पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गैर-चिकित्सकीय व्यक्ति द्वारा मरीजों की जांच का वीडियो वायरल, 72 घंटे में कार्रवाई की मांग : नागमणि रजक

पलामू, 01 अक्टूबर 2026।

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश नेता नागमणि रजक ने पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आई कथित गंभीर अनियमितताओं और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पलामू उपायुक्त एवं सिविल सर्जन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

नागमणि रजक ने कहा कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति मरीज की जांच करते हुए तथा आला (स्टेथोस्कोप) लगाते हुए नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अस्पताल में संविदा पर कार्यरत जनरेटर ऑपरेटर के पिता बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति के पास मेडिकल क्षेत्र की कोई डिग्री या चिकित्सकीय योग्यता नहीं है और न ही वह अस्पताल में किसी चिकित्सकीय पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 09 सितंबर 2026 की शाम लगभग 6 बजे का है।

नागमणि रजक ने कहा कि यदि वीडियो की सत्यता जांच में सही पाई जाती है तो यह मरीजों की सुरक्षा और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने अस्पताल प्रभारी महेंद्र प्रसाद से सवाल करते हुए कहा कि आखिर शाम 6 बजे अस्पताल में ड्यूटी पर अधिकृत डॉक्टर कौन था? यदि डॉक्टर मौजूद नहीं था तो किसी गैर-चिकित्सकीय व्यक्ति को मरीजों की जांच करने की अनुमति किसने दी? उस समय अस्पताल प्रभारी एवं अन्य जिम्मेदार चिकित्सक कहां थे? यदि उस व्यक्ति द्वारा इलाज के दौरान किसी मरीज की तबीयत बिगड़ जाती या कोई गंभीर घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

उन्होंने कहा कि पांकी जैसे बड़े प्रखंड के महत्वपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इस तरह की व्यवस्था के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति एवं आने-जाने का समय स्पष्ट रूप से सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि मरीजों को पता रहे कि किस समय कौन चिकित्सक ड्यूटी पर है।

नागमणि रजक ने कहा कि इस मामले को लेकर दो दिन पूर्व ही उपायुक्त, पलामू से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो और मामले के अन्य साक्ष्यों की जांच के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है तो यह पलामू प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मुख्य रूप से गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। गरीबों के इलाज से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नागमणि रजक ने उपायुक्त पलामू एवं सिविल सर्जन से 72 घंटे के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की उपलब्धता, नियमित ड्यूटी व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी जनहित में आंदोलन का अगला चरण शुरू करेगी। आवश्यकता पड़ने पर पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल सर्जन कार्यालय एवं उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

जारीकर्ता:
नागमणि रजक
प्रदेश नेता
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), झारखंड

खेल से खिलाड़ियों में सामाजिक, मानसिक विकास के साथ नेतृत्व भावना पैदा होता है: मुमताज अहमद खान पांकी, 01 अक्टूबर 2026। प...
01/10/2026

खेल से खिलाड़ियों में सामाजिक, मानसिक विकास के साथ नेतृत्व भावना पैदा होता है: मुमताज अहमद खान

पांकी, 01 अक्टूबर 2026। पांकी विधानसभा क्षेत्र के तेतराई स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार को डॉ. चतुर कुमार सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रदेश नेता मुमताज अहमद खान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मेंसमाजसेवी बीएन सिंह, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश नेता नागमणि रजक, जिला परिषद सदस्य निधि सिंह एवं खुशबू देवी सहित आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष चंदू राम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत तेतराई बस पड़ाव से हुई, जहां मुख्य अतिथि मुमताज अहमद खान का आदिवासी संस्कृति एवं परंपरागत मांदर-ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों एवं ग्रामीणों ने पैदल मार्च करते हुए डॉ. अंबेडकर उच्च विद्यालय परिसर पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर डॉ. चतुर कुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि मुमताज अहमद खान ने कहा कि तेतराई में केवल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो रहा है, बल्कि स्वर्गीय डॉ. चतुर कुमार सिंह के संघर्षों और उनके योगदान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेल के प्रति रुचि और खेल क्रांति की भावना पैदा होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में हार-जीत स्वाभाविक है, लेकिन खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।

वहीं आजाद समाज पार्टी नेता नागमणि रजक ने टूर्नामेंट के आयोजनकर्ताओं सविता सिंह, अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, सचिव मिथलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सद्दाम आलम सहित नौसाद आलम और मो० जहांगीर , तूफान कुमार जी का और मंच संचालन कर रहे मो० सफी अलम जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं ग्रामीण प्रतिभाओं में से भविष्य में कोई खिलाड़ी सुनील छेत्री जैसा मुकाम हासिल कर पलामू और पांकी का नाम देश-दुनिया में रोशन कर सकता है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुमताज अहमद खान, माले नेता बीएन सिंह, आसपा नेता नागमणि रजक, जिला अध्यक्ष चंदू राम, महासचिव सीताराम दास एवं जिला परिषद सदस्य निधि सिंह ने फुटबॉल को किक मारकर किया।

उद्घाटन मैच पांकी प्रखंड के बहुवारा गांव और पाटन प्रखंड के बनासो गांव की टीमों के बीच खेला गया। मैच देखने के लिए पांकी प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भीड़ मैदान में उमड़ी।

कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष चंदू राम, युवा जिला अध्यक्ष अबूदर्दा खान, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर मीर जौहर अली, भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष अजय राम, मुकेश कुमार, कार्यकर्ता दिनेश कुमार सहित आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

01/10/2026

मझिआंव प्रखंड के करमडीह गांव में Mission Physical Academy का शुभारंभ किया गया है। इस एकेडमी के माध्यम से युवाओं को डिफेंस एवं अन्य सरकारी भर्तियों की तैयारी के लिए फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।
मझिआंव, कांडी और बरडीहा क्षेत्र के युवाओं के लिए यह एक नया अवसर है।
अगर आपका सपना Army, Navy, Air Force, SSC GD, RPF जैसी भर्तियों में जाने का है, तो इस वीडियो को जरूर देखें।
📍 स्थान: करमडीह, मझिआंव
🎯 फोकस: फिजिकल ट्रेनिंग एवं प्रतियोगी भर्ती की तैयारी
लोक दस्तक भारत — सच की दस्तक जनता के साथ।
🏷️ टैग
#मझिआंव #गढ़वा GD Part 8

Address

Garhwa
Garhwa
822120

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lok Dastak Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share